Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
देशदुनियाटेक न्यूज़मनोरंजनबिजनेस
Trending Today:
रात में करवाचौथ का व्रत रखने की कही थी बात, सुबह कमरे में फंदे पर लटका मिला महिला का शव
Abdul Breaking Logo

भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की ताज़ा खबरें, मध्य प्रदेश की प्रमुख घटनाएं और देश की बड़ी खबरें पढ़ें Abdul Breaking पर।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • टेक न्यूज़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›रात में करवाचौथ का व्रत रखने की कही थी बात, सुबह कमरे में फंदे पर लटका मिला महिला का शव

रात में करवाचौथ का व्रत रखने की कही थी बात, सुबह कमरे में फंदे पर लटका मिला महिला का शव

भोपाल के जमुनिया कला गांव में 42 वर्षीय अनीता मैथिल की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, उन्होंने रात में करवाचौथ का व्रत रखने की बात कही थी। सुबह बेटी ने उनका शव देखा।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
29 Oct 2026
रात में करवाचौथ का व्रत रखने की कही थी बात, सुबह कमरे में फंदे पर लटका मिला महिला का शव
महिला ने करवाचौथ पर फांसी लगाकर सुसाइड किया।

Bhopal News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के जमुनिया कला गांव में 42 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला ने बुधवार रात करवाचौथ का व्रत रखने की बात कही थी और इसके बाद सोने चली गई थीं। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे उनकी बेटी ने मां को कमरे में फंदे पर लटका देखा। बेटी के शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद बिलखिरिया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

तीन महीने से चल रहा था इलाज

बता दें, मृतका की पहचान अनीता मैथिल, पत्नी मोहन मैथिल के रूप में हुई है। अनीता की मानसिक स्थिति पिछले करीब तीन महीने से ठीक नहीं थी और उनका इलाज चल रहा था। वह गृहिणी थीं, जबकि उनके पति मोहन मैथिल खेती-किसानी करते हैं। परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा हैं।

घटनास्थल पर नहीं मिला सुसाइड नोट

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। पुलिस परिजनों के बयान और अन्य उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई। जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

संबंधित खबरें

भोपाल में नशीले इंजेक्शन की बड़ी खेप जब्त, 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार; जांच में जुटी पुलिस

भोपाल में नशीले इंजेक्शन की बड़ी खेप जब्त, 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार; जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश
29 Oct 2026, 04:54 pm
खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग योजना को कैबिनेट की हरी झंडी, मिलेंगे ₹1,856 करोड़, CM डॉ. यादव ने की तारीफ

खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग योजना को कैबिनेट की हरी झंडी, मिलेंगे ₹1,856 करोड़, CM डॉ. यादव ने की तारीफ

मध्यप्रदेश
29 Oct 2026, 03:53 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

रात में करवाचौथ का व्रत रखने की कही थी बात, सुबह कमरे में फंदे पर लटका मिला महिला का शव

29 Oct 2026
देश

INDIA ब्लॉक में आ सकती है CJP, 1 नवंबर की रैली को समर्थन; जानिए राहुल गांधी ने क्या की अपील?

29 Oct 2026
मध्यप्रदेश

भोपाल में नशीले इंजेक्शन की बड़ी खेप जब्त, 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार; जांच में जुटी पुलिस

29 Oct 2026
मनोरंजन

करवा चौथ पर ‘रामायणम्’ का खास तोहफा, रणबीर-साई पल्लवी के ‘जुड़ी जोड़ी’ गाने ने जीता दिल

29 Oct 2026
मध्यप्रदेश

खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग योजना को कैबिनेट की हरी झंडी, मिलेंगे ₹1,856 करोड़, CM डॉ. यादव ने की तारीफ

29 Oct 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें