Latest

MP NEWS BETUL: बैतूल पिकअप वाहन में क्रूरता से भरे 14 गोवंश बरामद, महाराष्ट्र ले जाए जा रहे थे, दो आरोपी फरार

हाइलाइट्स

  • बैतूल के मुलताई में पिकअप वाहन से 14 गोवंश बरामद, महाराष्ट्र ले जाए जा रहे थे
  • छिंदवाड़ा के लावा-घोघरी से करीब 70 किलोमीटर तक किया गया वाहन का पीछा
  • गोवंश को रस्सियों से बांधकर क्रूरता से पिकअप में भरा गया
  • दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

MP NEWS BETUL: बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में गोवंश तस्करी का फिर एक मामला सामने आया है। महाराष्ट्र सीमा के बगल से लगे इस जिले में आए दिन गोवंश तस्करी की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। ताजा मामले में एक पिकअप वाहन से 14 गोवंश को बरामद किया गया है, जिन्हें कथित तौर पर महाराष्ट्रलेकर जा रहे थे।

यह कार्रवाई मुलताई थाना क्षेत्र में हुई है । जानकारी में मालूम हुआ की यह घटना रात के करीब 3 बजे की है, जब एक पिकअप वाहन को संदिग्ध अवस्था में देखा गया। सूचना मिलने पर स्थानीय हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने वाहन का पीछा करने के साथ ही पुलिस को भी इसकी जानकारी दी।

Bhopal News : बीसीसीआई अध्यक्ष चुनाव: गोविंद गोयल बने भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के नए अध्यक्ष, 193 वोट से जीत

70 किलोमीटर तक किया गया पीछा

बताया गया कि पिकअप वाहन का पीछा छिंदवाड़ा जिले के लावा-घोघरी क्षेत्र से लेकर मुलताई तक करीब 70 किलोमीटर किया गया। मुलताई के पास पुलिस और संगठनों की मदद से वाहन को घेराबंदी कर रोका गया। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर दो तस्कर मौके से फरार हो गए

पिकअप में क्रूरता से भरे थे गोवंश

जांच के दौरान सामने आया कि पिकअप वाहन (क्रमांक MP-04-YJ-3854) में गोवंश को रस्सियों से बांधकर, एक-दूसरे के ऊपर ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। सभी गोवंश भूखे-प्यासे थे और कुछ को चोटें भी आई थीं।

BHOPAL CRIME UPDATE : कमला पार्क रेत घाट के पास 17 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला, हमीदिया अस्पताल में इलाज जारी

गौशाला भेजे गए गोवंश

पुलिस और संगठनों की मौजूदगी में सभी 14 गोवंशों को सुरक्षित निकालकर गौशाला भेजा गया। घायल गोवंशों का पशु चिकित्सकों द्वारा उपचार कराया जा रहा है।

एफआईआर दर्ज, तस्करों की तलाश जारी

मुलताई थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गोवंश तस्करी और पशु क्रूरता से संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और पुलिस का कहना है कि वाहन मालिक व तस्करी नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

BHOPAL NEWS UPDATES : IPS संजय कुमार बने भोपाल के नए पुलिस कमिश्नर, आज संभाला कार्यभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *