Latest

MP Corruption Case : अपने ही चपरासी की छुट्टी देने मेडम ने मांगी रिश्वत, 5 हजार लेते रंगे हाथों ट्रैप

MP Corruption Case

हाइलाइट्स

  • आयुष विभाग में सागर लोकायुक्त टीम की छापामार कार्यवाही।
  • चपरासी अभिनाश मिश्रा के छुट्टी देने के एवज मे मांगी रिश्वत ।
  • आयुष अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।

MP Corruption Case : मध्यप्रदेश। छतरपुर के आयुष विभाग में लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आयुष अधिकारी निर्मला कुशवाहा और लिपिक आनंद साहू को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। यह एक्शन सागर से आई लोकायुक्त टीम ने किया, जिससे पूरे विभाग में हड़कंप मच गया।

रिश्वत की राशि 5 हजार रुपये थी, जो चपरासी अविनाश मिश्रा की छुट्टी आवेदन पास करवाने के बदले मांगी गई थी। लोकायुक्त ने राशि जब्त कर दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

Congress Protests on Contaminated Water : MP सरकार के खिलाफ ‘घंटा प्रदर्शन’ इंदौर दूषित पानी मामले पर कांग्रेस हमलावर

शिकायत से कार्रवाई तक

चपरासी अविनाश मिश्रा ने रिश्वत मांग से परेशान होकर लोकायुक्त में शिकायत की। शिकायत सत्यापित होने पर टीम ने ट्रैप लगाया। तय योजना के तहत अविनाश ने रिश्वत दी, तभी टीम ने अधिकारी और लिपिक को पकड़ लिया। मौके पर 5 हजार रुपये बरामद हुए। दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

विभाग में अफरा-तफरी

कार्रवाई के बाद आयुष विभाग में हड़कंप है। कर्मचारी सहमे हुए हैं। लोकायुक्त की यह सख्ती सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा संदेश दे रही है। लोग कह रहे हैं कि छोटे कर्मचारियों से रिश्वत मांगना बंद होना चाहिए।

New Year Mahakal Darshan : महाकाल के भक्तों की हाईटेक सुरक्षा! ड्रोन और AI से चप्पे- चप्पे पर नजर

लोकायुक्त का भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस

लोकायुक्त टीम ने कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस है। शिकायत मिलते ही त्वरित एक्शन लिया जाएगा। यह कार्रवाई अन्य विभागों के लिए चेतावनी है। यह घटना सरकारी महकमों में रिश्वतखोरी पर सवाल उठा रही है। लोकायुक्त की मुस्तैदी सराहनीय है। उम्मीद है ऐसे मामलों में और सख्ती होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *