Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
देशदुनियाटेक न्यूज़मनोरंजनबिजनेस
Trending Today:
रात में करवाचौथ का व्रत रखने की कही थी बात, सुबह कमरे में फंदे पर लटका मिला महिला का शव
Abdul Breaking Logo

भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की ताज़ा खबरें, मध्य प्रदेश की प्रमुख घटनाएं और देश की बड़ी खबरें पढ़ें Abdul Breaking पर।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • टेक न्यूज़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›देश›INDIA ब्लॉक में आ सकती है CJP, 1 नवंबर की रैली को समर्थन; जानिए राहुल गांधी ने क्या की अपील?

INDIA ब्लॉक में आ सकती है CJP, 1 नवंबर की रैली को समर्थन; जानिए राहुल गांधी ने क्या की अपील?

CJP ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली INDIA ब्लॉक की रैली को समर्थन दिया है। पार्टी गठबंधन में शामिल होने पर कार्यकर्ताओं की राय ले रही है। राहुल गांधी ने छात्र संगठनों से मार्च में भाग लेने की अपील की।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
29 Oct 2026
INDIA ब्लॉक में आ सकती है CJP, 1 नवंबर की रैली को समर्थन; जानिए राहुल गांधी ने क्या की अपील?
CJP का INDIA ब्लॉक को समर्थन

Opposition Unity Ahead of Delhi March: विपक्षी राजनीति में नए समीकरण बनने के संकेत नजर आ रहें हैं। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA ब्लॉक की रैली को समर्थन दिया है। पार्टी ने गठबंधन में शामिल होने की संभावना के बीच अपने कार्यकर्ताओं से राय भी मांगी है। वहीं, राहुल गांधी ने छात्र संगठनों से मार्च में भाग लेने की अपील की है।

INDIA ब्लॉक के साथ आने के संकेत

CJP नेता आशुतोष रांका के मुताबिक, पार्टी के समर्थक रामलीला मैदान में होने वाली रैली में शामिल हो सकते हैं। INDIA ब्लॉक में औपचारिक रूप से शामिल होने को लेकर पार्टी ने अभी अंतिम फैसला नहीं लिया है। इस मुद्दे पर कार्यकर्ताओं का फीडबैक जुटाया जा रहा है।

राहुल गांधी की अपील

बता दें, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो संदेश जारी कर छात्र संगठनों से 1 नवंबर के दिल्ली मार्च में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह मार्च किसी एक राजनीतिक दल तक सीमित नहीं है, बल्कि संविधान, लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए है।

राहुल गांधी ने प्रदर्शन में शामिल होने के इच्छुक लोगों से भयभीत न होने की अपील भी की। विपक्षी दल इस मार्च के जरिए मतदाता सूची से नाम हटाए जाने और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं।

खड़गे के आवास पर हुई विपक्षी नेताओं की बैठक

सूत्रों के अनुसार, रैली की तैयारियों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर INDIA ब्लॉक के नेताओं की बैठक हुई। इसमें प्रियंका गांधी सहित गठबंधन के अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में प्रस्तावित कार्यक्रम और विपक्ष की आगे की रणनीति पर चर्चा हुई।

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध कार्यक्रम

वहीं, विपक्षी गठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली को लेकर भी विरोध कार्यक्रम की घोषणा की है। यह रैली 10 राजाजी मार्ग पर दोपहर 3:30 बजे आयोजित की गई है। विपक्षी दल मतदाता सूची पुनरीक्षण और वोटरों के नाम हटाए जाने के मुद्दे पर जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

‘मोदी को मिले भारत रत्न’, Gen Z की मांग पर BJP सांसद विक्रमजीत ने उठाया मुद्दा

‘मोदी को मिले भारत रत्न’, Gen Z की मांग पर BJP सांसद विक्रमजीत ने उठाया मुद्दा

देश
29 Oct 2026, 11:19 am
चक्रवात अर्नब का कहर: आंध्र प्रदेश में 3 मौत, 57 हजारों लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए

चक्रवात अर्नब का कहर: आंध्र प्रदेश में 3 मौत, 57 हजारों लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए

देश
28 Oct 2026, 07:13 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

रात में करवाचौथ का व्रत रखने की कही थी बात, सुबह कमरे में फंदे पर लटका मिला महिला का शव

29 Oct 2026
देश

INDIA ब्लॉक में आ सकती है CJP, 1 नवंबर की रैली को समर्थन; जानिए राहुल गांधी ने क्या की अपील?

29 Oct 2026
मध्यप्रदेश

भोपाल में नशीले इंजेक्शन की बड़ी खेप जब्त, 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार; जांच में जुटी पुलिस

29 Oct 2026
मनोरंजन

करवा चौथ पर ‘रामायणम्’ का खास तोहफा, रणबीर-साई पल्लवी के ‘जुड़ी जोड़ी’ गाने ने जीता दिल

29 Oct 2026
मध्यप्रदेश

खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग योजना को कैबिनेट की हरी झंडी, मिलेंगे ₹1,856 करोड़, CM डॉ. यादव ने की तारीफ

29 Oct 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें