Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
देशदुनियाटेक न्यूज़मनोरंजनबिजनेस
Trending Today:
भोपाल में जुए के मामले में एक और थाना प्रभारी सस्पेंड, कटारा हिल्स TI सुनील दुबे पर गिरी गाज
Abdul Breaking Logo

भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की ताज़ा खबरें, मध्य प्रदेश की प्रमुख घटनाएं और देश की बड़ी खबरें पढ़ें Abdul Breaking पर।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • टेक न्यूज़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›महिला ने पी जहरीली दवा, ससुराल पक्ष मांग रहा था पर 10 लाख रुपए

महिला ने पी जहरीली दवा, ससुराल पक्ष मांग रहा था पर 10 लाख रुपए

राजगढ़ के भोजपुर थाने में बातचीत के दौरान जमना सिसोदिया ने जहरीली दवा पी ली। महिला ने ससुराल पक्ष पर 10 लाख रुपए मांगने और धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसका इलाज जारी है। नायब तहसीलदार ने अस्पताल में महिला के बयान दर्ज किए।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
17 Oct 2026
महिला ने पी जहरीली दवा, ससुराल पक्ष मांग रहा था पर 10 लाख रुपए
महिला ने पी जहरीली दवा

Rajgarh Crime News: घरेलू विवाद के बीच राजगढ़ जिले में एक महिला के थाने परिसर में जहरीली दवा पीने का मामला सामने आया है। महिला जमना सिसोदिया ने अपने ससुराल पक्ष पर 10 लाख रुपए मांगने और रकम नहीं देने पर धमकाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसका इलाज जारी है।

थाने में बातचीत के दौरान हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, मामला भोजपुर थाना क्षेत्र के चिबड़खुद गांव का है। बीते शुक्रवार को महिला और उसके ससुराल पक्ष के लोगों को बातचीत के लिए थाने बुलाया गया था। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद महिला थाने परिसर में बाथरूम के पीछे गई और जहरीली दवा पी ली।

पहले अस्पताल, फिर निजी नर्सिंग होम में भर्ती

बता दें, महिला की तबीयत बिगड़ने पर पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची। बाद में उसे खिलचीपुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। शुक्रवार रात नायब तहसीलदार ने अस्पताल पहुंचकर महिला के बयान भी दर्ज किए।

पति-पत्नी के बीच दो साल से विवाद

भोजपुर थाना प्रभारी अजय यादव ने बताया कि महिला और उसके पति के बीच पिछले दो साल से विवाद चल रहा है। इसी मामले को लेकर शुक्रवार को दोनों पक्षों को बातचीत के लिए थाने बुलाया गया था। इसी दौरान महिला ने पुलिस को जहरीली दवा पीने की जानकारी दी। महिला ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने और 10 लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया है। मामले में आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है।

संबंधित खबरें

भोपाल में जुए के मामले में एक और थाना प्रभारी सस्पेंड, कटारा हिल्स TI सुनील दुबे पर गिरी गाज

भोपाल में जुए के मामले में एक और थाना प्रभारी सस्पेंड, कटारा हिल्स TI सुनील दुबे पर गिरी गाज

मध्यप्रदेश
27 Oct 2026, 01:12 pm
भोपाल में IAS अधिकारी के घर से चंदन का पेड़ चोरी, DGP के निर्देश पर जांच तेज

भोपाल में IAS अधिकारी के घर से चंदन का पेड़ चोरी, DGP के निर्देश पर जांच तेज

मध्यप्रदेश
27 Oct 2026, 01:03 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

भोपाल में जुए के मामले में एक और थाना प्रभारी सस्पेंड, कटारा हिल्स TI सुनील दुबे पर गिरी गाज

27 Oct 2026
मध्यप्रदेश

भोपाल में IAS अधिकारी के घर से चंदन का पेड़ चोरी, DGP के निर्देश पर जांच तेज

27 Oct 2026
मध्यप्रदेश

भोपाल के VIP रोड पर कॉलेज बस पलटी, 11 लोग घायल; एक का पैर फ्रैक्चर

27 Oct 2026
विदेश

अमेरिका में बनेगा पंडोखर सरकार और नीम करौली बाबा का भव्य मंदिर, 7 एकड़ जमीन पर हुआ भूमि पूजन

27 Oct 2026
देश

तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, 4 पकड़े गए; 1995 के बाद दूसरी बड़ी घटना

27 Oct 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें