Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
ट्रेंडिंगदेशदुनियाराजनीतिबिजनेस
Trending Today:
परिवहन क्षेत्र में मोहन सरकार का बड़ा नीतिगत दांव: इंदौर में 11 सितंबर से शुरू हो रही विजन समिट 2026
Abdul Breaking Logo

मध्य प्रदेश और देश-विदेश की हर छोटी-बड़ी खबर को सबसे पहले और सबसे सटीक रूप से पहुंचाने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • ताज़ा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • खेल
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›राजगढ़›राजगढ़ में किन्नर बनकर महिलाओं से ठगते थे गहने, धार्मिक चमत्कार का झांसा देकर अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश

राजगढ़ में किन्नर बनकर महिलाओं से ठगते थे गहने, धार्मिक चमत्कार का झांसा देकर अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश

राजगढ़ पुलिस ने किन्नर का वेश धारण कर धार्मिक चमत्कार, नजर उतारने और संतान प्राप्ति का झांसा देकर महिलाओं से सोने के आभूषण ठगने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार आरोपियों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर करीब 2.40 लाख रुपये के गहने बरामद किए हैं।

By Archana Yadav
22 Jul 2026
राजगढ़ में किन्नर बनकर महिलाओं से ठगते थे गहने, धार्मिक चमत्कार का झांसा देकर अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश
Rajgarh Police Arrest Jewellery Fraud Gang Using Religious Deception

राजगढ़ पुलिस ने किन्नर बनकर ठगी करने वाले अंतरजिला गिरोह का किया पर्दाफाश

राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने महिलाओं को धार्मिक चमत्कार, नजर उतारने और संतान प्राप्ति का झांसा देकर सोने के आभूषण ठगने वाले एक अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। कुरावर और नरसिंहगढ़ थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चार आरोपियों और एक बाल अपचारी को पकड़कर उनके कब्जे से करीब 2.40 लाख रुपये के सोने के आभूषण तथा वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

मामले की जानकारी मंगलवार को एसपी अमित तोलानी ने प्रेस वार्ता में दी।

किन्नर बनकर महिलाओं को बनाते थे निशाना

पुलिस के अनुसार 9 जुलाई को कुरावर क्षेत्र में नर्मदाबाई के घर दो आरोपी पहुंचे, जिनमें से एक ने किन्नर का वेश धारण किया हुआ था। आरोपियों ने पति की शराब छुड़वाने और गर्भवती महिला को पुत्र प्राप्ति का झांसा देकर धार्मिक अनुष्ठान के नाम पर महिला का मंगलसूत्र उतरवा लिया और करीब 50 हजार रुपये कीमत के आभूषण लेकर फरार हो गए।

धार्मिक झांसा देकर कई महिलाओं से की ठगी

जांच में सामने आया कि 18 जुलाई को ग्राम मुंडला बारोल निवासी जसोदा बाई राठौर को धार्मिक बातों में उलझाकर उनके सोने के टॉप्स ठग लिए गए।

इसके अलावा 17 जुलाई को नरसिंहगढ़ के काशीपुरा गांव में रोशनी कुशवाह से धार्मिक अनुष्ठान के नाम पर आभूषण ठग लिए गए। वहीं कांताबाई कुशवाह से आरोपियों ने जबरन आभूषण छीन लिए।

चार आरोपी और एक बाल अपचारी गिरफ्तार

पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरोह के चार आरोपियों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया। आरोपियों से करीब 2.40 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और अन्य जिलों में हुई वारदातों के संबंध में भी जांच कर रही है।

संबंधित खबरें

Rajgarh News: बरसात के मौसम में हो सकती है ये बीमारी, अब तक 100 मरीज पहुंचे अस्पताल; जानिए पूरा मामला

Rajgarh News: बरसात के मौसम में हो सकती है ये बीमारी, अब तक 100 मरीज पहुंचे अस्पताल; जानिए पूरा मामला

मध्यप्रदेश
24 Aug 2026, 05:36 pm
Rajgarh Accident: SDM लिखी नेम प्लेट वाली तेज रफ्तार कार की टक्कर से किसान की मौत, चालक मौके से फरार

Rajgarh Accident: SDM लिखी नेम प्लेट वाली तेज रफ्तार कार की टक्कर से किसान की मौत, चालक मौके से फरार

राजगढ़
22 Jul 2026, 03:37 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

परिवहन क्षेत्र में मोहन सरकार का बड़ा नीतिगत दांव: इंदौर में 11 सितंबर से शुरू हो रही विजन समिट 2026

10 Sept 2026
मध्यप्रदेश

‘सरकारी डॉक्टर खतरनाक होते हैं’ बताने वाले नक्सलियों से कैसे मुक्त हुआ बालाघाट

8 Sept 2026
देश

620 करोड़ चंदा मिला, सिर्फ एक उम्मीदवार उतारा; देश की सबसे ज्यादा फंड पाने वाली पार्टियों ने किया हैरान!

6 Sept 2026
देश

ISRO: का बड़ा धमाका: 'नॉटी बॉय' रॉकेट ने EOS-05 को अंतरिक्ष में पहुंचाया, श्रीहरिकोटा से सफल लॉन्च

4 Sept 2026
मध्यप्रदेश

MP में शिक्षक अभ्यर्थियों को झटका: रिजल्ट के बाद नहीं बढ़ेंगे पद, सरकार ने मांगों को नकारा

3 Sept 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें