Harda Woman Snakebite : मक्का तोड़ते समय सांप ने काटा, महिला की मौत, चार बेटियां-एक बेटा हुए अनाथ

Harda Woman Snakebite : मध्य प्रदेश। हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र के भादूगांव गांव में सर्पदंश से एक 28 वर्षीय मां की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका अनिता पति दिनेश इवने सोमवार दोपहर गांव के दिनेश विश्वकर्मा के खेत में मक्का के भुट्टे तोड़ रही थी। तभी खेत में बैठे जहरीले सांप ने उसके बाएं हाथ में डंक मार दिया। MP Student Death : मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS छात्र की संदिग्ध मौत, फर्स्ट फ्लोर से गिरा यशराज उइके, बहन ने उठाए सवाल परिजनों ने तुरंत उसे टिमरनी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही अनिता ने दम तोड़ दिया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अनिता के चार छोटी बेटियां और एक बेटा अब अनाथ हो गए हैं। गांव में कोहराम मचा हुआ है।घटना सोमवार दोपहर करीब 3 बजे की है। भादूगांव की अनिता इवने (28) घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए मजदूरी करती थी। उस दिन वह दिनेश विश्वकर्मा के खेत में मक्का तोड़ने गई थी। परिजनों के अनुसार, अनिता खेत में बैठकर भुट्टे अलग कर रही थी, तभी झाड़ियों में छिपे जहरीले सांप (संभवतः करैत या वाइपर) ने उसके बाएं हाथ पर डस लिया। अनिता चीखी और बेहोश हो गई। साथ काम कर रही अन्य महिलाओं ने शोर मचाया। MP News : आयुर्वेद में रिसर्च को मजबूत बनाने की मांग, वन कॉलेज-वन रिसर्च पर जोर परिजन दौड़े और उसे ऑटो से टिमरनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया और गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल चौकी प्रभारी एएसआई श्रवण सिंह राजपूत ने बताया कि अनिता को रात में जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि सांप का जहर तेजी से फैल गया था। हाथ पर दो गहरे डसने के निशान मिले। एंटी वेनम इंजेक्शन देने की कोशिश की गई, लेकिन देर हो चुकी थी। मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया गया। डॉक्टरों ने सर्पदंश को मौत का कारण बताया। Sehore News : 30 करोड़ रुपए की सड़क 1 साल में ही उखड़ गई! 10 साल गारंटी वाला FDR घोटाला एक्सपोज़ इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अनिता का मायका ग्राम सन्यासा है। पिता शैतान सिंह ने बताया कि अनिता सबसे बड़ी बेटी थी। उसकी शादी 14 साल की उम्र में हो गई थी। चार बेटियां (12, 10, 7 और 4 साल) और एक 9 साल का बेटा है। पति दिनेश इवने मजदूरी करते हैं। अब पूरा परिवार बेसहारा हो गया है।
MP Student Death : मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS छात्र की संदिग्ध मौत, फर्स्ट फ्लोर से गिरा यशराज उइके, बहन ने उठाए सवाल

MP Student Death : ग्वालियर। गजराराजा मेडिकल कॉलेज के रविशंकर शुक्ल जूनियर बॉयज हॉस्टल में एक 21 साल के एमबीबीएस छात्र की रहस्यमय मौत ने सबको चौंका दिया है। बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी निवासी यशराज उइके सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे फर्स्ट फ्लोर से नीचे गिर गया। उसका रूम पार्टनर कमरे में मौजूद था, लेकिन उसे कुछ पता नहीं चला। नीचे ड्यूटी पर तैनात गार्ड्स ने गिरने की तेज आवाज सुनी तो दौड़कर पहुंचे और छात्र को खून से लथपथ पाया। तुरंत वार्डन और अन्य छात्रों को बुलाया गया। यशराज को जेएएच अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां रात 12:45 बजे इंटरनल इंजरी से उसकी मौत हो गई। पुलिस रैगिंग, हादसा या खुदकुशी हर एंगल से जांच कर रही है। मृतक की बहन ने मौत पर गंभीर सवाल उठाए हैं, जबकि उसका मोबाइल छत पर मिला है। MP News : आयुर्वेद में रिसर्च को मजबूत बनाने की मांग, वन कॉलेज-वन रिसर्च पर जोर यशराज उइके ने इसी साल नीट परीक्षा पास की थी और गजराराजा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर में दाखिला लिया था। दीपाविली के बाद वह सिर्फ 20 दिन पहले ही ग्वालियर आया था। हॉस्टल में उसे फर्स्ट फ्लोर पर रूम अलॉट हुआ था, लेकिन अभी पूरी तरह अलॉटमेंट नहीं हुआ था। उसका रूम पार्टनर गुना का प्रवीण सहरिया है। प्रवीण ने पुलिस को बताया कि वह कमरे में था और यशराज बाहर ओपन एरिया में था। अचानक गिरने की आवाज आई, लेकिन उसे कुछ समझ नहीं आया। गार्ड कपिल कुमार ने सबसे पहले यशराज को पोर्च में पड़ा देखा और शोर मचाया। हॉस्टल के दोस्त और स्टाफ उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने बताया कि ऊपरी चोट तो नहीं थी, लेकिन अंदरूनी अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचा था। सिटी स्कैन कराया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। MP News : सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में मारपीट कांड, डिप्टी रेंजर विष्णुकांत त्रिपाठी सहित तीन अधिकारी हटाए मृतक की रिश्ते की बहन सुषमा मुरैना से ग्वालियर पहुंची। सुषमा खुद नर्स हैं और उन्होंने कहा कि भाई ऐसा कदम कभी नहीं उठा सकता। यह खुदकुशी नहीं, कुछ गलत हुआ है। अगर ऊंचाई से गिरा तो शरीर पर खून क्यों नहीं निकला? चोट लगने पर खून जरूर निकलता है। सुषमा ने संदेह जताया कि यशराज के साथ कुछ अनहोनी हुई। परिजन बैतूल से ग्वालियर आ गए हैं और शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। पुलिस ने शव डेड हाउस में रखवाया है। Sehore News : राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह क्षेत्र में किसानों पर संकट, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मल रही खाद झांसी रोड थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव ने बताया कि छात्र की ऊंचाई से गिरकर मौत हुई है। हम हर पहलू से जांच कर रहे हैं। रूम पार्टनर प्रवीण से विस्तार से पूछताछ हो रही है। हॉस्टल में रैगिंग की भी अफवाह है, लेकिन अभी पुष्टि नहीं हुई। अन्य छात्र रैगिंग से इनकार कर रहे हैं। पुलिस को पता चला कि यशराज का मोबाइल छत पर मिला है, जो मामला और उलझा रहा है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। गजराराजा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ ने कहा कि छात्र की गिरने से मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन बच नहीं सके। पुलिस को पूरी जानकारी दे दी है और जांच चल रही है। हॉस्टल में नए छात्रों की यह पहली बड़ी घटना है, जिससे अन्य छात्र डरे हुए हैं।
MP News : आयुर्वेद में रिसर्च को मजबूत बनाने की मांग, वन कॉलेज-वन रिसर्च पर जोर

MP News : भोपाल। देश में आयुर्वेद की शिक्षा और चिकित्सा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में विशेषज्ञों ने बड़ा सुझाव दिया है। भोपाल समेत जोधपुर, वाराणसी, पटना, रायपुर, नई दिल्ली और देहरादून जैसे शहरों में चल रहे आयुर्वेद कॉलेजों की चर्चा के दौरान विशेषज्ञों ने कहा कि देश के 565 से अधिक बीएएमएस कॉलेजों में से 161 पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेजों में रिसर्च कार्य तो हो रहा है, लेकिन प्रमाणिकता और औषधि निर्माण की प्रक्रिया अपेक्षित स्तर पर नहीं पहुंच पा रही। MP News : सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में मारपीट कांड, डिप्टी रेंजर विष्णुकांत त्रिपाठी सहित तीन अधिकारी हटाए ज्यादातर कॉलेज मरीजों को जरूरी दवाओं का 50 फीसदी भी खुद नहीं बना पाते। इस मुद्दे पर सर्वपल्ली राधाकृष्णन कॉलेज ऑफ आयुर्वेद हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर भोपाल के प्रिंसिपल और आयुष मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राकेश पाण्डेय ने गंभीर चिंता जताई। उन्होंने आयुष मंत्रालय से अपील की कि ‘वन नेशन, वन कॉलेज, वन रिसर्च’ नीति को सख्ती से लागू किया जाए। डॉ. राकेश पाण्डेय ने कहा कि नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (एनसीआईएसएम) के माध्यम से हर पीजी कॉलेज को आदेश दिया जाए कि तीन साल में कम से कम एक गंभीर बीमारी पर रिसर्च पूरा कर सकारात्मक परिणाम दे और इसे राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म पर शेयर करे। सिर्फ डिग्री देना आयुर्वेद के साथ अन्याय है। मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के जंगलों में हजारों दुर्लभ वनस्पतियां हैं, जो रिसर्च में काम आ सकती हैं। उन्होंने आगे कहा कि, वर्तमान में 565 मान्यता प्राप्त यूजी कॉलेजों में से 161 पीजी कॉलेजों में करीब 5097 एमडी-एमएस सीटें हैं। इनमें 15 हजार से ज्यादा शोधार्थी पढ़ रहे हैं। देशभर में एक हजार से अधिक डॉक्टर पीएचडी कर रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और एम्स जैसे संस्थानों में आयुर्वेद पर संयुक्त रिसर्च हो रहे हैं, लेकिन क्रॉनिक बीमारियों में भी 100 फीसदी सफलता नहीं मिल पा रही। पेन मैनेजमेंट पर भी ठोस परिणामों का इंतजार है। Sehore News : 30 करोड़ रुपए की सड़क 1 साल में ही उखड़ गई! 10 साल गारंटी वाला FDR घोटाला एक्सपोज़ हर पीजी कॉलेज को मधुमेह, आमवात, मोटापा, हृदय रोग, कैंसर, अस्थमा, सोरायसिस, उच्च रक्तचाप, क्रॉनिक गैस्ट्राइटिस, धातु रोग, पुरानी सर्दी, एनीमिया, दमा, कोरोनरी आर्टरी डिजीज, स्ट्रोक, त्वचा रोग, स्त्री रोग, आंतों और लिवर की बीमारियों में से किसी एक पर हर तीन साल में रिसर्च करनी चाहिए। एनसीआईएसएम और आयुष मंत्रालय अगर सख्ती करेंगे तो 15 हजार पीजी छात्र हर साल सकारात्मक परिणाम दे सकेंगे। मंत्रालय को रिसर्च के लिए आर्थिक मदद आसानी से उपलब्ध करानी चाहिए। आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आयुर्वेद के प्रति सकारात्मक हैं, लेकिन राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दवाओं की विश्वसनीयता बढ़ानी जरूरी है। उम्मीद है कि ‘वन कॉलेज-वन रिसर्च’ पर मंत्रालय प्रैक्टिकल कदम उठाएगा। Ram Temple Donation Controversy : दिग्विजय सिंह 27 नवंबर को इंदौर हाई कोर्ट में रखेंगे अपना पक्ष, पुरानी PIL पर नई सुनवाई राज्यों में पीजी सीटें: ईडब्ल्यूएस कोटा हटने के बाद मध्यप्रदेश में शासकीय-निजी मिलाकर 8 पीजी कॉलेजों में 192 सीटें, राजस्थान में 4 कॉलेजों में 267 सीटें और उत्तरप्रदेश में 14 कॉलेजों में 280 सीटें हैं। देशभर में आयुर्वेद कॉलेजों की संख्या 598 तक पहुंच चुकी है, जिनमें 42 हजार से ज्यादा यूजी सीटें हैं। एनसीआईएसएम ने 2025-26 सत्र के लिए कई कॉलेजों को मान्यता दी है, लेकिन रिसर्च की गुणवत्ता सुधारने पर फोकस नहीं है।
MP News : सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में मारपीट कांड, डिप्टी रेंजर विष्णुकांत त्रिपाठी सहित तीन अधिकारी हटाए

MP News : नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (एसटीआर) में एक बार फिर विभागीय अनुशासन की पोल खुल गई है। देनवा बफर जोन में सुरक्षा कर्मी प्रकाश यादव से मारपीट करने के गंभीर आरोप में डिप्टी रेंजर विष्णुकांत त्रिपाठी और दो वनरक्षकों को पद से हटा दिया गया है। एसटीआर की डिप्टी डायरेक्टर ऋषभा नेताम ने जांच रिपोर्ट के आधार पर त्रिपाठी को चूरना रेंज के सुपलई सर्किल ट्रांसफर कर दिया। वनरक्षक अर्जुन सिंह को छातीआम बीट और बरवेन्द्र उईके को सांगई बीट (पिपरिया बफर) भेजा गया। यह कार्रवाई सहायक संचालक आशीष खोपरागढ़े की रिपोर्ट पर हुई, जिसमें अधिकारियों की गलती साबित हुई। विभाग ने इसे आंतरिक अनुशासनहीनता बताया और आगे की जांच जारी रखी है। MP News : सड़क सुरक्षा पर एसपी की सख्ती, NH-52 पर अतिक्रमण करने वालों पर सीधी FIR घटना 31 अक्टूबर की रात की है। सीताडोंगरी बीट में डिप्टी रेंजर त्रिपाठी, वनरक्षक अर्जुन सिंह, बरवेन्द्र उईके और सुरक्षा श्रमिक प्रकाश यादव पार्टी कर रहे थे। अचानक विवाद हो गया जब अधिकारियों ने प्रकाश से गश्ती मोबाइल फोन वापस मांगा। प्रकाश को लगा कि उसे नौकरी से निकाला जा रहा है। बात बढ़ी तो हाथापाई हो गई। प्रकाश ने चोटें आईं और उसने देलाखारी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज किया, लेकिन विभाग ने आंतरिक जांच शुरू की। जांच में पाया गया कि अधिकारी शराब पीकर विवाद कर रहे थे, जो वन्यजीव संरक्षण के लिए जिम्मेदार कर्मियों के लिए गंभीर उल्लंघन है। Sehore News : 30 करोड़ रुपए की सड़क 1 साल में ही उखड़ गई! 10 साल गारंटी वाला FDR घोटाला एक्सपोज़ डिप्टी रेंजर विष्णुकांत त्रिपाठी का नाम पहले भी विवादों में रहा है। इसी साल जून में देनवा बफर रेंज में वनरक्षक प्रवीण रघुवंशी से मारपीट और अभद्रता के आरोप में उन्हें निलंबित किया गया था। तब एसटीआर के प्रभारी डिप्टी डायरेक्टर मयंक गुर्जर ने सस्पेंशन ऑर्डर जारी किया और उन्हें बागड़ा बफर रेंज अटैच कर दिया। त्रिपाठी ने उल्टा वनरक्षक पर अवैध कटाई छिपाने का आरोप लगाया था। जांच में सीताडोंगरी बीट में सागौन और सतकटा के दर्जनों पेड़ कटे मिले। एक कर्मचारी निलंबित हुआ, दूसरे को हटाया गया, लेकिन नुकसान की वसूली नहीं हुई। त्रिपाठी ने हाईकोर्ट से स्टे लेकर बहाली कराई और फिर सीताडोंगरी बीट पर लौट आए। अब फिर मारपीट का आरोप लगने से विभाग की किरकिरी हो रही है। Sehore News : राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह क्षेत्र में किसानों पर संकट, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मल रही खाद सतपुड़ा टाइगर रिजर्व वन्यजीव प्रेमियों के लिए स्वर्ग है, लेकिन विभागीय कर्मियों के ऐसे कारनामे इसकी छवि खराब कर रहे हैं। देनवा बफर जोन में अवैध कटाई और अब मारपीट जैसे मामले सामने आने से स्थानीय लोग नाराज हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारी जंगल की रक्षा के नाम पर मनमानी करते हैं। जून की घटना में अवैध कटाई का खुलासा हुआ था, लेकिन कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई। अब पार्टी विवाद में श्रमिक की पिटाई से विभाग पर सवाल उठ रहे हैं। प्रकाश यादव ने पुलिस में शिकायत की है, जिससे मामला और गंभीर हो गया। MP Suicide Case : पत्नी के अफेयर और ससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर बर्तन व्यापारी ने किया सुसाइड, वीडियो में लगाए गंभीर आरोप वन विभाग के सूत्र बता रहे हैं कि डिप्टी डायरेक्टर ऋषभा नेताम ने सख्ती दिखाई है। ट्रांसफर को सजा का रूप दिया गया है। दूरदराज की बीट्स में भेजकर अधिकारियों को सबक सिखाया जा रहा है। लेकिन कर्मचारी संघ नाराज है और कह रहा है कि जांच एकतरफा हुई। त्रिपाठी फिर कोर्ट जा सकते हैं। पुराने मामले में भी अवैध कटाई से लाखों का नुकसान हुआ, लेकिन वसूली नहीं हुई। विभाग अब पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच करवा सकता है।
MP News : सड़क सुरक्षा पर एसपी की सख्ती, NH-52 पर अतिक्रमण करने वालों पर सीधी FIR

MP News : राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में सड़क हादसों को रोकने और यातायात को सुगम बनाने के लिए जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी ने कड़े तेवर अपनाते हुए राष्ट्रीय राजमार्गों और सर्विस रोड पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करने के सख्त निर्देश दिए। एसपी ने साफ कहा कि सड़क किनारे अवैध कब्जे न सिर्फ ट्रैफिक जाम पैदा करते हैं, बल्कि दुर्घटनाओं का बड़ा कारण भी बनते हैं। इन निर्देशों के बावजूद खिलचीपुर तहसील के सोमवारिया क्षेत्र में एनएच-52 पर अतिक्रमण का खेल जारी है। यहां सड़क किनारे लगी गुमटियां और अस्थायी ढांचे यात्रियों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। स्थानीय लोग प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। Sehore News : 30 करोड़ रुपए की सड़क 1 साल में ही उखड़ गई! 10 साल गारंटी वाला FDR घोटाला एक्सपोज़ बैठक में एसपी अमित तोलानी ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट आदेश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चाहे वह दुकान हो, गुमटी हो या कोई निर्माण, तुरंत हटाया जाए और जिम्मेदारों पर मुकदमा दर्ज हो। एसपी ने कहा कि अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया को और सख्त बनाया जाए ताकि दोबारा कोई हिम्मत न करे। बैठक में जिले भर में बढ़ते सड़क हादसों पर चिंता जताई गई। पिछले कुछ महीनों में राजगढ़ में कई जानलेवा दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें अतिक्रमण मुख्य वजह रहा। एसपी ने थानों को अलर्ट रहने और नियमित गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए। Sehore News : राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह क्षेत्र में किसानों पर संकट, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मल रही खाद हालांकि, इन सख्त हिदायतों का असर जमीन पर दिखाई नहीं दे रहा। खिलचीपुर के सोमवारिया इलाके में एनएच-52 के दोनों तरफ अवैध गुमटियां और ठेले लगे हुए हैं। ये दुकानें सालों से सड़क किनारे काबिज हैं। तेज रफ्तार वाहनों के बीच ये अतिक्रमण अचानक दुर्घटना का कारण बन जाते हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यहां आए दिन छोटी-मोटी टक्करें होती रहती हैं। एक ग्रामीण ने कहा, “गुमटियां हटाने की बात तो हर बैठक में होती है, लेकिन कार्रवाई कोई नहीं करता। एसपी साहब के निर्देशों के बाद उम्मीद जगी है कि अब कुछ होगा।” MP Suicide Case : पत्नी के अफेयर और ससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर बर्तन व्यापारी ने किया सुसाइड, वीडियो में लगाए गंभीर आरोप एसपी तोलानी ने बैठक में एक और महत्वपूर्ण निर्देश दिया। सभी पेट्रोल पंपों पर शौचालय की सुविधा अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए। इसका मकसद यात्रियों को सड़क पार करने से रोकना है, क्योंकि सुविधा न होने पर लोग राजमार्ग पार करते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं। एसपी ने पेट्रोल पंप मालिकों को नोटिस जारी करने और नियमित जांच करने को कहा। जिले में कई पंप ऐसे हैं जहां बेसिक सुविधाएं तक नहीं हैं, जिससे लंबी दूरी के ड्राइवर परेशान होते हैं। Bhopal Ijtema 2025 Update :14 से 17 नवंबर तक बड़ी इस्लामी सभा, 12 लाख जायरीनों के लिए 600 एकड़ में भव्य इंतजाम राजगढ़ जिला एनएच-52 का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो राजस्थान से मध्यप्रदेश को जोड़ता है। यहां से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। अतिक्रमण के कारण जाम और हादसे आम हो गए हैं। बैठक में एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को भी शामिल किया गया। उन्होंने आश्वासन दिया कि सड़क किनारे साइन बोर्ड, स्पीड ब्रेकर और लाइटिंग सुधारेंगे। लेकिन स्थानीय लोग कहते हैं कि असली समस्या अतिक्रमण है, जिस पर बुलडोजर चलना चाहिए।
Sehore News : 30 करोड़ रुपए की सड़क 1 साल में ही उखड़ गई! 10 साल गारंटी वाला FDR घोटाला एक्सपोज़

Sehore News : सीहोर। मध्यप्रदेश में नई तकनीक से बनी सड़कों की पोल एक बार फिर खुल गई है। सीहोर जिले में प्रदेश की पहली फुल डेप्थ रिक्लेमेशन (एफडीआर) तकनीक से निर्मित सीहोर-श्यामपुर सड़क अपनी 10 साल की गारंटी के बावजूद पहले ही साल में जगह-जगह उखड़ गई। करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह 24.30 किलोमीटर लंबी सड़क 2023 में पूरी हुई थी। निर्माण के समय दावा किया गया था कि यह सड़क सामान्य सड़कों से दोगुनी मजबूत होगी और लागत भी आधी आएगी। लेकिन पहली ही बारिश में सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए, दरारें पड़ गईं और पुलिया तक धंस गई। अब इस बदहाली पर भोपाल-सीहोर लोकसभा सांसद आलोक शर्मा ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने इसे गंभीर अनियमितता करार देते हुए ठेकेदार कंपनी को दोबारा सड़क बनाने के सख्त निर्देश दिए हैं। सांसद ने कहा कि भ्रष्टाचार और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। Sehore News : राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह क्षेत्र में किसानों पर संकट, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मल रही खाद यह सड़क सीहोर को श्यामपुर से जोड़ती है और जयपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे कुरावर, नरसिंहगढ़, ब्यावरा, राजगढ़, गुना, ग्वालियर और राजस्थान जाने वाले हजारों यात्री रोज गुजरते हैं। सड़क खराब होने से सैकड़ों गांवों के किसान, मजदूर, छात्र और आम लोग भारी मुसीबत झेल रहे हैं। वाहन चालकों को गड्ढों से बचाने में पसीना छूट जाता है। रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं और एम्बुलेंस तक फंस जा रही हैं। किसानों की फसलें बाजार तक पहुंचने में देरी हो रही है, जिससे नुकसान हो रहा है। स्थानीय लोग बता रहे हैं कि बारिश के बाद सड़क पर पानी भर जाता है और कीचड़ हो जाता है। बच्चे स्कूल जाने में डरते हैं क्योंकि बसें देर से आती हैं या रास्ते में फंस जाती हैं। Ram Temple Donation Controversy : दिग्विजय सिंह 27 नवंबर को इंदौर हाई कोर्ट में रखेंगे अपना पक्ष, पुरानी PIL पर नई सुनवाई सांसद आलोक शर्मा ने लोगों की शिकायतों पर तुरंत एक्शन लिया। उन्होंने एमपीआरडीसी (मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन) के अधिकारियों को फटकार लगाई और कहा कि कंपनी ने घटिया सामग्री इस्तेमाल की है। सांसद ने स्पष्ट किया, “10 साल की गारंटी थी, लेकिन एक साल में ही सड़क बर्बाद हो गई। यह सरासर धांधली है। ठेकेदार को अपनी जेब से दोबारा सड़क बनानी पड़ेगी। कोई समझौता नहीं होगा।” उन्होंने जांच के आदेश दिए और कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। एमपीआरडीसी की जीएम सोनल सिन्हा ने पहले आश्वासन दिया था कि बारिश के बाद डामरीकरण कर दिया जाएगा, लेकिन अब तक सिर्फ पैचवर्क हुआ है, जो कुछ दिनों में फिर उखड़ जाता है। MP Suicide Case : पत्नी के अफेयर और ससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर बर्तन व्यापारी ने किया सुसाइड, वीडियो में लगाए गंभीर आरोप एफडीआर तकनीक क्या है? यह एक रिसाइक्लिंग तरीका है जिसमें पुरानी सड़क को उखाड़कर केमिकल मिलाया जाता है और नया मटेरियल बनाकर बिछाया जाता है। दावा था कि इससे पर्यावरण बचता है, लागत कम होती है और सड़क मजबूत बनती है। चंडीगढ़ की कंपनी गर्ग संस ई-स्टेट प्रोमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड ने यह काम किया था। उत्तर प्रदेश और तेलंगाना में सफल बताई गई यह तकनीक एमपी में फेल साबित हुई। 2023 में निर्माण पूरा होने के ठीक बाद पहली बारिश में सड़क टूट गई। Vidisha News : प्रेमिका की जिद में 11 केवी टावर पर चढ़ा प्रेमी, ग्रामीणों ने तालियां बजाकर किया स्वागत पुलिया धंसने से कई गांवों का संपर्क कट गया। अब दो साल बाद भी हालात जस के तस हैं। कांग्रेस ने इसे सरकार की नाकामी बताया और गड्ढों में उतरकर प्रदर्शन किया।
Sehore News : राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह क्षेत्र में किसानों पर संकट, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मल रही खाद

Sehore News : सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में रबी फसलों की बुवाई का मौसम चल रहा है, लेकिन खाद की भारी किल्लत ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खासकर राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह क्षेत्र इछावर में हालात बद से बदतर हो गए हैं। यहां की सहकारी समिति पर सुबह से लेकर देर रात तक लंबी-लंबी कतारें लगी रहती हैं, फिर भी किसानों को एक-दो बोरी खाद ही नसीब हो पाती है। कई किसान और महिलाएं तो रातभर सोसाइटी के बाहर बैठकर अपना नंबर का इंतजार करते हैं। खाद न मिलने से गेहूं, चना और सरसों जैसी फसलों की बुवाई लेट हो रही है, जिससे पैदावार पर बुरा असर पड़ने की आशंका है। किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है और स्थिति बेकाबू होने पर पुलिस को मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभालनी पड़ी। Ram Temple Donation Controversy : दिग्विजय सिंह 27 नवंबर को इंदौर हाई कोर्ट में रखेंगे अपना पक्ष, पुरानी PIL पर नई सुनवाई इछावर सोसाइटी के बाहर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनमें सैकड़ों किसान और महिलाएं धूप में खड़े दिख रहे हैं। कुछ महिलाएं छोटे बच्चों को गोद में लेकर लाइन में लगी हैं। किसानों ने बताया कि वे सुबह 5 बजे से आ जाते हैं, लेकिन शाम तक भी खाद नहीं मिलती। एक किसान ने कहा, “रातभर जागकर नंबर लगाया, फिर भी सिर्फ दो बोरी मिली। इतनी मेहनत के बाद भी पूरा खाद नहीं मिल रहा। फसल बर्बाद हो जाएगी।” दूसरे किसान ने शिकायत की कि डीएपी की जगह यूरिया थमा दी जाती है, जो फसल के लिए पर्याप्त नहीं। भाऊंखेड़ी और बोरदी गांवों में भी यही हाल है। वहां किसान घंटों इंतजार के बाद खाली हाथ लौट रहे हैं। मांग ज्यादा और सप्लाई कम होने से कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। MP Suicide Case : पत्नी के अफेयर और ससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर बर्तन व्यापारी ने किया सुसाइड, वीडियो में लगाए गंभीर आरोप सूचना मिलते ही इछावर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने किसानों को लाइन में खड़ा करवाया और खाद वितरण को क्रमबद्ध तरीके से चलाने का आश्वासन दिया। एसडीओपी ने किसानों से बातचीत की और कहा कि जल्द ही नई खेप आएगी लेकिन किसान संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि यह समस्या हर साल आती है, लेकिन सरकार कोई स्थायी समाधान नहीं करती। इछावर होने के बावजूद मंत्री जी के क्षेत्र में यह हाल है तो दूसरे इलाकों का क्या होगा? यह संकट सिर्फ इछावर तक नहीं है। पूरे मध्यप्रदेश में डीएपी और यूरिया की कमी से किसान परेशान हैं। सीहोर जिला केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का गृह जिला है, फिर भी यहां हालात खराब हैं। Bhopal Ijtema 2025 Update :14 से 17 नवंबर तक बड़ी इस्लामी सभा, 12 लाख जायरीनों के लिए 600 एकड़ में भव्य इंतजाम किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंसाना बार-बार दावा करते हैं कि खाद की कोई कमी नहीं है और जरूरत पड़ने पर घर-घर बोरी पहुंचाई जाएगी। लेकिन इछावर की ये तस्वीरें उनके दावों की पोल खोल रही हैं। प्रदेश में रबी सीजन के लिए 42 लाख मीट्रिक टन खाद की जरूरत है, लेकिन अब तक सिर्फ 25 लाख टन ही उपलब्ध कराई गई। कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा किसान हितैषी होने का ढोंग कर रही है। खाद की कालाबाजारी हो रही है और निजी दुकानों पर मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी कहा कि उनकी सरकार में कभी ऐसी समस्या नहीं हुई।
Ram Temple Donation Controversy : दिग्विजय सिंह 27 नवंबर को इंदौर हाई कोर्ट में रखेंगे अपना पक्ष, पुरानी PIL पर नई सुनवाई

Ram Temple Donation Controversy : भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा संग्रह को लेकर सुर्खियों में हैं। अयोध्या में राम मंदिर के लिए देशभर में चलाए गए चंदा अभियान के दौरान हुई कथित सांप्रदायिक घटनाओं पर दिग्विजय सिंह ने 2021 में इंदौर हाई कोर्ट की डबल बेंच में जनहित याचिका दायर की थी। अब इस पुराने मामले की सुनवाई फिर से गति पकड़ रही है। MP Suicide Case : पत्नी के अफेयर और ससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर बर्तन व्यापारी ने किया सुसाइड, वीडियो में लगाए गंभीर आरोप सोमवार को हुई सुनवाई में याचिकाकर्ता के वकील रविंद्र छाबड़ा ने कोर्ट को बताया कि दिग्विजय सिंह खुद कुछ महत्वपूर्ण तथ्य पेश करना चाहते हैं। इस पर हाई कोर्ट ने उन्हें 27 नवंबर 2025 को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने की अनुमति दे दी। पिछली सुनवाई में सिंह कोर्ट पहुंचे थे, लेकिन बात रखने का मौका नहीं मिला था। अब सभी की निगाहें इस तारीख पर टिकी हैं कि दिग्विजय क्या नए सबूत या दलीलें पेश करेंगे। यह याचिका साल 2021 में दायर की गई थी, जब राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद और अन्य संगठनों ने बड़े स्तर पर चंदा अभियान चलाया था। दिग्विजय सिंह ने याचिका में आरोप लगाया था कि चंदा जुटाने के नाम पर मध्यप्रदेश के कई इलाकों में मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाया गया। इंदौर, उज्जैन और मंदसौर जैसे जिलों में रैलियों के दौरान सांप्रदायिक तनाव बढ़ा और हिंसा की घटनाएं हुईं। Bhopal Ijtema 2025 Update :14 से 17 नवंबर तक बड़ी इस्लामी सभा, 12 लाख जायरीनों के लिए 600 एकड़ में भव्य इंतजाम याचिका में कहा गया कि इंटेलिजेंस एजेंसियों के पास पहले से इनपुट थे, लेकिन सरकार ने रोकथाम के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। सुप्रीम कोर्ट ने भी सांप्रदायिक हिंसा पर सख्त निर्देश दिए थे, फिर भी घटनाएं नहीं रुकीं। दिग्विजय ने मांग की थी कि चंदा संग्रह पूरी तरह स्वैच्छिक हो और किसी पर दबाव न डाला जाए। कोर्ट ने तब राज्य सरकार से जवाब मांगा था और मामले की सुनवाई चल रही है। अब चार साल बाद यह फिर चर्चा में है। दिग्विजय सिंह का राम मंदिर से पुराना नाता रहा है। उन्होंने हमेशा कहा कि वह राम भक्त हैं और मंदिर निर्माण का समर्थन करते हैं, लेकिन तरीका सौहार्दपूर्ण होना चाहिए। साल 2021 में ही दिग्विजय ने राम मंदिर ट्रस्ट को 1 लाख 11 हजार 111 रुपये का चेक भेजा था। Vidisha News : प्रेमिका की जिद में 11 केवी टावर पर चढ़ा प्रेमी, ग्रामीणों ने तालियां बजाकर किया स्वागत यह चेक उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से ट्रस्ट को भिजवाया। साथ में एक पत्र भी लिखा, जिसमें अपील की कि चंदा अभियान के दौरान भड़काऊ नारे या हथियारों का प्रदर्शन न हो। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद से पुराने चंदे का पूरा हिसाब-किताब सार्वजनिक करने की मांग भी की। दिग्विजय ने पत्र में लिखा था कि राम मंदिर सभी का है और इसका निर्माण सामाजिक सद्भाव बनाए रखते हुए होना चाहिए। उनके घर में 400 साल पुराना राम मंदिर है और वह खुद को सच्चा राम भक्त मानते हैं। Pipariya News : पिपरिया मंडी में कमिश्नर-कलेक्टर का सरप्राइज निरीक्षण, सोयाबीन भावांतर योजना की हकीकत जांची, खाद वितरण पर फटकार यह मामला इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि दिग्विजय सिंह कांग्रेस के उन नेताओं में हैं जो राम मंदिर पर खुलकर बोलते हैं। एक तरफ वह चंदा दे चुके हैं, दूसरी तरफ याचिका में अभियान की खामियों को उजागर कर रहे हैं। विपक्षी दल इसे सांप्रदायिक सद्भाव का मुद्दा बता रहे हैं। जबकि सत्ताधारी पक्ष कहता है कि चंदा पूरी तरह स्वैच्छिक था। हाई कोर्ट की डबल बेंच अब 27 नवंबर को दिग्विजय की दलीलों को सुनेगी। वकील रविंद्र छाबड़ा ने कोर्ट में कहा कि सिंह कुछ अतिरिक्त तथ्य पेश करना चाहते हैं, जो मामले को नया मोड़ दे सकते हैं।
MP Suicide Case : पत्नी के अफेयर और ससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर बर्तन व्यापारी ने किया सुसाइड, वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

MP Suicide Case : जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के बरेला इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 37 साल के बर्तन व्यापारी सचिन सोनी ने अपनी पत्नी के कथित अवैध संबंध और ससुराल वालों की लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर सल्फास नामक जहर खा लिया। मौत से ठीक पहले सचिन ने अपना एक मिनट का वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने साफ-साफ अपनी पत्नी दिव्यानी सोनी, ससुर सतीश सोनी और साली शिवानी को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। Bhopal Ijtema 2025 Update :14 से 17 नवंबर तक बड़ी इस्लामी सभा, 12 लाख जायरीनों के लिए 600 एकड़ में भव्य इंतजाम वीडियो में सचिन ने कहा कि शादी के बाद से ही वह मानसिक तनाव में जी रहा था और अब जीने की इच्छा खत्म हो गई है। घटना एक नवंबर की बताई जा रही है, लेकिन वीडियो सोमवार को वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। बरेला पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दिव्यानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि सचिन को और कौन-कौन प्रताड़ित कर रहा था। सचिन सोनी बरेला के बमबमपुरा वार्ड नंबर 11 का रहने वाला था। वह स्थानीय बाजार में बर्तन की दुकान चलाता था। परिवार वालों के मुताबिक, सचिन की शादी 2018 में मनेरी की रहने वाली 25 साल की दिव्यानी से दादा दरबार में धूमधाम से हुई थी। Vidisha News : प्रेमिका की जिद में 11 केवी टावर पर चढ़ा प्रेमी, ग्रामीणों ने तालियां बजाकर किया स्वागत शादी सम्मेलन में हुई थी और दोनों के दो छोटे बच्चे हैं – एक पांच साल का और दूसरा सिर्फ एक साल का। शुरूआती कुछ साल तो सब ठीक चला, लेकिन बाद में पति-पत्नी के बीच झगड़े बढ़ने लगे। परिजनों का आरोप है कि दिव्यानी का बरेला में ही किसी स्थानीय युवक से अवैध संबंध था। सचिन को जब यह पता चला तो उसने पत्नी को समझाया और बात करना बंद करने को कहा लेकिन इसके उलट दिव्यानी भड़क गई। दिव्यानी ने अपने मायके वालों को बता दिया कि सचिन उसके साथ मारपीट करता है। ससुराल वालों ने मिलकर सचिन को घरेलू हिंसा का आरोपी बनाने की धमकी दी और पूरे परिवार को फंसाने की बात कही। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले सचिन घर लौटा तो दिव्यानी को फोन पर किसी से बात करते पाया। मोबाइल चेक करने पर अफेयर का पता चला। सचिन ने डांटा तो दिव्यानी ने उल्टा शिकायत कर दी। वह मायके चली गई और लगातार फोन पर धमकियां देने लगी। दिव्यानी ने महिला थाने में सचिन के खिलाफ घरेलू हिंसा की एफआईआर भी दर्ज कराई। High Alert in MP : लाल किला ब्लास्ट के बाद एमपी में हाई अलर्ट, पुलिस ने इन शहरों में बढ़ाई चौकसी जैसे ही सचिन को पुलिस केस का पता चला, वह पूरी तरह टूट गया। इससे पहले भी वह पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर जहर खा चुका था, लेकिन तब जान बच गई थी। इस बार एक नवंबर को सचिन खेतों की तरफ गया और सल्फास खा लिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। मौत से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो में सचिन की आवाज कांपती हुई सुनाई देती है। वह कहता है, “2018 में सम्मेलन से मेरी शादी दिव्यानी से हुई थी। मैं उससे बहुत परेशान हूं। मेरी मौत का कारण पत्नी दिव्यानी, ससुर सतीश सोनी और साली शिवानी होंगे। इन लोगों के टॉर्चर से मैं तंग आ चुका हूं।” यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सचिन के परिजनों ने वीडियो के आधार पर ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया। MP Fraud Case : पुलिस कॉन्स्टेबल बनाने का लालच देकर ठगे 6 लाख, फेक कॉन्स्टेबल अजय पाटीदार गिरफ्तार बरेला पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद सचिन के मोबाइल की फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी गई है। दिव्यानी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि दिव्यानी का अफेयर किससे था और ससुराल में और कौन-कौन सचिन को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। पुलिस का कहना है कि केस में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।
Bhopal Ijtema 2025 Update :14 से 17 नवंबर तक बड़ी इस्लामी सभा, 12 लाख जायरीनों के लिए 600 एकड़ में भव्य इंतजाम

