Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
ट्रेंडिंगदेशदुनियाराजनीतिबिजनेस
Trending Today:
भोपाल से 10 राज्यों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, दिवाली-छठ पर यात्रियों को मिलेगी राहत
Abdul Breaking Logo

मध्य प्रदेश और देश-विदेश की हर छोटी-बड़ी खबर को सबसे पहले और सबसे सटीक रूप से पहुंचाने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • ताज़ा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • खेल
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›भोपाल से 10 राज्यों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, दिवाली-छठ पर यात्रियों को मिलेगी राहत

भोपाल से 10 राज्यों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, दिवाली-छठ पर यात्रियों को मिलेगी राहत

Special Train: भोपाल रेल मंडल दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इसके अलावा मुंबई रूट पर भी अतिरिक्त ट्रेनें मिलेंगी, जिससे यूपी, बिहार समेत 10 राज्यों के यात्रियों को फायदा होगा।

By Pragati Chaurasiya
21 Sept 2026
भोपाल से 10 राज्यों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, दिवाली-छठ पर यात्रियों को मिलेगी राहत
स्पेशल ट्रेन

Special Train: दिवाली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों के जरिए मध्यप्रदेश के करीब 30 स्टेशन देश के 10 राज्यों से जुड़ेंगे। यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन सुविधा मिलेगी।

रानी कमलापति से दानापुर के बीच स्पेशल ट्रेन

बता दें, त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रानी कमलापति स्टेशन से दानापुर के बीच दो स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनका संचालन 12 अक्टूबर से शुरू होगा। रेलवे ने दोनों ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया है और टिकट बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 01667 रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल 12 अक्टूबर से 16 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को चलेगी। यह रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 12:45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह करीब 9:15 बजे दानापुर पहुंचेगी। इस ट्रेन के कुल 11 फेरे होंगे।

वापसी में ट्रेन नंबर 01668 दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल 13 अक्टूबर से 17 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को चलेगी। यह दानापुर से सुबह 11:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:50 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।

दोनों स्पेशल ट्रेनों में 22 कोच लगाए जाएंगे। ट्रेनें नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, मुगलसराय और बक्सर समेत कई स्टेशनों पर रुकेंगी।

मुंबई के लिए भी अतिरिक्त ट्रेन विकल्प

वहीं, भोपाल मंडल के यात्रियों को मुंबई जाने के लिए भी अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। सुल्तानपुर-वाराणसी से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। ये ट्रेनें बीना, रानी कमलापति और इटारसी होकर गुजरेंगी। दोनों दिशाओं में चार-चार फेरे होंगे। इससे भोपाल मंडल के तीन प्रमुख स्टेशनों को मुंबई के लिए अतिरिक्त एकतरफा फेरे मिलेंगे।

त्योहारी भीड़ को संभालने की तैयारी

दिवाली और छठ के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ती है। ऐसे में स्पेशल ट्रेनों के संचालन से नियमित ट्रेनों पर दबाव कम करने और यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प देने की कोशिश की जा रही है। 

संबंधित खबरें

RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी की हत्या, प्रेमी ने भी किया सुसाइड; जानिए क्या थी वजह?

RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी की हत्या, प्रेमी ने भी किया सुसाइड; जानिए क्या थी वजह?

मध्यप्रदेश
21 Sept 2026, 11:49 am
स्कूल के बाहर 100 से ज्यादा छात्रों का प्रदर्शन, शराब दुकान हटाने और स्पीड ब्रेकर की मांग

स्कूल के बाहर 100 से ज्यादा छात्रों का प्रदर्शन, शराब दुकान हटाने और स्पीड ब्रेकर की मांग

मध्यप्रदेश
19 Sept 2026, 05:10 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

भोपाल से 10 राज्यों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, दिवाली-छठ पर यात्रियों को मिलेगी राहत

21 Sept 2026
मध्यप्रदेश

RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी की हत्या, प्रेमी ने भी किया सुसाइड; जानिए क्या थी वजह?

21 Sept 2026
मध्यप्रदेश

स्कूल के बाहर 100 से ज्यादा छात्रों का प्रदर्शन, शराब दुकान हटाने और स्पीड ब्रेकर की मांग

19 Sept 2026
मध्यप्रदेश

16 साल की नाबालिग ने मृत शिशु को दिया जन्म, तीन साल पहले हुआ था बाल विवाह

19 Sept 2026
देश

बंगाल में ‘ममता की TMC’  का सियासी ड्रामा! रेजीनगर प्रत्याशी ने पहले नाम लिया वापस, फिर कुछ घंटों में बदला फैसला

19 Sept 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें