Bhopal News : भोपाल। भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (BCCI) के अध्यक्ष पद के चुनाव में गोविंद गोयल ने अपनी जीत दर्ज की है। कुल 1999 वोटों में से गोविंद गोयल को 1085 वोट मिले ,जो की उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी तेजकुल पाल सिंह पाली को 894 वोट मिले है । इस तरह गोविंद गोयल ने 193 वोटों के फर्क से यह चुनाव जीत लिया। चुनाव में 13 वोट निरस्त घोषित हुए है । लगभग 40 राउंड की मतगणना के बाद गोयल को विजयी घोषित किया गया।

मतगणना में देरी हुई दर्ज
मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होने वाली थी , मगर श्यामला हिल्स थाने से मतपेटियां देर से निकलने के कारण करीब तीन घंटे की देरी हुई। देर शाम तक मतदान चलने और वोटिंग प्रतिशत के आकलन में समय लगने के चलते उम्मीदवार भी समय पर मानस भवन नहीं पहुंच सके। दोपहर 12 बजे तक मतों के बंडल बनाए गए, जिसके बाद गिनती शुरू की गई।
/bansal-news/media/media_files/2026/02/02/bhopal-chamber-of-commerce-elections-2026-02-02-20-58-46.jpg)
जबरदस्त उत्साह के साथ सीधा मुकाबला
अध्यक्ष पद के लिए गोविंद गोयल और तेजकुल पाल सिंह पाली के बीच सीधा मुकाबला रहा। रविवार को हुए मतदान में करीब 2000 व्यापारियों ने वोट डाले, जिनमें टेंडर और पोस्टल बैलेट शामिल थे। करीब 170 सदस्यों की टीम ने शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई।
BHOPAL RAPE CASE : 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट में किया पेश, वकीलों ने की मारपीट
सुरक्षा इंतजाम में सख़्ती
पर्यवेक्षक डॉ. पीसी कोठारी और सीए वैभव जैन का कहना हैं कि पॉलीटेक्निक कॉलेज चौराहा स्थित मानस भवन में मतगणना कराई गई। श्यामला हिल्स थाने से मतपेटियां लाकर गिनती की गई, इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे है।

नई कार्यकारिणी की सूची
अध्यक्ष: गोविंद गोयल
महामंत्री: ललित तांतेड़
उपाध्यक्ष: कमल पंजवानी, प्रदीप अग्रवाल (वीनस), आदित्य जैन (मनया), अरविंद जैन (सुपारी)
मंत्री: अजय देवनानी (अज्जू), संजीव जैन, सुनील जैन (जेनाविन)
कोषाध्यक्ष: प्रदीप सेवानी
सह-कोषाध्यक्ष: गोपाल सोनी
अतिरिक्त कोषाध्यक्ष: अजय गुप्ता (मुन्ना)
INDORE NEWS UPDATE : इंदौर में दूषित पानी के बाद अब सब्जियों से खतरा, नाले के पानी से हो रही खेती
भोपाल को राष्ट्रीय लॉजिस्टिक हब बनाने का लक्ष्य
नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोविंद गोयल ने बताया कि व्यापारिक संगठनों में जातिवाद और भेदभाव की सोच बढ़ रही है, जो एकता के लिए खतरनाक साबित होती है। उन्होंने कहा कि आपसी सम्मान और सहयोग से ही व्यापारियों की आवाज में मजबूती बनाई जा सकती है।
गोयल ने भोपाल को राष्ट्रीय स्तर का लॉजिस्टिक हब, थोक फार्मा और मेडिकल ट्रेड का केंद्र बनाने की ओर काम करने की बात कही। इसके साथ ही युवा व्यापारियों के लिए स्टार्टअप और नए निवेश क्षेत्रों पर सेमिनार आयोजित करने की योजना भी बताई।