Latest

BHOPAL NEWS UPDATES : IPS संजय कुमार बने भोपाल के नए पुलिस कमिश्नर, आज संभाला कार्यभार

हाइलाइट्स 

  • प्रशासनिक तबादलों में मिली राजधानी भोपाल की कमान
  • पहले बालाघाट जोन में IG के पद पर रहे
  • कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण को लेकर भोपाल में बढ़ी उम्मीदें

BHOPAL NEWS UPDATES: भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय कुमार को राजधानी भोपाल का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। आज उन्होंने भोपाल पुलिस कमिश्नर कार्यालय में औपचारिक तरीके से पदभार ग्रहण कर लिया हैं। वे निवर्तमान पुलिस कमिश्नर हरियाणरची मिश्र की जगह पर यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

नक्सलियों का सफाया कर भोपाल पहुंचे संजय कुमार, बीट सिस्टम पर रहेगा कमिश्नर  का फोकस

29 जनवरी के तबादलों में मिली राजधानी की कमान

राज्य सरकार द्वारा 29 जनवरी को भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादलों किए गए , जिसके तहत संजय कुमार को भोपाल पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस प्रशासनिक फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार बदले गए, जिसमें राजधानी भोपाल का नेतृत्व संजय कुमार को सौंपा गया।

INDORE NEWS UPDATE : इंदौर में दूषित पानी के बाद अब सब्जियों से खतरा, नाले के पानी से हो रही खेती 

बालाघाट जोन से सीधे भोपाल की जिम्मेदारी

नियुक्ति से पहले आईपीएस संजय कुमार बालाघाट जोन में पुलिस महानिरीक्षक (IG) के पद पर पदस्थ थे। वहां से उन्हें सीधे भोपाल पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। बालाघाट जैसे संवेदनशील इलाके में उनकी सख्त और प्रभावी कार्यशैली की सराहना होती रही है।

संजय कुमार ने भोपाल पुलिस कमिश्नर का संभाला कार्यभार: हरिनारायण मिश्र ने  कराया पदभार ग्रहण, जानें कौन हैं यह IPS अफसर - Lalluram

2004 बैच के अनुभवी IPS अधिकारी

संजय कुमार मध्य प्रदेश कैडर के 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वे सीधी भर्ती (RR – Regular Recruitment) के ज़रिए भारतीय पुलिस सेवा में चयनित हुए थे और 27 दिसंबर 2004 को IPS सेवा में शामिल हुए।

BHOPAL RAPE CASE : 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म ! वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल

शैक्षणिक योग्यता व व्यक्तिगत प्रोफाइल

आईपीएस संजय कुमार का जन्म 20 दिसंबर 1976 को हुआ। उन्होंने एम.ए. (M.A.) तक शिक्षा ली है। वे एक शिक्षित, अनुशासित और मजबूत प्रशासनिक क्षमता वाले अधिकारी माने जाते हैं।

सख्त और फील्ड-एक्सपीरियंस

पुलिस विभाग में संजय कुमार की पहचान एक सख्त, अनुशासित और फील्ड एक्सपीरियंस वाले अधिकारी के रूप में रही है। कानून-व्यवस्था को लेकर उनका रुख हमेशा स्पष्ट और कड़ा रहा है।

कौन हैं संजय कुमार जो बने भोपाल के नए कमिश्नर, MP में इन 14 IPS का हुआ  तबादला | 14 Ips Transfer Madhya Pradesh Who Is Sanjay Kumar New Bhopal  Commissioner | Asianet News Hindi

बालाघाट जोन में IG रहते निभाई अहम भूमिका

संजय कुमार 8 जून 2022 से IG, बालाघाट जोन के रूप में पदस्थ थे। यह क्षेत्र नक्सल गतिविधियों और सीमा सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और प्रशासनिक नियंत्रण बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Sehore Factory Toxic Water : फैक्ट्री का खुला प्रदूषण, जहरीला पानी नालों में बहाकर खेत-जमुनिया डेम कर रहा दूषित

कानून-व्यवस्था को लेकर उम्मीदें बढ़ी

भोपाल की कमान संभालने के बाद आईपीएस संजय कुमार से कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और साथ ही आधुनिक पुलिसिंग को और सशक्त बनाने की उम्मीद की जा रही है। उनका अनुभव भोपाल पुलिस के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *