Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
ट्रेंडिंगदेशदुनियाराजनीतिबिजनेस
Trending Today:
झूलती 11 केवी लाइनों के विरोध में 25 गांवों के किसान पानी में उतरे
Abdul Breaking Logo

मध्य प्रदेश और देश-विदेश की हर छोटी-बड़ी खबर को सबसे पहले और सबसे सटीक रूप से पहुंचाने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • ताज़ा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • खेल
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी की हत्या, प्रेमी ने भी किया सुसाइड; जानिए क्या थी वजह?

RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी की हत्या, प्रेमी ने भी किया सुसाइड; जानिए क्या थी वजह?

Bhopal murder case: भोपाल की लेखपाल कॉलोनी में RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की निर्मम हत्या कर दी गई। शादी के विवाद के बाद प्रेमी ने हथौड़े से वार कर हत्या की और खुद फांसी लगा ली।

By Pragati Chaurasiya
21 Sept 2026
RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी की हत्या, प्रेमी ने भी किया सुसाइड; जानिए क्या थी वजह?
घटनास्थल का फोटो

Bhopal murder case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बेहद दहला देने वाली घटना सामने आई है। भंवरी जोड़ के पास स्थित लेखपाल कॉलोनी में RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले (45) का खून से सना शव एक मकान के अंदर मिला। उनके सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे और पास ही एक खून से और सना हथौड़ा भी बरामद हुआ है। इस मर्डर मिस्ट्री ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

शादी का विवाद बना मौत की वजह

पुलिस की विस्तृत छानबीन में सामने आया है कि आरोपी पवन कुमार द्विवेदी (48) मूल रूप से सीधी जिले का रहने वाला था और इंदौर में पहले कोचिंग क्लासेस चलाता था। मीनाक्षी और पवन की मुलाकात इंदौर में ही हुई थी, जब मीनाक्षी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं। करीब दो साल पहले मीनाक्षी का उनके पति से तलाक हो चुका था और उनकी तीन साल की बेटी भी है। पवन मीनाक्षी से शादी करना चाहता था, लेकिन मीनाक्षी इसके लिए तैयार नहीं थीं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद गहराया।

आंगन में की गई हत्या

जांच में यह भी आशंका जताई जा रही है कि आरोपी पवन ने मीनाक्षी की हत्या घर के आंगन में की और फिर शव को घसीटकर पहले कमरे में लाकर रख दिया। जिसके बाद बाहर से ताला लगा दिया। रविवार शाम को मीनाक्षी अपनी दोस्त कृतिका के साथ वहां पहुंची थीं। रात में कृतिका अंदर वाले कमरे में सो रही थीं, और सोमवार सुबह करीब 7 बजे जब उनकी आंख खुली, तो बाहर वाले कमरे में मीनाक्षी का शव देखकर उनके होश उड़ गए।

प्रेमी ने पेड़ से लटककर दी जान

बता दें, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पवन ने घर से कुछ ही दूरी पर एक पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस को उसकी जेब से एक बैंक पासबुक भी मिली है। खजूरी सड़क थाना पुलिस और FSL की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।

एडिशनल डीसीपी संजीव पाठक का कहना है कि पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद मौत के असली कारणों की पता चलेगा।

संबंधित खबरें

झूलती 11 केवी लाइनों के विरोध में 25 गांवों के किसान पानी में उतरे

झूलती 11 केवी लाइनों के विरोध में 25 गांवों के किसान पानी में उतरे

मध्यप्रदेश
21 Sept 2026, 03:42 pm
भोपाल से 10 राज्यों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, दिवाली-छठ पर यात्रियों को मिलेगी राहत

भोपाल से 10 राज्यों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, दिवाली-छठ पर यात्रियों को मिलेगी राहत

मध्यप्रदेश
21 Sept 2026, 12:04 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

झूलती 11 केवी लाइनों के विरोध में 25 गांवों के किसान पानी में उतरे

21 Sept 2026
मध्यप्रदेश

भोपाल से 10 राज्यों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, दिवाली-छठ पर यात्रियों को मिलेगी राहत

21 Sept 2026
मध्यप्रदेश

RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी की हत्या, प्रेमी ने भी किया सुसाइड; जानिए क्या थी वजह?

21 Sept 2026
मध्यप्रदेश

स्कूल के बाहर 100 से ज्यादा छात्रों का प्रदर्शन, शराब दुकान हटाने और स्पीड ब्रेकर की मांग

19 Sept 2026
मध्यप्रदेश

16 साल की नाबालिग ने मृत शिशु को दिया जन्म, तीन साल पहले हुआ था बाल विवाह

19 Sept 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें