Rajgarh News: फुटपाथ पर जा रही महिला को कार ने मारी टक्कर, घटना का वीडियो आया सामने
राजगढ़ में फुटपाथ पर चल रही 48 वर्षीय महिला को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में रानी शर्मा उछलकर दूर जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सामने आया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Rajgarh News: शहर में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से फुटपाथ पर चल रही 48 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा खिलचीपुर नाके से खुजनेर रोड की ओर भंवर कॉलोनी के पास हुआ। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
पीछे से आई कार ने मारी टक्कर
बता दें, भंवर कॉलोनी निवासी रानी शर्मा (48) गुरुवार को सब्जी खरीदकर घर लौट रही थीं। वह सड़क किनारे बने फुटपाथ पर पैदल चल रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रही कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और महिला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रानी शर्मा उछलकर सड़क से दूर जा गिरीं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस कर रही हादसे की जांच
घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों और कार चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है। हादसे का वीडियो सामने आने के बाद सड़क किनारे पैदल चलने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ध्यान देने की जरूरत बताई है।