Bhopal Ijtema 2025 Update : भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल एक बार फिर विश्व स्तर के धार्मिक आयोजन की मेजबानी करने जा रही है। दुनिया के पांच सबसे बड़े इस्लामी सम्मेलनों में शुमार 78वां आलमी तब्लीगी इज्तिमा इस बार 14 नवंबर से 17 नवंबर तक ईंटखेड़ी के घासीपुरा में आयोजित होगा। दिल्ली मरकज से तारीखों की पुष्टि हो चुकी है और तैयारियां जोरों पर हैं। इज्तिमा कमेटी के मुताबिक इस बार 12 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने का अनुमान है, जिनमें देश-विदेश के हजारों लोग शामिल होंगे। पिछले साल की तुलना में इंतजामों को 20 प्रतिशत तक बढ़ाया गया है ताकि हर श्रद्धालु को सुविधा मिले। रेलवे स्टेशन से लेकर इज्तिमा स्थल तक हर जगह विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। Vidisha News : प्रेमिका की जिद में 11 केवी टावर पर चढ़ा प्रेमी, ग्रामीणों ने तालियां बजाकर किया स्वागत बुधवार से होगी शुरुआत इज्तिमा की शुरुआत बुधवार से हो जाएगी जब देश के कोने-कोने से जमातें भोपाल पहुंचना शुरू होंगी। सबसे ज्यादा भीड़ शुक्रवार से रविवार तक रहेगी। आयोजन स्थल पर 120 एकड़ में विशाल पंडाल तैयार हो रहा है। हजारों वॉलंटियर्स दिन-रात जुटे हैं। पंडाल के अलावा खानपान, पानी की सप्लाई, बिजली और सफाई के इंतजाम दुरुस्त किए जा रहे हैं। कमेटी के सदस्य डॉ. हफीज ने बताया कि तैयारियों का 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। समापन 17 नवंबर को सामूहिक दुआ के साथ होगा। इस बार सर्विस एरिया, वॉशरूम, फूड जोन और अन्य सुविधाओं के लिए कुल 200 एकड़ जमीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। High Alert in MP : लाल किला ब्लास्ट के बाद एमपी में हाई अलर्ट, पुलिस ने इन शहरों में बढ़ाई चौकसी जायरीनों की सुविधा के लिए प्रबंध भोपाल रेलवे स्टेशन पर जायरीनों की सुविधा के लिए खास प्रबंध किए गए हैं। स्टेशन परिसर में करीब 50 हजार लोगों के लिए खाना तैयार रखा जाएगा। रेलवे प्रशासन ने दो ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने का फैसला लिया है। फिलहाल भोपाल-इटारसी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 11272) और भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 14814) में एक्स्ट्रा कोच लगाए जाएंगे। भीड़ को देखते हुए 2 दिसंबर से चार नए टिकट काउंटर खोले जाएंगे। Pipariya News : पिपरिया मंडी में कमिश्नर-कलेक्टर का सरप्राइज निरीक्षण, सोयाबीन भावांतर योजना की हकीकत जांची, खाद वितरण पर फटकार इनमें दो प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर बने पंडाल में और दो स्टेशन परिसर में होंगे। रेलवे के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि 150 से ज्यादा ट्रेनें जायरीनों को लेकर आएंगी। स्टेशन पर फ्री पार्किंग की व्यवस्था भी है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस के अलावा डायल-112 के जवान तैनात रहेंगे। भोपाल रेलवे स्टेशन से नादरा बस स्टैंड तक 850 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर होंगे। दोनों फुट ओवर ब्रिज पर आने-जाने के रास्ते अलग-अलग रखे गए हैं ताकि भीड़ नियंत्रित रहे। रेलवे स्टेशन पर 500 वॉलंटियर्स इज्तिमा स्थल पर दमकल की टीमें 24 घंटे अलर्ट रहेंगी। अलग-अलग जगहों पर फायर फाइटिंग वाहन खड़े किए जाएंगे। पार्किंग को पिछले साल के 66 जोन से बढ़ाकर 71 जोन कर दिया गया है। कुल 350 एकड़ में वाहन पार्क होंगे। MP News : शादी का झांसा देकर लैब टेक्नीशियन से बलात्कार, आरोपी ने अबॉर्शन के लिए किया मजबूर व्यवस्थाओं की कमान 30 हजार लोगों के हाथ में होगी। इनमें इज्तिमा कमेटी के 25 हजार ट्रेंड वॉलंटियर्स और नगर निगम, प्रशासन व पुलिस के 5 हजार कर्मी शामिल हैं। हर शिफ्ट में रेलवे स्टेशन पर 500 वॉलंटियर्स ड्यूटी देंगे। सफाई से लेकर ट्रैफिक तक सब संभालेंगे। कमेटी ने अपील की है कि जायरीन प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें और पर्यावरण का खयाल रखें। क्या है इज्तिमा और कैसे हुई इसकी शुरुआत आलमी इज्तिमा अरबी शब्द है जिसका मतलब कई लोग एक जगह इकट्ठा होना है। भोपाल में इसकी शुरुआत 1947 में मौलाना इमरान खान ने मस्जिद शकूर खां में सिर्फ 12-14 लोगों से की थी। दो साल बाद इसे ताजुल मस्जिद में शिफ्ट किया गया। अब यह ईंटखेड़ी में होता है। यहां इस्लामी स्कॉलर्स तकरीरें देते हैं। लोगों को दीन के रास्ते पर चलने, सादगी अपनाने, जकात देने, सूद से बचने और पड़ोसियों के हक की सीख दी जाती है। MP Congress on SIR : कांग्रेस का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, SIR को बताया ‘वोट चोरी’ की साजिश खर्चीली शादियों पर चर्चा होती है। सैकड़ों निकाह बिना दहेज के कराए जाते हैं। यह आयोजन हज और बांग्लादेश के बिस्वा इज्तिमा के बाद दुनिया का तीसरा बड़ा इस्लामी जमावड़ा माना जाता है। भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में ही होता है। भोपाल का इज्तिमा अनुशासन और सादगी की मिसाल है।
Vidisha News : प्रेमिका की जिद में 11 केवी टावर पर चढ़ा प्रेमी, ग्रामीणों ने तालियां बजाकर किया स्वागत

Vidisha News : विदिशा, मध्य प्रदेश। प्यार में पागल एक युवक ने पूरी रात इलाके को दहशत में डाल दिया। विदिशा जिले की कुरवाई तहसील के ग्राम शाहपुर (सेमरा) में 30 साल का युवक अपनी प्रेमिका को वापस बुलाने की जिद में 11 हजार वोल्ट के हाई-टेंशन टावर पर चढ़ गया। ऊंचाई पर लटकता युवक और उसके नीचे करंट की खतरनाक लाइनें, बस एक गलती और जिंदगी खत्म हो जाती। लेकिन पुलिस और SDERF की टीम ने सात घंटे तक चलाए गए खतरनाक रेस्क्यू ऑपरेशन से उसे सकुशल नीचे उतार लिया। ग्रामीणों ने टीम को गोद में उठाकर सम्मान दिया और तालियां बजाकर स्वागत किया। High Alert in MP : लाल किला ब्लास्ट के बाद एमपी में हाई अलर्ट, पुलिस ने इन शहरों में बढ़ाई चौकसी घटना सोमवार देर शाम शुरू हुई। गांव का रहने वाला 30 वर्षीय युवक अपनी प्रेमिका से किसी बात को लेकर नाराज था। प्रेमिका ने उसे छोड़ दिया था और वापस नहीं आ रही थी। गुस्से और जिद में युवक घर से निकला और सीधा गांव के बाहर खड़े 11 केवी बिजली टावर पर जा चढ़ा। ऊपर पहुंचकर वह चिल्लाने लगा, “मुझे मेरी प्रेमिका चाहिए, नहीं तो मैं कूद जाऊंगा!” नीचे करंट की लाइनें थीं, हवा के झोंके से टावर हिल रहा था, लेकिन युवक अपनी बात पर अड़ा रहा। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। किसी ने वीडियो बनाना शुरू किया तो किसी ने पुलिस को फोन घनघनाया। कुरवाई थाना प्रभारी और एसडीओपी रोशनी ठाकुर तुरंत टीम के साथ पहुंचीं। Pipariya News : पिपरिया मंडी में कमिश्नर-कलेक्टर का सरप्राइज निरीक्षण, सोयाबीन भावांतर योजना की हकीकत जांची, खाद वितरण पर फटकार बिजली विभाग के एसडीओ ने फौरन लाइन काटकर करंट बंद करवाया। पुलिस ने युवक को समझाने की कोशिश की, “भाई नीचे आ जाओ, हम तेरी प्रेमिका को बुलवा लेंगे।” लेकिन युवक नहीं माना। वह रोता रहा, चिल्लाता रहा और प्रेमिका का नाम पुकारता रहा। रात होते-होते ठंड बढ़ गई, ऊपर हवा का जोर भी तेज हो गया। स्थिति खतरे से बाहर नहीं थी। एसडीओपी रोशनी ठाकुर ने फौरन विदिशा मुख्यालय से SDERF (स्टेट डिजास्टर इमरजेंसी रिस्पॉन्स फोर्स) की विशेष टीम बुलाई। टीम रात 9 बजे मौके पर पहुंची। हेड कांस्टेबल रवि परमार और उनकी टीम ने हाई-टेंशन टावर पर चढ़ने की तैयारी शुरू की। सेफ्टी बेल्ट, रस्सी, हार्नेस और लाइटें लगाकर टीम ऊपर चढ़ी। Jawaharlal Nehru Stadium Demolished : टूटेगा जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, ‘स्पोर्ट्स सिटी’ बसाएगा खेल मंत्रालय ऊपर पहुंचकर SDERF जवानों ने युवक से बातचीत शुरू की। उन्होंने उसे पानी पिलाया, बिस्किट खिलाया और धीरे-धीरे विश्वास जीता। “देख भाई, तेरी प्रेमिका नीचे खड़ी है, वह तुझसे मिलना चाहती है।” यह सुनकर युवक भावुक हो गया। आखिरकार रात करीब 1 बजे करीब सात घंटे के ऑपरेशन के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। जैसे ही उसका पैर जमीन पर पड़ा, ग्रामीणों ने तालियां बजाकर SDERF टीम का स्वागत किया। कई महिलाओं ने टीम को मिठाई खिलाई और आशीर्वाद दिया। MP Fraud Case : पुलिस कॉन्स्टेबल बनाने का लालच देकर ठगे 6 लाख, फेक कॉन्स्टेबल अजय पाटीदार गिरफ्तार थाना प्रभारी ने बताया कि युवक मानसिक रूप से परेशान था, उसका काउंसलिंग करवाया जाएगा। SDERF टीम की बहादुरी की हर तरफ तारीफ हो रही है। ग्रामीणों ने कहा, “अगर ये जवान न आते तो आज हमारा बेटा जिंदा नहीं बचता।”
High Alert in MP : लाल किला ब्लास्ट के बाद एमपी में हाई अलर्ट, पुलिस ने इन शहरों में बढ़ाई चौकसी

High Alert in MP : भोपाल। राजधानी दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस घटना में कम से कम 8 से 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आसपास खड़ी कई गाड़ियां जलकर राख हो गईं और इलाके में दूर तक धुआं फैल गया। पुलिस और जांच एजेंसियां आतंकी साजिश की आशंका जता रही हैं। इस हादसे के बाद मध्यप्रदेश में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने प्रदेश के प्रमुख शहरों में विशेष जांच अभियान शुरू कर दिया है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत रोक लगाई जा सके। Pipariya News : पिपरिया मंडी में कमिश्नर-कलेक्टर का सरप्राइज निरीक्षण, सोयाबीन भावांतर योजना की हकीकत जांची, खाद वितरण पर फटकार दिल्ली में सोमवार शाम करीब 6:55 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास एक ह्युंडई आई-20 कार में जोरदार धमाका हुआ। यह कार धीमी गति से चल रही थी और ट्रैफिक सिग्नल पर रुकी थी। अचानक हुए विस्फोट से कार के परखच्चे उड़ गए और आग की लपटें चारों तरफ फैल गईं। आसपास की छह से ज्यादा गाड़ियां और कुछ ऑटो-रिक्शा भी आग की चपेट में आ गए। धमाके से मेट्रो स्टेशन के शीशे टूट गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल ले जाया गया, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। दिल्ली पुलिस ने यूएपीए और विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। Jawaharlal Nehru Stadium Demolished : टूटेगा जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, ‘स्पोर्ट्स सिटी’ बसाएगा खेल मंत्रालय एनएसजी, एनआईए और फॉरेंसिक टीमें मौके पर जांच कर रही हैं। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि कार पहले सुनहरी मस्जिद की पार्किंग में तीन घंटे खड़ी थी। कार के मालिक और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इस घटना के बाद मध्यप्रदेश पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। डीजीपी कैलाश मकवाना ने सभी जिलों के एसपी और आईजी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। उन्होंने संदिग्ध लोगों पर नजर रखने, वाहनों की सघन जांच करने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए। MP News : शादी का झांसा देकर लैब टेक्नीशियन से बलात्कार, आरोपी ने अबॉर्शन के लिए किया मजबूर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में पुलिस ने चौक-चौराहों पर नाकाबंदी कर दी है। उज्जैन के महाकाल मंदिर में सुरक्षा को और मजबूत किया गया है। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मंदिर परिसर, आसपास के होटलों और लॉज में तलाशी ले रही हैं। वाहनों की एक-एक करके जांच हो रही है ताकि कोई खतरनाक सामान न छिपा हो। इंदौर में राजवाड़ा क्षेत्र को विशेष निगरानी में रखा गया है। बम डिस्पोजल स्क्वॉड की टीम ने सुभाष चौक मार्केट और 56 दुकानों में पहुंचकर तलाशी ली। पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को भी खंगाला गया। भोपाल समेत प्रदेश के सभी रेलवे स्टेशनों पर जीआरपी और डॉग स्क्वॉड ने यात्रियों के सामान की गहन जांच शुरू कर दी है। MP Fraud Case : पुलिस कॉन्स्टेबल बनाने का लालच देकर ठगे 6 लाख, फेक कॉन्स्टेबल अजय पाटीदार गिरफ्तार इटारसी और अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भी यही व्यवस्था लागू है। पुलिस का कहना है कि दिल्ली की घटना से सबक लेते हुए कोई जोखिम नहीं लिया जाएगा। लोगों से अपील की गई है कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति या सामान दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।