Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
देशदुनियाटेक न्यूज़मनोरंजनबिजनेस
Trending Today:
‘ईठा’ के ट्रेलर में श्रद्धा कपूर का बदला अंदाज, लावणी के मंच से संघर्ष की कहानी
Abdul Breaking Logo

भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की ताज़ा खबरें, मध्य प्रदेश की प्रमुख घटनाएं और देश की बड़ी खबरें पढ़ें Abdul Breaking पर।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • टेक न्यूज़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›आदिवासी मुद्दों पर दिल्ली में जुटेगी MP कांग्रेस, 2 नवंबर को बनेगी आगे की रणनीति; जानिए कौन-कौन होगा शामिल?

आदिवासी मुद्दों पर दिल्ली में जुटेगी MP कांग्रेस, 2 नवंबर को बनेगी आगे की रणनीति; जानिए कौन-कौन होगा शामिल?

मध्यप्रदेश कांग्रेस की आदिवासी मामलों को लेकर 2 नवंबर को दिल्ली के इंदिरा भवन में बैठक होगी। इसमें जीतू पटवारी, हरीश चौधरी और उमंग सिंघार समेत पार्टी के आदिवासी नेता शामिल होंगे। बैठक में युवाओं को आगे लाने और समाज के हक व संवैधानिक अधिकारों पर रणनीति बनेगी।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
30 Oct 2026
आदिवासी मुद्दों पर दिल्ली में जुटेगी MP कांग्रेस, 2 नवंबर को बनेगी आगे की रणनीति; जानिए कौन-कौन होगा शामिल?
2 नवंबर को दिल्ली में MP कांग्रेस की बैठक होगी।

Congress Meeting in Delhi: मध्यप्रदेश में आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस अब संगठन स्तर पर नई पहल करने जा रही है। इसी सिलसिले में 2 नवंबर को दिल्ली में पार्टी की अहम बैठक बुलाई गई है। इसमें प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ आदिवासी वर्ग से आने वाले जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

इंदिरा भवन में 2 बजे होगी बैठक

सूत्रों के मुताबिक, बैठक दोपहर 2 बजे दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मौजूद रहेंगे। इसके अलावा आदिवासी नेतृत्व और इस विषय पर गठित कांग्रेस कमेटी के सदस्य भी चर्चा में हिस्सा लेंगे।

युवाओं को नेतृत्व में आगे लाने पर चर्चा

बता दें, बैठक का एक प्रमुख एजेंडा आदिवासी युवाओं को राजनीति और संगठन में अधिक अवसर देने की रणनीति तैयार करना है। पार्टी इस बात पर विचार करेगी कि युवा आदिवासी नेतृत्व को किस तरह आगे बढ़ाया जाए और संगठन में उनकी भागीदारी को मजबूत किया जाए।

हक और संवैधानिक अधिकारों पर बनेगा रोडमैप

साथ ही, बैठक में आदिवासी समाज के अधिकारों, हितों और उनसे जुड़े संवैधानिक प्रावधानों पर भी चर्चा होगी। कांग्रेस कमेटी के सदस्य इन विषयों पर अपनी बात रखेंगे। वहीं, आदिवासी समुदाय से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और उनके समाधान के लिए पार्टी की आगामी रणनीति पर विचार किया जाएगा।

इस बैठक को मध्यप्रदेश कांग्रेस की आदिवासी मामलों पर आगे की राजनीतिक और संगठनात्मक दिशा तय करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

संबंधित खबरें

मोहन सरकार ने किसानों के हितों में लिया फैसला, MP में छुट्टी के दिन भी बिकेगी सोयाबीन-मक्का

मोहन सरकार ने किसानों के हितों में लिया फैसला, MP में छुट्टी के दिन भी बिकेगी सोयाबीन-मक्का

मध्यप्रदेश
30 Oct 2026, 01:58 pm
MP के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2% बढ़ेगा महंगाई भत्ता, जानिए कब से मिलेगा लाभ?

MP के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2% बढ़ेगा महंगाई भत्ता, जानिए कब से मिलेगा लाभ?

मध्यप्रदेश
30 Oct 2026, 01:06 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

‘ईठा’ के ट्रेलर में श्रद्धा कपूर का बदला अंदाज, लावणी के मंच से संघर्ष की कहानी

30 Oct 2026
मध्यप्रदेश

आदिवासी मुद्दों पर दिल्ली में जुटेगी MP कांग्रेस, 2 नवंबर को बनेगी आगे की रणनीति; जानिए कौन-कौन होगा शामिल?

30 Oct 2026
मध्यप्रदेश

मोहन सरकार ने किसानों के हितों में लिया फैसला, MP में छुट्टी के दिन भी बिकेगी सोयाबीन-मक्का

30 Oct 2026
मध्यप्रदेश

MP के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2% बढ़ेगा महंगाई भत्ता, जानिए कब से मिलेगा लाभ?

30 Oct 2026
मध्यप्रदेश

भोपाल में 15 जनवरी को सेना दिवस का भव्य आयोजन, 45 हजार लोग देखेंगे परेड; जानिए कहां होगा एयर शो?

30 Oct 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें