Bhopal EC Update: SIR प्रक्रिया में फॉर्म-7 के गलत इस्तेमाल पर इलेक्शन कमीशन सख्त, कार्रवाई के निर्देश

Bhopal EC Update : भोपाल। भोपाल में SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया के दौरान फॉर्म-7 के माध्यम से वोटरों के नाम गलत तरीके से हटवाने से जुड़ी शिकायतों को लेकर इलेक्शन कमीशन एक्शन ले रहा है। बार बार शिकायतों के मिलने पर निर्वाचन आयोग (EC) ने कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारियों के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। गलत शिकायत देने पर होगी शिकायतकर्ता पर कार्रवाई इलेक्शन कमीशन साफ़ कहना है कि यदि फॉर्म-7 के जरिए की गई शिकायत गलत पाई जाती है, तो ऐसे मामलों में शिकायतकर्ता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। आयोग का यह मानना है कि फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर मतदाताओं के नाम जानबूझकर हटाने की कोशिश लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए गंभीर खतरा है। MP Diesel Petrol Prices : पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने के संकेत केंद्रीय बजट 2026 के बाद CM मोहन यादव का बयान… कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश निर्वाचन आयोग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे फॉर्म-7 से जुड़ी शिकायतों की सूक्ष्म और निष्पक्ष जांच करें। बिना पुख्ता सबूत के किसी भी मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटाने की अनुमति नहीं दी जाए। कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप इस पुरे मामले को लेकर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस का कहना है कि SIR प्रक्रिया में फॉर्म-7 का गलत उपयोग कर दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के वोटरों के नाम काटने की कोशिश की जा रही है। पार्टी ने इसे लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश बताया है। MP NEWS BETUL: बैतूल पिकअप वाहन में क्रूरता से भरे 14 गोवंश बरामद, महाराष्ट्र ले जाए जा रहे थे, दो आरोपी फरार EC की सख्ती के बाद बढ़ी निगरानी इलेक्शन कमीशन की सख्ती के बाद अब SIR प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी योग्य मतदाता अपने अधिकार से वंचित न हो।
MP Diesel Petrol Prices : पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने के संकेत केंद्रीय बजट 2026 के बाद CM मोहन यादव का बयान…

MP Diesel Petrol Prices : भोपाल। केंद्रीय बजट 2026 को लेकर देशभर में सकारात्मक माहौल नज़र आ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बजट की सराहना करते हुए कहा की यह भारत की वैश्विक छवि मजबूत करने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि बजट में स्पष्ट रोडमैप है और अंत्योदय की भावना साफ नज़र आ रही है। MP NEWS BETUL: बैतूल पिकअप वाहन में क्रूरता से भरे 14 गोवंश बरामद, महाराष्ट्र ले जाए जा रहे थे, दो आरोपी फरार CM यादव ने कहा कि इस बजट में एआई को बढ़ावा, युवा शक्ति को नई प्रेरणा और सभी सेक्टरों को बराबर अवसर दिए गए हैं। सतत विकास का संकल्प लिया गया है, जिसमें मध्य प्रदेश भी केंद्र सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ेगा। उद्योग, टेक्सटाइल और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा मुख्यमंत्री ने बताया है कि बजट से उद्योगों का संवर्धन होगा और टेक्सटाइल उद्योग को नया जीवन मिलेगा। इससे स्थानीय रोजगार को नई ऊर्जा मिलेगी। आईटी, पर्यटन, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र के विस्तार के लिए भी बजट में अहम प्रावधान किए गए हैं, जिससे सेवा क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। MP NEWS BETUL: बैतूल पिकअप वाहन में क्रूरता से भरे 14 गोवंश बरामद, महाराष्ट्र ले जाए जा रहे थे, दो आरोपी फरार नारी सशक्तिकरण और सामाजिक विकास पर फोकस CM मोहन यादव ने यह भी कहा कि बजट में नारी सशक्तिकरण के लिए अच्छी संभावनाएं दिख रही हैं। प्रत्येक जिले में छात्रावास खोलने, महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने, मेट्रोपॉलिटन सिटी विकास, दिव्यांग कौशल और ग्रीन एनर्जी पर विशेष ध्यान दिया गया है। किसानों, स्वास्थ्य और कर्ज नियंत्रण पर जोर इसके साथ ही मुख्यमंत्री क कहना है कि यह बजट विकास और विश्वास का बजट है। सभी सत्तर के लिए कल्याणकारी प्रावधान हैं। देश के कर्ज को 50 प्रतिशत तक लाने की दिशा में काम किया जा रहा है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई जरुरी कदम उठाए गए हैं।स्वास्थ्य क्षेत्र में हेल्थ टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा, जिससे मध्य प्रदेश को सीधा लाभ होगा। BHOPAL CRIME UPDATE : कमला पार्क रेत घाट के पास 17 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला, हमीदिया अस्पताल में इलाज जारी पेट्रोल-डीजल पर राहत का संकेत CM यादव ने संकेत दिए कि पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने की चुनौती पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो राज्य जितनी ड्यूटी देगा, केंद्र उतना रिटर्न देगा। 18 फरवरी को पेश होने वाले प्रदेश बजट में राहत मिलने की संभावना है। राहुल गांधी पर पलटवार राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए CM मोहन यादव ने कहा कि उन्हें खुद नहीं पता कि वे क्या कह रहे हैं। उन्होंने बताया कि रक्षा बजट में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी बजट को विकास और विश्वास का बजट बताया। उन्होंने कहा कि कैंसर की दवाएं सस्ती हुई हैं, युवाओं के लिए तकनीकी क्षेत्रों में नए अवसर पैदा होंगे और 2047 की परिकल्पना साकार होगी। BHOPAL RAPE CASE : 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट में किया पेश, वकीलों ने की मारपीट
MP NEWS BETUL: बैतूल पिकअप वाहन में क्रूरता से भरे 14 गोवंश बरामद, महाराष्ट्र ले जाए जा रहे थे, दो आरोपी फरार

हाइलाइट्स बैतूल के मुलताई में पिकअप वाहन से 14 गोवंश बरामद, महाराष्ट्र ले जाए जा रहे थे छिंदवाड़ा के लावा-घोघरी से करीब 70 किलोमीटर तक किया गया वाहन का पीछा गोवंश को रस्सियों से बांधकर क्रूरता से पिकअप में भरा गया दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार MP NEWS BETUL: बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में गोवंश तस्करी का फिर एक मामला सामने आया है। महाराष्ट्र सीमा के बगल से लगे इस जिले में आए दिन गोवंश तस्करी की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। ताजा मामले में एक पिकअप वाहन से 14 गोवंश को बरामद किया गया है, जिन्हें कथित तौर पर महाराष्ट्रलेकर जा रहे थे। यह कार्रवाई मुलताई थाना क्षेत्र में हुई है । जानकारी में मालूम हुआ की यह घटना रात के करीब 3 बजे की है, जब एक पिकअप वाहन को संदिग्ध अवस्था में देखा गया। सूचना मिलने पर स्थानीय हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने वाहन का पीछा करने के साथ ही पुलिस को भी इसकी जानकारी दी। Bhopal News : बीसीसीआई अध्यक्ष चुनाव: गोविंद गोयल बने भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के नए अध्यक्ष, 193 वोट से जीत 70 किलोमीटर तक किया गया पीछा बताया गया कि पिकअप वाहन का पीछा छिंदवाड़ा जिले के लावा-घोघरी क्षेत्र से लेकर मुलताई तक करीब 70 किलोमीटर किया गया। मुलताई के पास पुलिस और संगठनों की मदद से वाहन को घेराबंदी कर रोका गया। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर दो तस्कर मौके से फरार हो गए। पिकअप में क्रूरता से भरे थे गोवंश जांच के दौरान सामने आया कि पिकअप वाहन (क्रमांक MP-04-YJ-3854) में गोवंश को रस्सियों से बांधकर, एक-दूसरे के ऊपर ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। सभी गोवंश भूखे-प्यासे थे और कुछ को चोटें भी आई थीं। BHOPAL CRIME UPDATE : कमला पार्क रेत घाट के पास 17 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला, हमीदिया अस्पताल में इलाज जारी गौशाला भेजे गए गोवंश पुलिस और संगठनों की मौजूदगी में सभी 14 गोवंशों को सुरक्षित निकालकर गौशाला भेजा गया। घायल गोवंशों का पशु चिकित्सकों द्वारा उपचार कराया जा रहा है। एफआईआर दर्ज, तस्करों की तलाश जारी मुलताई थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गोवंश तस्करी और पशु क्रूरता से संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और पुलिस का कहना है कि वाहन मालिक व तस्करी नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। BHOPAL NEWS UPDATES : IPS संजय कुमार बने भोपाल के नए पुलिस कमिश्नर, आज संभाला कार्यभार
Bhopal News : बीसीसीआई अध्यक्ष चुनाव: गोविंद गोयल बने भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के नए अध्यक्ष, 193 वोट से जीत

Bhopal News : भोपाल। भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (BCCI) के अध्यक्ष पद के चुनाव में गोविंद गोयल ने अपनी जीत दर्ज की है। कुल 1999 वोटों में से गोविंद गोयल को 1085 वोट मिले ,जो की उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी तेजकुल पाल सिंह पाली को 894 वोट मिले है । इस तरह गोविंद गोयल ने 193 वोटों के फर्क से यह चुनाव जीत लिया। चुनाव में 13 वोट निरस्त घोषित हुए है । लगभग 40 राउंड की मतगणना के बाद गोयल को विजयी घोषित किया गया। BHOPAL CRIME UPDATE : कमला पार्क रेत घाट के पास 17 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला, हमीदिया अस्पताल में इलाज जारी मतगणना में देरी हुई दर्ज मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होने वाली थी , मगर श्यामला हिल्स थाने से मतपेटियां देर से निकलने के कारण करीब तीन घंटे की देरी हुई। देर शाम तक मतदान चलने और वोटिंग प्रतिशत के आकलन में समय लगने के चलते उम्मीदवार भी समय पर मानस भवन नहीं पहुंच सके। दोपहर 12 बजे तक मतों के बंडल बनाए गए, जिसके बाद गिनती शुरू की गई। जबरदस्त उत्साह के साथ सीधा मुकाबला अध्यक्ष पद के लिए गोविंद गोयल और तेजकुल पाल सिंह पाली के बीच सीधा मुकाबला रहा। रविवार को हुए मतदान में करीब 2000 व्यापारियों ने वोट डाले, जिनमें टेंडर और पोस्टल बैलेट शामिल थे। करीब 170 सदस्यों की टीम ने शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई। BHOPAL RAPE CASE : 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट में किया पेश, वकीलों ने की मारपीट सुरक्षा इंतजाम में सख़्ती पर्यवेक्षक डॉ. पीसी कोठारी और सीए वैभव जैन का कहना हैं कि पॉलीटेक्निक कॉलेज चौराहा स्थित मानस भवन में मतगणना कराई गई। श्यामला हिल्स थाने से मतपेटियां लाकर गिनती की गई, इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे है। नई कार्यकारिणी की सूची अध्यक्ष: गोविंद गोयलमहामंत्री: ललित तांतेड़उपाध्यक्ष: कमल पंजवानी, प्रदीप अग्रवाल (वीनस), आदित्य जैन (मनया), अरविंद जैन (सुपारी)मंत्री: अजय देवनानी (अज्जू), संजीव जैन, सुनील जैन (जेनाविन)कोषाध्यक्ष: प्रदीप सेवानीसह-कोषाध्यक्ष: गोपाल सोनीअतिरिक्त कोषाध्यक्ष: अजय गुप्ता (मुन्ना) INDORE NEWS UPDATE : इंदौर में दूषित पानी के बाद अब सब्जियों से खतरा, नाले के पानी से हो रही खेती भोपाल को राष्ट्रीय लॉजिस्टिक हब बनाने का लक्ष्य नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोविंद गोयल ने बताया कि व्यापारिक संगठनों में जातिवाद और भेदभाव की सोच बढ़ रही है, जो एकता के लिए खतरनाक साबित होती है। उन्होंने कहा कि आपसी सम्मान और सहयोग से ही व्यापारियों की आवाज में मजबूती बनाई जा सकती है।गोयल ने भोपाल को राष्ट्रीय स्तर का लॉजिस्टिक हब, थोक फार्मा और मेडिकल ट्रेड का केंद्र बनाने की ओर काम करने की बात कही। इसके साथ ही युवा व्यापारियों के लिए स्टार्टअप और नए निवेश क्षेत्रों पर सेमिनार आयोजित करने की योजना भी बताई।
BHOPAL CRIME UPDATE : कमला पार्क रेत घाट के पास 17 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला, हमीदिया अस्पताल में इलाज जारी

BHOPAL CRIME UPDATE : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत कमला पार्क रेत घाट के पास चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां 17 वर्षीय युवक पर बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब युवक पास की दुकान पर बाल कटवा रहा था। BHOPAL RAPE CASE : 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट में किया पेश, वकीलों ने की मारपीट घायल ने खुद पुलिस को दिया बयान अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने खुद पुलिस को बयान दिया, जिसमें उसने बताया कि इस हमले में साहिल नामक युवक सहित 4 से 5 अन्य लड़के शामिल थे। घायल के अनुसार, हमलावरों ने अचानक उस पर हमला किया। हाथ, पीठ और पेट पर किए गए छुरी से वार घायल ने अपने बयान में बताया कि आरोपियों ने उसके हाथ, पीठ और पेट पर धारदार हथियार से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से उसे हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। MP NEWS UPDATES : केंद्रीय बजट पर उमंग सिंघार का हमला, बोले– मध्य प्रदेश को कुछ नहीं मिला पुलिस ने दर्ज किया मामला सूचना मिलने पर श्यामला हिल्स थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की तलाशी ले रही है। साथ ही आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। हमले के पीछे की वजह फिलहाल जांच का विषय बनी हुई है। Narmadapuram Video Viral : गर्ल्स स्कूल के पास जमीन पर पटक-पटककर बेल्ट से बेरहमी पिटाई, युवती ने किया बीच- बचाव
BHOPAL RAPE CASE : 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट में किया पेश, वकीलों ने की मारपीट

BHOPAL RAPE CASE : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में बड़ा अपडेट देखने को मिला है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां पेशी के समय हंगामे की स्थिति बन गई। कोहेफिजा पुलिस द्वारा आरोपी को कोर्ट में पेश किए जाने के दौरान वकीलों ने आरोपी को घेर कर उसके साथ मारपीट की। इसी बीच पुलिस और वकीलों के बीच खींचातानी माहोल देखने को मिला। इस पुरे मामले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वकीलों और पुलिस के बीच बहस और धक्का-मुक्की होती नजर आ रही है। MP NEWS UPDATES : केंद्रीय बजट पर उमंग सिंघार का हमला, बोले– मध्य प्रदेश को कुछ नहीं मिला पुलिस की दो दिन की रिमांड पर भेजा गया आरोपी पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड की मांग की, जिसे कोर्ट से मंजूरी मिल गई है। फिलहाल आरोपी पुलिस रिमांड पर है और मामले की गहन जांच जारी है। छात्रा से दुष्कर्म, शादी का झांसा और ब्लैकमेलिंग का आरोप पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक ने पहले छात्रा से दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर कार में उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने छात्रा का अश्लील वीडियो भी बनाया, जिसके आधार पर उसे ब्लैकमेल करता रहा। धर्म परिवर्तन और पैसे ऐंठने का भी आरोप पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और उससे पैसे भी ऐंठे। मानसिक रूप से परेशान छात्रा ने अंततः परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। BHOPAL NEWS UPDATES : IPS संजय कुमार बने भोपाल के नए पुलिस कमिश्नर, आज संभाला कार्यभार कई विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज, जांच जारी कोहेफिजा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि मोबाइल, कार और वीडियो से जुड़े साक्ष्यों की जांच हो रही है और इस मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
MP NEWS UPDATES : केंद्रीय बजट पर उमंग सिंघार का हमला, बोले– मध्य प्रदेश को कुछ नहीं मिला

MP NEWS UPDATES : मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश में केंद्रीय बजट के बाद राजनीति गरमाई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने केंद्रीय बजट को लेकर सरकार पर प्रदेश के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। उमंग सिंघार का कहना है कि मध्य प्रदेश में सब जानते हैं कि केंद्रीय कर में कटौती हुई है, जिस वजह से राज्य को नुकसान हुआ है। उन्होंने तंज कसते हुए बोलै है कि बीजेपी मध्य प्रदेश को मायका बताती है, लेकिन ससुराल वाले मायके को भूल गए हैं। BHOPAL NEWS UPDATES : IPS संजय कुमार बने भोपाल के नए पुलिस कमिश्नर, आज संभाला कार्यभार उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश ने केंद्र को 29 सांसद दिए है, इसके बावजूद न तो मध्य प्रदेश को और न ही उसके सांसदों को बजट में कोई खास फायदा मिला। जब बजट देने की बात आती है तो डबल इंजन सरकार सिंगल इंजन बन जाती है। आदिवासी-दलित योजनाओं और जल जीवन मिशन में कटौती का आरोप उमंग सिंघार का आरोप है कि सरकार एक व्यापारी के लिए सेमीकंडक्टर योजना ला रही है, जबकि आदिवासी और दलित परियोजनाओं के बजट में कटौती कर दी गई है।इसके साथ ही जल जीवन मिशन में भी कटौती की हुई है। उन्होंने कहा, “घर-घर मोदी, घर-घर पानी की बात होती है, लेकिन न मोदी आ रहे हैं और न पानी।” सिंहस्थ को बजट में नजरअंदाज किया गया उन्होंने कहा कि बीजेपी कुंभ और हिंदू धर्म को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन सिंहस्थ जैसे बड़े धार्मिक आयोजन के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया। INDORE NEWS UPDATE : इंदौर में दूषित पानी के बाद अब सब्जियों से खतरा, नाले के पानी से हो रही खेती बीजेपी के जनसंपर्क अभियान पर सवाल बीजेपी के जनसंपर्क अभियान पर हमला बोलते हुए उमंग सिंघार ने कहा कि पार्टी 365 दिन कैंपेन चलाकर झूठे दावे करती है। उन्होंने कहा कि अगर हिम्मत है तो बीजेपी किसान, युवा और महिलाओं के बीच जाकर बताए कि उन्हें क्या दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सदन में भी जनता के मुद्दों पर झूठ बोलती है और सवालों से बचती रहती है। एमपी बजट सत्र को लेकर कांग्रेस की तैयारी एमपी के बजट सत्र को लेकर उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल पूरी तरह तैयार है। हर विभाग की कमजोरियों को सदन में उठाया जाएगा। प्रत्येक विधायक को अलग-अलग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है ताकि जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से रखा जा सके। Sehore Factory Toxic Water : फैक्ट्री का खुला प्रदूषण, जहरीला पानी नालों में बहाकर खेत-जमुनिया डेम कर रहा दूषित वहीं, उमंग सिंघार के आरोपों पर उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि केंद्रीय बजट में सभी राज्यों का ध्यान रखा गया है और मध्य प्रदेश को भी इसका लाभ मिलेगा।
BHOPAL NEWS UPDATES : IPS संजय कुमार बने भोपाल के नए पुलिस कमिश्नर, आज संभाला कार्यभार

हाइलाइट्स प्रशासनिक तबादलों में मिली राजधानी भोपाल की कमान पहले बालाघाट जोन में IG के पद पर रहे कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण को लेकर भोपाल में बढ़ी उम्मीदें BHOPAL NEWS UPDATES: भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय कुमार को राजधानी भोपाल का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। आज उन्होंने भोपाल पुलिस कमिश्नर कार्यालय में औपचारिक तरीके से पदभार ग्रहण कर लिया हैं। वे निवर्तमान पुलिस कमिश्नर हरियाणरची मिश्र की जगह पर यह जिम्मेदारी संभालेंगे। 29 जनवरी के तबादलों में मिली राजधानी की कमान राज्य सरकार द्वारा 29 जनवरी को भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादलों किए गए , जिसके तहत संजय कुमार को भोपाल पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस प्रशासनिक फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार बदले गए, जिसमें राजधानी भोपाल का नेतृत्व संजय कुमार को सौंपा गया। INDORE NEWS UPDATE : इंदौर में दूषित पानी के बाद अब सब्जियों से खतरा, नाले के पानी से हो रही खेती बालाघाट जोन से सीधे भोपाल की जिम्मेदारी नियुक्ति से पहले आईपीएस संजय कुमार बालाघाट जोन में पुलिस महानिरीक्षक (IG) के पद पर पदस्थ थे। वहां से उन्हें सीधे भोपाल पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। बालाघाट जैसे संवेदनशील इलाके में उनकी सख्त और प्रभावी कार्यशैली की सराहना होती रही है। 2004 बैच के अनुभवी IPS अधिकारी संजय कुमार मध्य प्रदेश कैडर के 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वे सीधी भर्ती (RR – Regular Recruitment) के ज़रिए भारतीय पुलिस सेवा में चयनित हुए थे और 27 दिसंबर 2004 को IPS सेवा में शामिल हुए। BHOPAL RAPE CASE : 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म ! वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल शैक्षणिक योग्यता व व्यक्तिगत प्रोफाइल आईपीएस संजय कुमार का जन्म 20 दिसंबर 1976 को हुआ। उन्होंने एम.ए. (M.A.) तक शिक्षा ली है। वे एक शिक्षित, अनुशासित और मजबूत प्रशासनिक क्षमता वाले अधिकारी माने जाते हैं। सख्त और फील्ड-एक्सपीरियंस पुलिस विभाग में संजय कुमार की पहचान एक सख्त, अनुशासित और फील्ड एक्सपीरियंस वाले अधिकारी के रूप में रही है। कानून-व्यवस्था को लेकर उनका रुख हमेशा स्पष्ट और कड़ा रहा है। बालाघाट जोन में IG रहते निभाई अहम भूमिका संजय कुमार 8 जून 2022 से IG, बालाघाट जोन के रूप में पदस्थ थे। यह क्षेत्र नक्सल गतिविधियों और सीमा सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और प्रशासनिक नियंत्रण बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। Sehore Factory Toxic Water : फैक्ट्री का खुला प्रदूषण, जहरीला पानी नालों में बहाकर खेत-जमुनिया डेम कर रहा दूषित कानून-व्यवस्था को लेकर उम्मीदें बढ़ी भोपाल की कमान संभालने के बाद आईपीएस संजय कुमार से कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और साथ ही आधुनिक पुलिसिंग को और सशक्त बनाने की उम्मीद की जा रही है। उनका अनुभव भोपाल पुलिस के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
INDORE NEWS UPDATE : इंदौर में दूषित पानी के बाद अब सब्जियों से खतरा, नाले के पानी से हो रही खेती

INDORE NEWS UPDATE : इंदौर। इंदौर नगर निगम की लापरवाही के कारण भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से अबतक करीब 31 मौतों के बाद शहर में स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जबकि कुछ मरीजों का अभी भी अस्पतालों में इलाज जारी हैं। प्रशासन की तरफ से हालात नियंत्रण में होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन इसी दौरान शहर में सेहत से जुड़ा एक और बड़ा खतरा सामने आया है। यह खतरा भानगढ़ इलाको में नाले के दूषित पानी से होने वाली सब्जियों की खेती से जुड़ा है। विशेषज्ञों का कहना है की यह स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहा हैं। नाले के पानी से उगाई गई सब्जियां खुलेआम मंडियों में बिक रही हैं। नाले के ख़राब पानी से की जा रही सिंचाई भानगढ़ क्षेत्र में नाले के किनारे स्थित खेतों में लौकी, भिंडी, पालक , धनिया , गोभी, पत्तागोभी और टमाटर जैसी कई सब्जियों की खेती की जा रही है। सभी फसलों की सिंचाई नाले के दूषित पानी से ही की जाती है, जिसमें घरेलू कचरा, औद्योगिक अपशिष्ट, बैक्टीरिया और भारी धातुएं पाई जाती हैं। BHOPAL RAPE CASE : 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म ! वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल विशेषज्ञों ने बताया की , ऐसे पानी में ई-कोलाई, साल्मोनेला जैसे खतरनाक बैक्टीरिया साथ ही हेपेटाइटिस-ए व ई जैसे वायरस मौजूद होने की सम्भावना होती हैं, जिसका सीधा असर मानव स्वास्थ्य पर पड़ता हैं। सब्जियों के अंदर पहुंचे कीटाणु दूषित पानी से सिंचाई करने की वजह से बैक्टीरिया और वायरस सब्जियों के अंदर तक बड़ी आसानी से समा जाते हैं। इन सब्जियां को बिना किसी जांच पड़ताल या रोक-टोक के बाजारों में पहुंचाया जाता हैं। इनका सेवन करने से डायरिया, पेचिश, टाइफाइड, हैजा और फूड पॉइजनिंग जैसी अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इससे बुजुर्ग, बच्चे और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। क्या सब्जियों को केवल धोना पर्याप्त होगा ? विशेषज्ञों ने बताया है कि सब्जियों को सिर्फ पानी या उबले पानी से धोना बिलकुल पर्याप्त नहीं है, क्योंकि इससे आंतरिक रूप से मौजूद कीटाणु नष्ट नहीं होते। सुरक्षित इस्तमाल के लिए सब्जियों को कम से कम तीन बार बहते पानी में धोना चाहिए। इसके अलावा गुनगुने पानी में नमक मिलाकर या पोटेशियम परमैग्नेट के घोल में कुछ समय तक भिगोना भी लाभकारी हो सकता है। Sehore Factory Toxic Water : फैक्ट्री का खुला प्रदूषण, जहरीला पानी नालों में बहाकर खेत-जमुनिया डेम कर रहा दूषित बच्चों और गर्भवती महिलाओं पर अधिक असर नालों में मौजूद औद्योगिक अपशिष्ट में लेड, कापर, केडमियम और मरकरी जैसे भारी धातु हो सकते हैं। इनका असर धीरे-धीरे शरीर पर पड़ता है और किडनी, लिवर, दिमाग सहित कई अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है। बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए यह खतरा और भी गंभीर है। मिट्टी की गुणवत्ता हो रही खराब कृषि विशेषज्ञ प्रो. आनंद हरसाना ने बताया की , नाले का पानी न सिर्फ फसलों को, बल्कि मिट्टी की गुणवत्ता को भी नष्ट करता है। इससे जमीन की उपजाऊ शक्ति पर असर पड़ता है और भविष्य में खेती करना मुश्किल हो जाता है। दूषित मिट्टी में उगाई गई फसलें न सिर्फ खराब होती हैं, बल्कि बीमारियों का खतरा भी बढ़ाती हैं।
BHOPAL RAPE CASE : 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म ! वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल

BHOPAL RAPE CASE : भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। इस मामले में एक छात्र के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार एक मुस्लिम युवक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया है। और पीड़िता ने इस पूरे मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई है। जबकि पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। सहेली ने आरोपी से करवाई थी पहचान प्राप्त जानकारी के मुताबिक , भोपाल में 11वीं की छात्रा के साथ हुआ दुष्कर्म । आरोपी ओसाफ अली नाम के युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है। छात्रा की सहेली ने आरोपी से उसकी पहचान करवाई थी। इसके बाद युवक छात्रा को अपने साथ घुमाने लेकर गया , उसी दौरान कार में ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। Sehore Factory Toxic Water : फैक्ट्री का खुला प्रदूषण, जहरीला पानी नालों में बहाकर खेत-जमुनिया डेम कर रहा दूषित अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल आरोपी युवक ने पहले शादी का वादा किया फिर छात्रा से दुष्कर्म किया और इस दौरान उसका अश्लील वीडियो बनाकर युवक छात्रा को ब्लैकमेल करने की धमकी देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करते रहा। इन सब के बाद आरोपी युवक छात्रा पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाता रहा। और साथ ही युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से पैसे भी ऐंठे हैं। Narmadapuram Video Viral : गर्ल्स स्कूल के पास जमीन पर पटक-पटककर बेल्ट से बेरहमी पिटाई, युवती ने किया बीच- बचाव इस घटना से परेशान छात्रा ने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर कोहेफिजा थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी ओसाफ अली के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Sehore Factory Toxic Water : फैक्ट्री का खुला प्रदूषण, जहरीला पानी नालों में बहाकर खेत-जमुनिया डेम कर रहा दूषित

हाइलाइट्स पचामा इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री दूषित पानी नालों में बहा रही। फैक्ट्री में अनिवार्य एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ETP) नहीं लगा। दूषित पानी खेतों और जमुनिया डेम तक पहुंच रहा, भूजल-मिट्टी को खतरा। Sehore Factory Toxic Water : मध्य प्रदेश। सीहोर जिला मुख्यालय के पास पचामा इंडस्ट्रियल एरिया में एक पनीर फैक्ट्री नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रही है। फैक्ट्री से निकलने वाला दूषित सफेद और बदबूदार पानी बिना किसी ट्रीटमेंट के नालों में बहाया जा रहा है। यह पानी आसपास के खेतों और महत्वपूर्ण जल स्रोत जमुनिया डेम तक पहुंच रहा है। Narmadapuram Video Viral : गर्ल्स स्कूल के पास जमीन पर पटक-पटककर बेल्ट से बेरहमी पिटाई, युवती ने किया बीच- बचाव ETP नहीं लगाया पनीर उद्योग को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ऑरेंज कैटेगरी में रखा गया है। कानून के अनुसार इस तरह के उद्योग में एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ETP) लगाना अनिवार्य है। फैक्ट्री संचालक ने यह प्लांट नहीं लगाया। दूध के अवशेष और रसायन पानी में मिलकर ऑर्गेनिक लोड बढ़ा रहे हैं। इससे पानी जहरीला हो जाता है। Umang Singhar Statement : नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने फिर हनुमान जी को बताया आदिवासी, गोंडी धर्म ग्रंथ का दिया हवाला खेतों और डेम को खतरा यह दूषित पानी नालों से होते हुए खेतों में पहुंच रहा है। इससे मिट्टी की उपजाऊ शक्ति कम हो रही है। भूजल भी दूषित होने का खतरा है। जमुनिया डेम में मिलने से पूरा जल स्रोत प्रदूषित हो सकता है। किसानों का कहना है कि फसलें प्रभावित हो रही हैं। Vidisha Roadside Delivery : सड़क पर महिला ने दिया बच्ची को जन्म, कई कॉल के बाद भी नहीं पहुंची एम्बुलेंस