Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
ट्रेंडिंगदेशदुनियाराजनीतिबिजनेस
Trending Today:
MP के 70 हजार शिक्षकों को बड़ी राहत! बढ़ सकती है 15 से 20 हजार तक वेतन
Abdul Breaking Logo

मध्य प्रदेश और देश-विदेश की हर छोटी-बड़ी खबर को सबसे पहले और सबसे सटीक रूप से पहुंचाने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • ताज़ा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • खेल
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›MP के 70 हजार शिक्षकों को बड़ी राहत! बढ़ सकती है 15 से 20 हजार तक वेतन

MP के 70 हजार शिक्षकों को बड़ी राहत! बढ़ सकती है 15 से 20 हजार तक वेतन

मध्यप्रदेश के करीब 70 हजार शिक्षकों से जुड़े सेवा लाभ के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने सरकार को आदेश पर अमल के लिए 4 सप्ताह का समय दिया है। पहली नियुक्ति से सेवा अवधि जुड़ने पर वरिष्ठता, वेतन निर्धारण, पेंशन और एरियर का लाभ मिल सकता है।

By Pragati Chaurasiya
24 Sept 2026
MP के 70 हजार शिक्षकों को बड़ी राहत! बढ़ सकती है 15 से 20 हजार तक वेतन
जबलपुर हाईकोर्ट ने 70 हजार शिक्षकों को दी बड़ी राहत

Jabalpur High Court: मध्यप्रदेश के करीब 70 हजार शिक्षकों से जुड़े सेवा लाभ के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश पर अमल के लिए चार सप्ताह का समय दिया है। मामला शिक्षकों की सेवा अवधि को पहली नियुक्ति की तारीख से जोड़ने से संबंधित है। फैसले के लागू होने पर पात्र शिक्षकों को वरिष्ठता के साथ वेतन और अन्य सेवा लाभ मिल सकते हैं।

सरकार को 4 सप्ताह में करना होगा पालन

बता दें, अवमानना याचिका पर सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने कोर्ट के आदेश का पालन करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा था। कोर्ट ने सरकार को चार सप्ताह की मोहलत दे दी है। अब मामले की अगली सुनवाई 21 अक्टूबर से शुरू होने वाले सप्ताह में होगी। इस मामले में शिक्षकों की सेवा की गणना पहली नियुक्ति की तारीख से करने की मांग की गई है। इसका असर वरिष्ठता सूची, वेतन निर्धारण और भविष्य में मिलने वाले अन्य सेवा लाभों पर पड़ सकता है।

15 से 20 हजार तक वेतन अंतर की संभावना

याचिकाकर्ताओं से मिली जानकारी के अनुसार, आदेश के पालन से करीब 70 हजार शिक्षकों को फायदा मिल सकता है। इसमें वरिष्ठता, वेतन पुनर्निर्धारण, पेंशन और अन्य सेवा लाभ शामिल हैं। कुछ शिक्षकों के वेतन में करीब 15 से 20 हजार रुपए तक का अंतर आ सकता है। साथ ही पिछले वर्षों के वेतन का एरियर भी मिलेगा। हालांकि, वास्तविक राशि हर शिक्षक के सेवा रिकॉर्ड, नियुक्ति तिथि और मौजूदा वेतन के आधार पर अलग-अलग होगी।

अक्टूबर में होगी अगली सुनवाई

वहीं, चार सप्ताह की समय सीमा पूरी होने के बाद अदालत में मामले की अगली सुनवाई होगी। उस दौरान सरकार की ओर से की गई कार्रवाई और शिक्षकों को मिलने वाले संभावित सेवा लाभों की स्थिति स्पष्ट हो सकती है।

संबंधित खबरें

Bhopal Ganesh immersion: 7 घाटों पर सुरक्षा के खास इंतजाम, 30 से ज्यादा स्थानों पर लगे मूर्ति संग्रह स्टॉल

Bhopal Ganesh immersion: 7 घाटों पर सुरक्षा के खास इंतजाम, 30 से ज्यादा स्थानों पर लगे मूर्ति संग्रह स्टॉल

मध्यप्रदेश
24 Sept 2026, 03:14 pm
OBC आरक्षण पर राहुल गांधी का पत्र, विश्वास सारंग का तंज- 'चिट्ठी पढ़ लें तो इनाम दूंगा'

OBC आरक्षण पर राहुल गांधी का पत्र, विश्वास सारंग का तंज- 'चिट्ठी पढ़ लें तो इनाम दूंगा'

मध्यप्रदेश
24 Sept 2026, 02:19 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

MP के 70 हजार शिक्षकों को बड़ी राहत! बढ़ सकती है 15 से 20 हजार तक वेतन

24 Sept 2026
मध्यप्रदेश

Bhopal Ganesh immersion: 7 घाटों पर सुरक्षा के खास इंतजाम, 30 से ज्यादा स्थानों पर लगे मूर्ति संग्रह स्टॉल

24 Sept 2026
मध्यप्रदेश

OBC आरक्षण पर राहुल गांधी का पत्र, विश्वास सारंग का तंज- 'चिट्ठी पढ़ लें तो इनाम दूंगा'

24 Sept 2026
मध्यप्रदेश

DPI Commissioner Action: 48 घंटे में निपटाए 800 अनुकंपा नियुक्ति मामले, रातोंरात भोपाल पहुंचे अधिकारी

23 Sept 2026
मध्यप्रदेश

करैत पकड़कर घर लाए स्नैक कैचर, बच्चों को दिखाते समय डसा; इलाज ना कराने पर मौत

23 Sept 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें