Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
ट्रेंडिंगदेशदुनियाराजनीतिबिजनेस
Trending Today:
Rajgarh News: फुटपाथ पर जा रही महिला को कार ने मारी टक्कर, घटना का वीडियो आया सामने
Abdul Breaking Logo

मध्य प्रदेश और देश-विदेश की हर छोटी-बड़ी खबर को सबसे पहले और सबसे सटीक रूप से पहुंचाने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • ताज़ा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • खेल
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›MP में 351 सरकारी बसों की शुरुआत, 7 शहरों से शुरू होगी सुगम परिवहन सेवा, देखें लिस्ट

MP में 351 सरकारी बसों की शुरुआत, 7 शहरों से शुरू होगी सुगम परिवहन सेवा, देखें लिस्ट

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत शुक्रवार से होगी। भोपाल में 7 शहरों की 351 इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसों को हरी झंडी दिखाई जाएगी। पहले साल 1,500 बसें चलाने और 2031 तक 15 हजार बसों का नेटवर्क तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

By Pragati Chaurasiya
25 Sept 2026
MP में 351 सरकारी बसों की शुरुआत, 7 शहरों से शुरू होगी सुगम परिवहन सेवा, देखें लिस्ट
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

CM smooth transport service started: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत शुक्रवार से होगी। भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 7 शहरों के लिए 351 इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसों को हरी झंडी दिखाएंगे।

इस सेवा का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण इलाकों की बस कनेक्टिविटी को बेहतर करना है। मध्य प्रदेश में राज्य परिवहन निगम की बस सेवा वर्ष 2005 में बंद हो गई थी। अब सरकार ने नए मॉडल के तहत सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को फिर विस्तार देने की योजना बनाई है।

किस शहर में कितनी बसें?

  • इंदौर: 145 बसें — 50 इंटरसिटी और 95 इंट्रासिटी
  • भोपाल: 106 बसें — 23 इंटरसिटी और 83 इंट्रासिटी
  • जबलपुर: 67 बसें — 14 इंटरसिटी और 53 इंट्रासिटी
  • रीवा: 18 इंटरसिटी बसें
  • देवास: 10 इंटरसिटी बसें
  • कटनी: 3 इंटरसिटी बसें
  • भिंड: 2 इंटरसिटी बसें

75% ग्राम पंचायतों तक पहुंचाने का लक्ष्य

बता दें, सरकार का लक्ष्य मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा को प्रदेश की करीब 75 प्रतिशत ग्राम पंचायतों तक पहुंचाना है। बसों में आधुनिक तकनीक और सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ इनके संचालन की रियल-टाइम निगरानी की व्यवस्था भी प्रस्तावित है।

पहले साल 1,500 बसें, 2031 तक 15 हजार का लक्ष्य

जानकारी के अनुसार, योजना के तहत पहले वर्ष 1,500 बसें संचालित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद हर साल करीब 2,500 से 3,000 बसें बढ़ाने की योजना है। सरकार ने 2031 तक प्रदेश में कुल 15 हजार बसें संचालित करने का लक्ष्य तय किया है।

कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

वहीं, शुभारंभ कार्यक्रम में परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह, भोपाल के प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, राज्यमंत्री कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा, महापौर मालती राय और विधायक रामेश्वर शर्मा, विष्णु खत्री व भगवान दास सबनानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

संबंधित खबरें

Rajgarh News: फुटपाथ पर जा रही महिला को कार ने मारी टक्कर, घटना का वीडियो आया सामने

Rajgarh News: फुटपाथ पर जा रही महिला को कार ने मारी टक्कर, घटना का वीडियो आया सामने

मध्यप्रदेश
25 Sept 2026, 02:54 pm
MP के 70 हजार शिक्षकों को बड़ी राहत! बढ़ सकती है 15 से 20 हजार तक वेतन

MP के 70 हजार शिक्षकों को बड़ी राहत! बढ़ सकती है 15 से 20 हजार तक वेतन

मध्यप्रदेश
24 Sept 2026, 06:06 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

Rajgarh News: फुटपाथ पर जा रही महिला को कार ने मारी टक्कर, घटना का वीडियो आया सामने

25 Sept 2026
मध्यप्रदेश

MP में 351 सरकारी बसों की शुरुआत, 7 शहरों से शुरू होगी सुगम परिवहन सेवा, देखें लिस्ट

25 Sept 2026
मध्यप्रदेश

MP के 70 हजार शिक्षकों को बड़ी राहत! बढ़ सकती है 15 से 20 हजार तक वेतन

24 Sept 2026
मध्यप्रदेश

Bhopal Ganesh immersion: 7 घाटों पर सुरक्षा के खास इंतजाम, 30 से ज्यादा स्थानों पर लगे मूर्ति संग्रह स्टॉल

24 Sept 2026
मध्यप्रदेश

OBC आरक्षण पर राहुल गांधी का पत्र, विश्वास सारंग का तंज- 'चिट्ठी पढ़ लें तो इनाम दूंगा'

24 Sept 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें