Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
ट्रेंडिंगदेशदुनियाराजनीतिबिजनेस
Trending Today:
Bhopal Ganesh immersion: 7 घाटों पर सुरक्षा के खास इंतजाम, 30 से ज्यादा स्थानों पर लगे मूर्ति संग्रह स्टॉल
Abdul Breaking Logo

मध्य प्रदेश और देश-विदेश की हर छोटी-बड़ी खबर को सबसे पहले और सबसे सटीक रूप से पहुंचाने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • ताज़ा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • खेल
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›Bhopal Ganesh immersion: 7 घाटों पर सुरक्षा के खास इंतजाम, 30 से ज्यादा स्थानों पर लगे मूर्ति संग्रह स्टॉल

Bhopal Ganesh immersion: 7 घाटों पर सुरक्षा के खास इंतजाम, 30 से ज्यादा स्थानों पर लगे मूर्ति संग्रह स्टॉल

भोपाल में गणेश विसर्जन को लेकर प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। 7 प्रमुख घाटों पर 13 क्रेन, 12 पोकलेन और 184 गोताखोर तैनात रहेंगे। 24 से अधिक स्थानों पर मूर्ति संग्रह स्टॉल बनाए गए हैं, जबकि घाटों और जुलूस मार्गों पर 1,665 फ्लड लाइट लगाई गई हैं।

By Pragati Chaurasiya
24 Sept 2026
Bhopal Ganesh immersion: 7 घाटों पर सुरक्षा के खास इंतजाम, 30 से ज्यादा स्थानों पर लगे मूर्ति संग्रह स्टॉल
भोपाल के प्रमुख विसर्जन घाटों पर प्रतिमाओं के सुरक्षित विसर्जन के लिए क्रेन और पोकलेन मशीनें तैनात की गई हैं।

Bhopal Ganesh immersion: गणेश उत्सव के अंतिम चरण में राजधानी भोपाल में विसर्जन की तैयारियां तेज हो गई हैं। डोल ग्यारस से शुरू हुआ मूर्ति विसर्जन अनंत चतुर्दशी तक जारी रहेगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के घाटों तक पहुंचने को देखते हुए नगर निगम, पुलिस और जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है।

7 प्रमुख घाटों पर तैनात रहेंगी क्रेन और पोकलेन

शहर के प्रमुख सात विसर्जन घाटों तैनात किए गए हैं। इन मशीनों की मदद से श्रद्धालुओं को पानी में उतरे बिना मूर्तियों का विसर्जन कराने की व्यवस्था की गई है। घाटों पर लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय, ट्यूब, रस्सियां और पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम भी उपलब्ध रहेगा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से पानी में उतरने से बचने की अपील की है। घाटों पर नगर निगम कर्मचारियों के साथ प्रशिक्षित तैराकों की भी ड्यूटी लगाई गई है।  

7 प्रमुख घाट-

1.      प्रेमपुरा घाट पर 4 क्रेन और 2 पोकलेन मशीनें तैनात रहेंगी। यहां अलग-अलग शिफ्ट में 46 गोताखोर और 24 फायर ब्रिगेड कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे।

2.      वहीं रानी कमलापति घाट पर 2 क्रेन, 2 पोकलेन, 36 गोताखोर और 12 फायरकर्मी तैनात रहेंगे।

3.      बैरागढ़ विसर्जन घाट पर 2-2 क्रेन और पोकलेन के साथ 18 गोताखोर और 12 फायरकर्मी मौजूद रहेंगे।

4.      इसके अलावा खटलापुरा घाट पर 1 क्रेन, 1 पोकलेन, 18 गोताखोर और 12 फायरकर्मी।

5.      मालीखेड़ी घाट पर 2 क्रेन, 2 पोकलेन, 12 गोताखोर और 11 फायरकर्मी तैनात रहेंगे।

6.      हताईखेड़ा घाट पर 2 क्रेन, 2 पोकलेन, 36 गोताखोर और 13 फायरकर्मी।

7.      वहीं शाहपुरा विसर्जन घाट पर 1 पोकलेन मशीन, 18 गोताखोर और 13 फायरकर्मी ड्यूटी पर रहेंगे।

30 से अधिक जगहों पर बनेंगे मूर्ति संग्रह केंद्र

जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं की सुविधा और घाटों पर भीड़ कम करने के लिए नगर निगम शहर के अलग-अलग हिस्सों में 30 से अधिक स्थानों पर मूर्ति संग्रह स्टॉल।

अस्थाई विसर्जन स्थल-

1.      बैरागढ़ विसर्जन कुंड

2.      पीर गेट चौराहा

3.      टीला जमालपुरा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

4.      पीपल चौराहा नारियलखेड़ा

5.      पानी की टंकी, शाहजहांनाबाद

6.      नादरा बस स्टैंड

7.      काली मंदिर के पास, जोन-5

8.      शाहपुरा विसर्जन घाट

9.      खटलापुरा

10.  5 नंबर बस स्टॉप

11.  भोपाल रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर-1

12.  10 नंबर जोन कार्यालय

13.  प्रभात चौराहा

14.  12 नंबर जोन कार्यालय, सुभाष नगर

15.  बेरछा मावा भंडार के पास, बावड़ियाकलां

16.  ऑशिमा मॉल के सामने, जोन-13

17.  अवधपुरी चौराहा

18.  आनंद नगर वार्ड कार्यालय

19.  मिनाल रेसीडेंसी

20.  करोंद चौराहा

21.  सर्वधर्म कॉलोनी

22.  डी-मार्ट के पास, कोलार रोड

23.  लालघाटी चौराहा

24.  रानी कमलापति आर्च ब्रिज

25.  प्रेमपुरा

26.  मंगलवारा थाने के पास

27.  घोड़ा नक्कास के पास

28.  जहांगीराबाद

29.  लाला शादी हॉल के पास, छावनी चौराहा

30.  नेहरू नगर चौराहा

31.  माता मंदिर

32.  पीएंडटी चौराहा

33.  गोविंदपुरा बिजली कंपनी ऑफिस गेट के सामने

34.  चेतक ब्रिज के पास

35.  पिपलानी पेट्रोल पंप के सामने

निगरानी और सुरक्षा बढ़ाई गई

प्रशासन के मुताबिक, खटलापुरा, प्रेमपुरा, संत हिरदाराम नगर-बैरागढ़, हथाईखेड़ा डैम, शाहपुरा और आर्च ब्रिज सहित प्रमुख घाटों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पुलिस कंट्रोल रूम से भी इन स्थानों की निगरानी की जाएगी। डोल ग्यारस से अब तक इन घाटों पर 1,500 से ज्यादा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा चुका है। अनंत चतुर्दशी पर भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त बल और संसाधन तैयार रखे गए हैं।

साथ ही, रात में निकलने वाले विसर्जन जुलूसों को देखते हुए प्रकाश व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। प्रेमपुरा, रानी कमलापति, शाहपुरा, खटलापुरा, हथाईखेड़ा, मालीखेड़ी और बैरागढ़ घाटों पर 1,090 एलईडी फ्लड लाइट लगाई गई हैं। इसके अलावा विसर्जन जुलूस और चल समारोह के रास्तों पर 575 अतिरिक्त फ्लड लाइट लगाई गई हैं। इस तरह घाटों और जुलूस मार्गों को मिलाकर कुल 1,665 लाइट की व्यवस्था की गई है।

संबंधित खबरें

OBC आरक्षण पर राहुल गांधी का पत्र, विश्वास सारंग का तंज- 'चिट्ठी पढ़ लें तो इनाम दूंगा'

OBC आरक्षण पर राहुल गांधी का पत्र, विश्वास सारंग का तंज- 'चिट्ठी पढ़ लें तो इनाम दूंगा'

मध्यप्रदेश
24 Sept 2026, 02:19 pm
DPI Commissioner Action: 48 घंटे में निपटाए 800 अनुकंपा नियुक्ति मामले, रातोंरात भोपाल पहुंचे अधिकारी

DPI Commissioner Action: 48 घंटे में निपटाए 800 अनुकंपा नियुक्ति मामले, रातोंरात भोपाल पहुंचे अधिकारी

मध्यप्रदेश
23 Sept 2026, 01:43 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

Bhopal Ganesh immersion: 7 घाटों पर सुरक्षा के खास इंतजाम, 30 से ज्यादा स्थानों पर लगे मूर्ति संग्रह स्टॉल

24 Sept 2026
मध्यप्रदेश

OBC आरक्षण पर राहुल गांधी का पत्र, विश्वास सारंग का तंज- 'चिट्ठी पढ़ लें तो इनाम दूंगा'

24 Sept 2026
मध्यप्रदेश

DPI Commissioner Action: 48 घंटे में निपटाए 800 अनुकंपा नियुक्ति मामले, रातोंरात भोपाल पहुंचे अधिकारी

23 Sept 2026
मध्यप्रदेश

करैत पकड़कर घर लाए स्नैक कैचर, बच्चों को दिखाते समय डसा; इलाज ना कराने पर मौत

23 Sept 2026
मध्यप्रदेश

Sehore News: आंधी-बारिश से गरीब परिवार का ढहा मकान, राशन भी हुआ खराब

23 Sept 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें