MP Diesel Petrol Prices : भोपाल। केंद्रीय बजट 2026 को लेकर देशभर में सकारात्मक माहौल नज़र आ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बजट की सराहना करते हुए कहा की यह भारत की वैश्विक छवि मजबूत करने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि बजट में स्पष्ट रोडमैप है और अंत्योदय की भावना साफ नज़र आ रही है।
CM यादव ने कहा कि इस बजट में एआई को बढ़ावा, युवा शक्ति को नई प्रेरणा और सभी सेक्टरों को बराबर अवसर दिए गए हैं। सतत विकास का संकल्प लिया गया है, जिसमें मध्य प्रदेश भी केंद्र सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ेगा।
उद्योग, टेक्सटाइल और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने बताया है कि बजट से उद्योगों का संवर्धन होगा और टेक्सटाइल उद्योग को नया जीवन मिलेगा। इससे स्थानीय रोजगार को नई ऊर्जा मिलेगी।
आईटी, पर्यटन, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र के विस्तार के लिए भी बजट में अहम प्रावधान किए गए हैं, जिससे सेवा क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।
नारी सशक्तिकरण और सामाजिक विकास पर फोकस
CM मोहन यादव ने यह भी कहा कि बजट में नारी सशक्तिकरण के लिए अच्छी संभावनाएं दिख रही हैं। प्रत्येक जिले में छात्रावास खोलने, महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने, मेट्रोपॉलिटन सिटी विकास, दिव्यांग कौशल और ग्रीन एनर्जी पर विशेष ध्यान दिया गया है।

किसानों, स्वास्थ्य और कर्ज नियंत्रण पर जोर
इसके साथ ही मुख्यमंत्री क कहना है कि यह बजट विकास और विश्वास का बजट है। सभी सत्तर के लिए कल्याणकारी प्रावधान हैं। देश के कर्ज को 50 प्रतिशत तक लाने की दिशा में काम किया जा रहा है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई जरुरी कदम उठाए गए हैं।
स्वास्थ्य क्षेत्र में हेल्थ टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा, जिससे मध्य प्रदेश को सीधा लाभ होगा।
पेट्रोल-डीजल पर राहत का संकेत
CM यादव ने संकेत दिए कि पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने की चुनौती पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो राज्य जितनी ड्यूटी देगा, केंद्र उतना रिटर्न देगा। 18 फरवरी को पेश होने वाले प्रदेश बजट में राहत मिलने की संभावना है।

राहुल गांधी पर पलटवार
राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए CM मोहन यादव ने कहा कि उन्हें खुद नहीं पता कि वे क्या कह रहे हैं। उन्होंने बताया कि रक्षा बजट में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।
वहीं, मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी बजट को विकास और विश्वास का बजट बताया। उन्होंने कहा कि कैंसर की दवाएं सस्ती हुई हैं, युवाओं के लिए तकनीकी क्षेत्रों में नए अवसर पैदा होंगे और 2047 की परिकल्पना साकार होगी।
BHOPAL RAPE CASE : 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट में किया पेश, वकीलों ने की मारपीट