भागीरथपुरा हादसे का सबक नहीं इंदौर के भागीरथपुरा में जहरीले पानी से 29 लोगों की मौत हुई थी। उस घटना से भी प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया। पचामा में भी यही स्थिति बन रही है। स्थानीय लोग गुस्से में हैं। जिला उद्योग महाप्रबंधक का जवाब जिला उद्योग महाप्रबंधक अनुराग वर्मा ने कहा कि उन्हें यह जानकारी मीडिया से मिली है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने और उसके बाद कार्रवाई तय करने की बात कही है। अभी तक कोई औपचारिक शिकायत या जांच नहीं हुई है। Pulkit Tandon Viral Video : BJP मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन का इस्तीफा, महिलाओं को पीटने के दो वीडियो हुए थे वायरल पर्यावरण और स्वास्थ्य पर खतरा स्थानीय लोग कह रहे हैं कि यह पानी पीने और खेती के लिए इस्तेमाल होने से स्वास्थ्य को बहुत खतरा है। बच्चे और पशु भी प्रभावित हो सकते हैं। फैक्ट्री के पास से गुजरने वाले लोग बदबू से परेशान हैं। क्या होगा आगे प्रशासन ने अभी तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की है। स्थानीय लोग प्रदूषण रोकने और फैक्ट्री पर जुर्माना लगाने की मांग कर रहे हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से भी त्वरित जांच की अपील की गई है।
Narmadapuram Video Viral : गर्ल्स स्कूल के पास जमीन पर पटक-पटककर बेल्ट से बेरहमी पिटाई, युवती ने किया बीच- बचाव

हाइलाइट्स नर्मदापुरम में दिनदहाड़े युवक की बेल्ट-लातों से पिटाई। गुस्से में युवक ने सड़क से फेंके पत्थर महिला घायल। गर्ल्स स्कूल गेट के पास हुई थी ये घटना। Narmadapuram Video Viral : मध्य प्रदेश। नर्मदापुरम में गुरुवार शाम करीब 4.15 बजे एक युवक ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई की। पूरा मामला वीडियो में कैद हो गया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। Vidisha Roadside Delivery : सड़क पर महिला ने दिया बच्ची को जन्म, कई कॉल के बाद भी नहीं पहुंची एम्बुलेंस बेल्ट और लातों से हमला वीडियो में युवक पीड़ित को जमीन पर पटककर बेल्ट और लातों से मारता दिख रहा है। वह थप्पड़ भी मार रहा है। पीड़ित व्यक्ति जमीन पर गिर चुका है। युवक का गुस्सा इतना बेकाबू है कि लोगों के रोकने पर भी नहीं रुकता। पत्थर फेंक महिला घायल युवक ने सड़क से पत्थर उठाया और फेंका। यह पत्थर सड़क किनारे खड़ी एक महिला को जा लगा। महिला घायल हो गई। वीडियो में यह साफ दिख रहा है। MP SIR : SIR में फर्जी नाम कटवाने के आवेदन पर कलेक्टर की सफाई, चिंता न करें, सब नियमों से हो रहा घटना कहां हुई यह घटना गर्ल्स स्कूल के गेट के पास हुई। यहीं से होम साइंस कॉलेज जाने वाला रास्ता भी है। जिस युवती ने आरोपी को रोकने की कोशिश की, उसे देखकर छेड़छाड़ या परेशान करने वाली हरकत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। पीड़ित का हाल प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पीड़ित व्यक्ति का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। वह विक्षिप्त बताया जा रहा है। युवक ने उसे जमीन पर पटककर लगातार पीटा। एक युवती दौड़कर रोकने की कोशिश करती दिखी। बाद में अन्य लोग पहुंचे और मुश्किल से आरोपी को अलग किया। Pulkit Tandon Viral Video : BJP मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन का इस्तीफा, महिलाओं को पीटने के दो वीडियो हुए थे वायरल पुलिस जांच में जुटी कोतवाली थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अभी थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है। वीडियो के आधार पर आरोपी युवक और पीड़ित की पहचान की जा रही है। मारपीट की असली वजह पता लगाई जा रही है। Bhopal Farzi Jamanat : 14 ईरानियों की जमानत रद्द , अदालत ने दिए FIR के आदेश हर एंगल से जांच पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। आरोपी युवक को न पुलिस का डर था और न समाज का। वह पूरी तरह आक्रोशित था। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपी की तलाश और कार्रवाई होगी। वीडियो देखकर इलाके में आक्रोश है। लोग कह रहे हैं कि दिनदहाड़े ऐसी घटना होना बहुत गंभीर है। पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग हो रही है।