Latest

Bhopal Electricity Cut : भोपाल के 30 इलाकों में आज बिजली कटौती, जानिए आपके क्षेत्र का समय

हाइलाइट्स

  • भोपाल के 30 इलाकों में आज बिजली कटौती

  • मेंटेनेंस कार्य के चलते 2 से 7 घंटे तक सप्लाई बाधित

  • अलग-अलग समय स्लॉट में प्रभावित रहेंगे विभिन्न क्षेत्र

  • काम पूरा होने के बाद तुरंत बहाल होगी बिजली

Bhopal Electricity Cut : भोपाल। राजधानी में आज बिजली कंपनी द्वारा निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के चलते लगभग 30 इलाकों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी।

अलग-अलग क्षेत्रों में 2 घंटे से लेकर 7 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही सप्लाई तुरंत बहाल कर दी जाएगी।

नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने जरूरी कार्य निर्धारित समय से पहले निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Gwalior Accident News : कंटेनर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, चालक की मौके पर मौत

सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

इस अवधि में होशंगाबाद रोड, सागर रॉयल विला एवं होम्स, सुरेंद्र लैंडमार्क, गणेश नगर, परस्पर कॉलोनी, स्ट्रेलिंग ग्रीन व्यू, अमलतास फेस-1, हरंभ होम्स, दीपक सोसायटी, भूमिका परिसर, छत्रपति कॉलोनी, वेस्टर्न प्लाजा, न्यू फ्रेंड्स सोसायटी, शांत इन्क्लेव फेस-1 एवं 2, अमरकुंज और कलियासोत आईरिंग कैम्पस क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक

रानी अमन बाई कॉलोनी, तुलसी नगर, सोनिया कॉलोनी, नवीन नगर और फूटी बावड़ी क्षेत्र में लंबी अवधि की कटौती रहेगी।

Gwalior News : शादी से परेशान महिला ने नहर में लगाई छलांग, 12 घंटे से लापता

सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

प्रियंका नगर, पुलिस हाउसिंग सोसायटी, राजवैध एच सेक्टर और मधुवन सिटी में दो घंटे के लिए बिजली बंद रहेगी।

दोपहर 12:30 बजे से शाम 4 बजे तक

के सेक्टर, सागर स्टेट और शारदा कुंज क्षेत्र में इस दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह कटौती नियमित रखरखाव (मेंटेनेंस) और लाइन सुधार कार्य के लिए की जा रही है, जिससे भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

MORENA NEWS: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मचाई तबाही, 6 ठेले और सांची दुकान क्षतिग्रस्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *