Latest

New Year Mahakal Darshan : महाकाल के भक्तों की हाईटेक सुरक्षा! ड्रोन और AI से चप्पे- चप्पे पर नजर

New Year Mahakal Darshan

हाइलाइट्स

  • नववर्ष पर महाकाल मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
  • AI और ड्रोन टेक्नोलॉजी से हो रही निगरानी।
  • कंट्रोल रूम में बैठकर एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।

New Year Mahakal Darshan : उज्जैन। नए साल पर महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उज्जैन पुलिस ने अत्याधुनिक तकनीक का सहारा लिया है। देशभर से पहुंचे भक्तों की सुरक्षा और सुचारु दर्शन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ड्रोन टेक्नोलॉजी मैदान में उतारी गई है।

MP Cold Alert : मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ ठंड, 30 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे पंहुचा तापमान

मंदिर और आसपास करीब 20 किलोमीटर दायरे में भीड़ की हर गतिविधि पर आसमान से नजर रखी जा रही है। पुलिस ने 5 हाईटेक ड्रोन तैनात किए हैं, जो लगातार लाइव फुटेज भेज रहे हैं। यह फुटेज सीधे महाकाल मंदिर के कंट्रोल रूम तक पहुंच रही है।

Indore Contaminated Water : 13 लोगों की मौत से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का इंकार, बोले- मौत के आंकड़ों को लेकर असमंजस

ड्रोन से लाइव मॉनिटरिंग

कंट्रोल रूम में बैठे एसपी उज्जैन पूरी भीड़ की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। कहां भीड़ बढ़ रही है, कहां जाम बन रहा है या कहीं पैनिक की आशंका है- हर अपडेट सेकंडों में मिल रहा है। ड्रोन से मिलने वाली लाइव तस्वीरों से तुरंत कार्रवाई हो रही है। इससे दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी हुई है और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

AI का इस्तेमाल

AI टेक्नोलॉजी से भीड़ का विश्लेषण किया जा रहा है। संदिग्ध गतिविधि या असामान्य स्थिति पर तुरंत अलर्ट मिलता है। पुलिस बल को निर्देश दिए जा रहे हैं। यह तकनीक बड़े आयोजनों में पहली बार बड़े स्तर पर इस्तेमाल हो रही है।

MP New Year Gift : नए साल की सौगात, मोहन सरकार का लक्ष्य- हर खेत तक सिंचाई पानी

भक्तों की सुरक्षा प्राथमिकता

नए साल पर लाखों भक्त महाकाल दर्शन के लिए पहुंचे हैं। ठंड के बावजूद उत्साह कम नहीं। पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात किया है। बैरिकेडिंग, पार्किंग और एम्बुलेंस की व्यवस्था है। ड्रोन-AI से सुरक्षा और मजबूत हुई है। भक्त बिना परेशानी दर्शन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *