Latest

MP NEWS UPDATES : केंद्रीय बजट पर उमंग सिंघार का हमला, बोले– मध्य प्रदेश को कुछ नहीं मिला

MP NEWS UPDATES : मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश में केंद्रीय बजट के बाद राजनीति गरमाई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने केंद्रीय बजट को लेकर सरकार पर प्रदेश के साथ भेदभाव का आरोप लगाया।

Bhopal News:इंदौर जलकांड को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बड़ा हमला,  अवॉर्ड से लेकर सिस्टम तक कटघरे में - Bhopal News: Leader Of The Opposition Umang  Singhar Launches A ...

उमंग सिंघार का कहना है कि मध्य प्रदेश में सब जानते हैं कि केंद्रीय कर में कटौती हुई है, जिस वजह से राज्य को नुकसान हुआ है। उन्होंने तंज कसते हुए बोलै है  कि बीजेपी मध्य प्रदेश को मायका बताती है, लेकिन ससुराल वाले मायके को भूल गए हैं

BHOPAL NEWS UPDATES : IPS संजय कुमार बने भोपाल के नए पुलिस कमिश्नर, आज संभाला कार्यभार

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश ने केंद्र को 29 सांसद दिए है, इसके बावजूद न तो मध्य प्रदेश को और न ही उसके सांसदों को बजट में कोई खास फायदा मिला। जब बजट देने की बात आती है तो डबल इंजन सरकार सिंगल इंजन बन जाती है

आदिवासी-दलित योजनाओं और जल जीवन मिशन में कटौती का आरोप

उमंग सिंघार का आरोप है कि सरकार एक व्यापारी के लिए सेमीकंडक्टर योजना ला रही है, जबकि आदिवासी और दलित परियोजनाओं के बजट में कटौती कर दी गई है
इसके साथ ही जल जीवन मिशन में भी कटौती की हुई है। उन्होंने कहा, “घर-घर मोदी, घर-घर पानी की बात होती है, लेकिन न मोदी आ रहे हैं और न पानी।”

कुछ तो गड़बड़ है... इंदौर को 8 बार अवॉर्ड कैसे मिला?', MP के नेता प्रतिपक्ष  ने उठाया सवाल; BJP बोली- ये लाशों पर राजनीति - Cong leader Umang Singhar  slams MP govt

सिंहस्थ को बजट में नजरअंदाज किया गया

उन्होंने कहा कि बीजेपी कुंभ और हिंदू धर्म को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन सिंहस्थ जैसे बड़े धार्मिक आयोजन के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया

INDORE NEWS UPDATE : इंदौर में दूषित पानी के बाद अब सब्जियों से खतरा, नाले के पानी से हो रही खेती 

बीजेपी के जनसंपर्क अभियान पर सवाल

बीजेपी के जनसंपर्क अभियान पर हमला बोलते हुए उमंग सिंघार ने कहा कि पार्टी 365 दिन कैंपेन चलाकर झूठे दावे करती है। उन्होंने कहा कि अगर हिम्मत है तो बीजेपी किसान, युवा और महिलाओं के बीच जाकर बताए कि उन्हें क्या दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सदन में भी जनता के मुद्दों पर झूठ बोलती है और सवालों से बचती रहती है।

MP Budget पर सियासत तेज | उमंग सिंघार का हमला, बीजेपी का पलटवार

एमपी बजट सत्र को लेकर कांग्रेस की तैयारी

एमपी के बजट सत्र को लेकर उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल पूरी तरह तैयार है। हर विभाग की कमजोरियों को सदन में उठाया जाएगा। प्रत्येक विधायक को अलग-अलग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है ताकि जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से रखा जा सके।

Sehore Factory Toxic Water : फैक्ट्री का खुला प्रदूषण, जहरीला पानी नालों में बहाकर खेत-जमुनिया डेम कर रहा दूषित

वहीं, उमंग सिंघार के आरोपों पर उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि केंद्रीय बजट में सभी राज्यों का ध्यान रखा गया है और मध्य प्रदेश को भी इसका लाभ मिलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *