Latest

Bhopal News : RGPV यूनिवर्सिटी के छात्र ने भगवान कृष्ण और राम के लिए कहे अपशब्द, हिन्दू समाज में आक्रोश

Arunesh Kushwaha controversy

हाइलाइट्स

  • अरुणेश कुशवाहा ने कृष्ण और राम के लिए कहे अपशब्द।
  • सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वीडियो वायरल ।
  • गांधीनगर पुलिस को की शिकायत ।

Bhopal News : भोपाल। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) के एक छात्र का कथित अपशब्दों वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्र अरुणेश कुशवाहा (4th सेमेस्टर का छात्र बताया जा रहा है) भगवान राम और कृष्ण के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करता दिख रहा है। इस वीडियो से हिंदू समाज और संगठनों में भारी आक्रोश है।

Vidisha News : शमशाबाद थाने में व्यापारी मारपीट कांड, 5 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

कई हिंदू संगठनों ने इसे धार्मिक भावनाओं का अपमान बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। गांधीनगर पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वीडियो की सत्यता की पुष्टि की जा रही है। यह घटना धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले मामलों की श्रेणी में आती है।

वीडियो वायरल होने के बाद वबाल

वीडियो में छात्र कथित तौर पर भगवान राम और कृष्ण पर टिप्पणी करता नजर आ रहा है, जो अपशब्दों से भरी बताई जा रही है। वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैल रहा है।

Central Jail Prisoner Death : भोपाल सेंट्रल जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस की टीम

हिंदू संगठनों ने इसे हिंदू देवताओं का अपमान करार दिया और छात्र के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। संगठनों का कहना है कि ऐसे वीडियो युवाओं में गलत संदेश फैला रहे हैं और धार्मिक सद्भाव को खतरा पैदा कर रहे हैं।

पुलिस की कार्रवाई

गांधीनगर पुलिस को शिकायत मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस वीडियो की प्रामाणिकता जांच रही है और छात्र से पूछताछ की तैयारी कर रही है। हिंदू संगठनों ने पुलिस से त्वरित एक्शन की मांग की है।

Kuberashwar Dham Rudraksha Festival : आपत्तिजनक वीडियो कांड के बाद पुलिस अलर्ट, होटल संचालकों को सख्त चेतावनी!

कुछ संगठनों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से भी छात्र पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अपील की है। मामले में धार्मिक भावनाएं आहत करने की धाराओं के तहत केस दर्ज होने की संभावना है।

छात्र की पहचान

अरुणेश कुशवाहा RGPV के 4th सेमेस्टर का छात्र बताया जा रहा है। वीडियो में उसकी टिप्पणियां व्यक्तिगत राय या बहस का हिस्सा लग रही हैं, लेकिन इसे धार्मिक अपमान माना जा रहा है। छात्र ने अभी तक कोई सार्वजनिक सफाई नहीं दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी मामले पर चुप्पी साध रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *