Latest

Rajgarh Youth Beaten : युवक को बांधकर पीटा, बेरहमी से खींची दाढ़ी- सिर मुंडवाया; मां बोली- दो थानों ने कटवाए चक्कर

young man was stripped and beaten in the Chola Mandir area of ​​Bhopal

हाइलाइट्स

  • युवक को बांधकर दाढ़ी खींची, बाल काटे।
  • सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल।
  • मां ने एसपी ऑफिस, राजगढ़ और ब्यावरा थाने चक्कर काटे।

Rajgarh Youth Beaten : राजगढ़। खिलचीपुर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ हुई बर्बरता का मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने युवक को बांधकर रखा और उसकी दाढ़ी खींची, कैंची से बाल काटे। शनिवार को हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक के सिर से खून बहता दिखाई दे रहा है।

पीड़ित युवक की मां रविवार को एसपी ऑफिस पहुंची, लेकिन उसे राजगढ़ थाने भेजा गया। राजगढ़ थाने से ब्यावरा थाने जाने को कहा गया, जहां भी शिकायत नहीं सुनी गई।

MP Congress Protest : भोपाल में कांग्रेस का तेज विरोध, मंत्री विजय शाह के बंगले पर नेम प्लेट काली पोती, इस्तीफा और गिरफ्तारी की मांग

बेटे के साथ यह बर्बरता क्यों की गई

महिला ने बताया कि उनका बेटा शुक्रवार को काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसके बाद से नहीं लौटा। किसी परिचित ने वीडियो दिखाया, जिससे घटना की जानकारी मिली।

महिला पिछले 20 साल से तीन बेटों के साथ खिलचीपुर में रह रही है। तीनों मजदूरी करते हैं। मां ने कहा कि उन्हें अब तक नहीं पता कि बेटे के साथ यह बर्बरता क्यों की गई।

BJP Nigam Mandal Appointments : बीजेपी ने बदली रणनीति, अब एकमुश्त होंगी निगम-मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां

एसपी ऑफिस में शिकायत की लेकिन …

महिला ने एसपी ऑफिस में शिकायत की, लेकिन उसे राजगढ़ थाने भेजा गया। राजगढ़ थाने ने कहा कि मामला ब्यावरा का है। ब्यावरा थाने पहुंचने पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई।

ब्यावरा थाने के हेड कॉन्स्टेबल उमरावत सिंह ने बताया कि सोमवार को महिला देहात थाने आई थी। उसने बेटे की गुमशुदगी की शिकायत की। रिपोर्ट दर्ज करने के दौरान महिला ने बेटे को नाबालिग बताया।

Bhopal News : मुख्य सचिव लगायेंगे अफसरों की क्लास, मुख्यमंत्री के सामने पेश होगी रिपोर्ट

आधार कार्ड मांगा गया, लेकिन नहीं दिया। उम्र स्पष्ट होने पर गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज होती। मारपीट का मामला अलग थाने का है। जीरो एफआईआर नहीं हो सकती। घटनास्थल के थाने में शिकायत हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *