Latest

MP News : सड़क सुरक्षा पर एसपी की सख्ती, NH-52 पर अतिक्रमण करने वालों पर सीधी FIR

MP News

MP News : राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में सड़क हादसों को रोकने और यातायात को सुगम बनाने के लिए जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी ने कड़े तेवर अपनाते हुए राष्ट्रीय राजमार्गों और सर्विस रोड पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करने के सख्त निर्देश दिए।

एसपी ने साफ कहा कि सड़क किनारे अवैध कब्जे न सिर्फ ट्रैफिक जाम पैदा करते हैं, बल्कि दुर्घटनाओं का बड़ा कारण भी बनते हैं। इन निर्देशों के बावजूद खिलचीपुर तहसील के सोमवारिया क्षेत्र में एनएच-52 पर अतिक्रमण का खेल जारी है। यहां सड़क किनारे लगी गुमटियां और अस्थायी ढांचे यात्रियों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। स्थानीय लोग प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Sehore News : 30 करोड़ रुपए की सड़क 1 साल में ही उखड़ गई! 10 साल गारंटी वाला FDR घोटाला एक्सपोज़

बैठक में एसपी अमित तोलानी ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट आदेश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चाहे वह दुकान हो, गुमटी हो या कोई निर्माण, तुरंत हटाया जाए और जिम्मेदारों पर मुकदमा दर्ज हो।

एसपी ने कहा कि अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया को और सख्त बनाया जाए ताकि दोबारा कोई हिम्मत न करे। बैठक में जिले भर में बढ़ते सड़क हादसों पर चिंता जताई गई। पिछले कुछ महीनों में राजगढ़ में कई जानलेवा दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें अतिक्रमण मुख्य वजह रहा। एसपी ने थानों को अलर्ट रहने और नियमित गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

Sehore News : राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह क्षेत्र में किसानों पर संकट, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मल रही खाद

हालांकि, इन सख्त हिदायतों का असर जमीन पर दिखाई नहीं दे रहा। खिलचीपुर के सोमवारिया इलाके में एनएच-52 के दोनों तरफ अवैध गुमटियां और ठेले लगे हुए हैं। ये दुकानें सालों से सड़क किनारे काबिज हैं।

तेज रफ्तार वाहनों के बीच ये अतिक्रमण अचानक दुर्घटना का कारण बन जाते हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यहां आए दिन छोटी-मोटी टक्करें होती रहती हैं।

एक ग्रामीण ने कहा, “गुमटियां हटाने की बात तो हर बैठक में होती है, लेकिन कार्रवाई कोई नहीं करता। एसपी साहब के निर्देशों के बाद उम्मीद जगी है कि अब कुछ होगा।”

MP Suicide Case : पत्नी के अफेयर और ससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर बर्तन व्यापारी ने किया सुसाइड, वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

एसपी तोलानी ने बैठक में एक और महत्वपूर्ण निर्देश दिया। सभी पेट्रोल पंपों पर शौचालय की सुविधा अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए। इसका मकसद यात्रियों को सड़क पार करने से रोकना है, क्योंकि सुविधा न होने पर लोग राजमार्ग पार करते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं।

एसपी ने पेट्रोल पंप मालिकों को नोटिस जारी करने और नियमित जांच करने को कहा। जिले में कई पंप ऐसे हैं जहां बेसिक सुविधाएं तक नहीं हैं, जिससे लंबी दूरी के ड्राइवर परेशान होते हैं।

Bhopal Ijtema 2025 Update :14 से 17 नवंबर तक बड़ी इस्लामी सभा, 12 लाख जायरीनों के लिए 600 एकड़ में भव्य इंतजाम

राजगढ़ जिला एनएच-52 का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो राजस्थान से मध्यप्रदेश को जोड़ता है। यहां से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। अतिक्रमण के कारण जाम और हादसे आम हो गए हैं। बैठक में एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को भी शामिल किया गया।

उन्होंने आश्वासन दिया कि सड़क किनारे साइन बोर्ड, स्पीड ब्रेकर और लाइटिंग सुधारेंगे। लेकिन स्थानीय लोग कहते हैं कि असली समस्या अतिक्रमण है, जिस पर बुलडोजर चलना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *