Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
ट्रेंडिंगदेशदुनियाराजनीतिबिजनेस
Trending Today:
MP के 70 हजार शिक्षकों को बड़ी राहत! बढ़ सकती है 15 से 20 हजार तक वेतन
Abdul Breaking Logo

मध्य प्रदेश और देश-विदेश की हर छोटी-बड़ी खबर को सबसे पहले और सबसे सटीक रूप से पहुंचाने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • ताज़ा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • खेल
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›OBC आरक्षण पर राहुल गांधी का पत्र, विश्वास सारंग का तंज- 'चिट्ठी पढ़ लें तो इनाम दूंगा'

OBC आरक्षण पर राहुल गांधी का पत्र, विश्वास सारंग का तंज- 'चिट्ठी पढ़ लें तो इनाम दूंगा'

मध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को लेकर राहुल गांधी ने CM मोहन यादव को पत्र लिखकर लंबित नियुक्तियों का मुद्दा उठाया। मंत्री विश्वास सारंग ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि चिट्ठी ठीक से पढ़ लें, तो उन्हें इनाम दूंगा।

By Pragati Chaurasiya
24 Sept 2026
OBC आरक्षण पर राहुल गांधी का पत्र, विश्वास सारंग का तंज- 'चिट्ठी पढ़ लें तो इनाम दूंगा'
मंत्री विश्वास सारंग और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

Rahul Gandhi Letter on OBC Reservation: मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण से जुड़ा मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस में है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र भेजकर OBC कोटे से जुड़ी लंबित नियुक्तियों पर कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने राहुल गांधी के पत्र और उनके दावे पर प्रतिक्रिया दी।

राहुल गांधी ने नियुक्तियों का मुद्दा उठाया

जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी ने अपने पत्र में OBC उम्मीदवारों की लंबित नियुक्तियों का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा और चयन प्रक्रिया पूरी कर चुके कई अभ्यर्थी अब भी नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं। 27% OBC आरक्षण से जुड़े मामले में 87:13 व्यवस्था के तहत 13% पदों को फिलहाल अलग रखा गया है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लंबे समय से नियुक्ति नहीं मिल सकी है।

साथ ही राहुल गांधी ने अपने पत्र में इंदौर में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का भी उल्लेख किया। उनके अनुसार, इस दौरान छात्रों ने रोजगार, शिक्षा और नियुक्तियों से जुड़े मुद्दे उनके सामने रखे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप कर प्रभावित अभ्यर्थियों की समस्या का समाधान करने की मांग की है।

विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर साधा निशाना

वहीं, राहुल गांधी की चिट्ठी पर मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने निशाना साधते हुए कहा कि वह जिस मुद्दे पर पत्र लिख रहे हैं उसकी जानकारी तो ले लेते। यदि मध्य प्रदेश में OBC आरक्षण को रोकने का पाप किसी ने किया था, तो वह कांग्रेस की कमलनाथ की सरकार ने किया था। हमारी सरकार तो पहले से कहती है कि हम ओबीसी आरक्षण 27% देने के लिए कटिबद्ध हैं। कोर्ट में कांग्रेस ने पक्ष ठीक ढंग से नहीं रखा। अब राहुल गांधी को कुछ समझ तो आता नहीं है। साथ ही सारंग ने कहा कि राहुल गांधी ने अपने पत्र में लिखी बातों को अक्षरश: पढ़ते हुए एक वीडियो पोस्ट करें। अगर सही से वह पढ़ लेते हे हैं तो मैं उन्हें इनाम दूंगा। 

27% OBC आरक्षण का मामला क्या है?

बता दें, मध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण का प्रावधान वर्ष 2019 में किया गया था। इसके बाद आरक्षण व्यवस्था को लेकर कानूनी चुनौती सामने आई। इसी विवाद के चलते कुछ भर्तियों में पदों को अलग रखते हुए 87:13 व्यवस्था के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। लंबित पदों और नियुक्तियों को लेकर अभ्यर्थी लंबे समय से समाधान की मांग करते रहे हैं। इसी मुद्दे को राहुल गांधी ने अपने पत्र के जरिए फिर उठाया है।

संबंधित खबरें

MP के 70 हजार शिक्षकों को बड़ी राहत! बढ़ सकती है 15 से 20 हजार तक वेतन

MP के 70 हजार शिक्षकों को बड़ी राहत! बढ़ सकती है 15 से 20 हजार तक वेतन

मध्यप्रदेश
24 Sept 2026, 06:06 pm
Bhopal Ganesh immersion: 7 घाटों पर सुरक्षा के खास इंतजाम, 30 से ज्यादा स्थानों पर लगे मूर्ति संग्रह स्टॉल

Bhopal Ganesh immersion: 7 घाटों पर सुरक्षा के खास इंतजाम, 30 से ज्यादा स्थानों पर लगे मूर्ति संग्रह स्टॉल

मध्यप्रदेश
24 Sept 2026, 03:14 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

MP के 70 हजार शिक्षकों को बड़ी राहत! बढ़ सकती है 15 से 20 हजार तक वेतन

24 Sept 2026
मध्यप्रदेश

Bhopal Ganesh immersion: 7 घाटों पर सुरक्षा के खास इंतजाम, 30 से ज्यादा स्थानों पर लगे मूर्ति संग्रह स्टॉल

24 Sept 2026
मध्यप्रदेश

OBC आरक्षण पर राहुल गांधी का पत्र, विश्वास सारंग का तंज- 'चिट्ठी पढ़ लें तो इनाम दूंगा'

24 Sept 2026
मध्यप्रदेश

DPI Commissioner Action: 48 घंटे में निपटाए 800 अनुकंपा नियुक्ति मामले, रातोंरात भोपाल पहुंचे अधिकारी

23 Sept 2026
मध्यप्रदेश

करैत पकड़कर घर लाए स्नैक कैचर, बच्चों को दिखाते समय डसा; इलाज ना कराने पर मौत

23 Sept 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें