Abdul Breaking
होम
मध्य प्रदेश
सीहोरनर्मदापुरमरायसेनहरदाभोपालराजगढ़विदिशाबैतूल
ट्रेंडिंगदेशदुनियाराजनीतिबिजनेस
Trending Today:
 ट्रंप ने AI को दिया नया नाम! अब सरकारी भाषा में होगा ‘Super Intelligence’
Abdul Breaking Logo

मध्य प्रदेश और देश-विदेश की हर छोटी-बड़ी खबर को सबसे पहले और सबसे सटीक रूप से पहुंचाने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म।

निष्पक्ष पत्रकारिता, हमारी पहचान

Navigation

  • ताज़ा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • खेल
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति

Newsletter

देश और दुनिया की टॉप खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले
  • एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 ABDUL BREAKING. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होम›मध्यप्रदेश›भोपाल में रिटायर्ड IAS की हत्या, गले पर धारदार हथियार के निशान; दो दिन पहले रखा नौकर लापता

भोपाल में रिटायर्ड IAS की हत्या, गले पर धारदार हथियार के निशान; दो दिन पहले रखा नौकर लापता

भोपाल के सूरजनगर में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल का शव घर में मिला। गले पर धारदार हथियार के निशान हैं। दो दिन पहले नौकरी पर रखा केयरटेकर वरुण कुमार वारदात के बाद से लापता है। घर में गैस भरने और अलमारी के ताले टूटे मिलने से पुलिस लूट और आग लगाने के एंगल की जांच कर रही है।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
30 Sept 2026
भोपाल में रिटायर्ड IAS की हत्या, गले पर धारदार हथियार के निशान; दो दिन पहले रखा नौकर लापता
मृतक रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल

Retired IAS murdered: भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह सूरजनगर स्थित उनके घर में उनका शव मिला। शुरुआती जांच में उनके गले पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि वारदात के पीछे लूट का मकसद हो सकता है। इस बीच, घटना के दो दिन पहले ही नौकरी पर रखा गया केयरटेकर वरुण कुमार लापता है।

दो दिन पहले ही नौकरी पर रखा गया था केयरटेकर

रातीबड़ पुलिस के मुताबिक, राकेश अग्रवाल के घर पर वरुण कुमार को 28 सितंबर को पंजाब की एक एजेंसी के जरिए केयरटेकर की नौकरी पर रखा गया था। हत्या के बाद से वह घर से गायब है। पुलिस को उसका सामान भी घर में नहीं मिला है। साथ ही पुलिस को घर के किचन में भी संदिग्ध स्थिति मिली। LPG सिलेंडर का पाइप निकला हुआ था और गैस पूरे घर में फैल गई थी। पुलिस को आशंका है कि वारदात के बाद घर में आग लगाने की कोशिश की गई होगी।

सुबह पत्नी ने देखा बंद दरवाजा

बता दें, राकेश अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ सूरजनगर स्थित मकान में रहते थे। राकेश अग्रवाल और उनकी पत्नी का एक ही बेटा है, जो फिलहाल अमेरिका में रहता है। बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे उनकी पत्नी की नींद खुली। जब वह मॉर्निंग वॉक के लिए जाने लगीं तो घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद मिला। इसके बाद उन्होंने दूसरे नौकर राजन थापा को फोन किया। फिर वह राकेश अग्रवाल के कमरे की ओर गईं। दरवाजा खुलने पर कमरे के अंदर उनका शव जमीन पर पड़ा मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

राकेश अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ सूरजनगर स्थित मकान में रहते थे।
राकेश अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ सूरजनगर स्थित मकान में रहते थे।

अलमारी के ताले टूटे मिले

प्रारंभिक जांच में घर की अलमारी के ताले टूटे मिले हैं। इससे पुलिस लूट के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। हालांकि, राकेश अग्रवाल की पत्नी ने पुलिस को बताया कि घर में कोई खास कीमती ज्वेलरी नहीं रखी थी।

पुलिस केयरटेकर की तलाश में जुटी

फिलहाल पुलिस की जांच में केयरटेकर वरुण कुमार का लापता होना महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। पुलिस उसके मोबाइल लोकेशन, संपर्कों और वारदात के बाद संभावित आवाजाही की जानकारी जुटा रही है। हत्या, लूट और घर में आग लगाने की कोशिश के बीच संबंधों की भी जांच की जा रही है। मामले में आगे की जानकारी जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी।

संबंधित खबरें

25 साल पहले छोड़ी दुनिया, अब 18 करोड़ में बिकी पेंटिंग; जानिए कौन थे गोंड कलाकार जनगढ़ सिंह श्याम?

25 साल पहले छोड़ी दुनिया, अब 18 करोड़ में बिकी पेंटिंग; जानिए कौन थे गोंड कलाकार जनगढ़ सिंह श्याम?

मध्यप्रदेश
30 Sept 2026, 02:00 pm
शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय ने राहुल गांधी को किया मांफ, 8 साल बाद खत्म हुआ विवाद

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय ने राहुल गांधी को किया मांफ, 8 साल बाद खत्म हुआ विवाद

मध्यप्रदेश
29 Sept 2026, 03:09 pm

लेटेस्ट अपडेट्स

अभी-अभी

 ट्रंप ने AI को दिया नया नाम! अब सरकारी भाषा में होगा ‘Super Intelligence’

30 Sept 2026
मध्यप्रदेश

25 साल पहले छोड़ी दुनिया, अब 18 करोड़ में बिकी पेंटिंग; जानिए कौन थे गोंड कलाकार जनगढ़ सिंह श्याम?

30 Sept 2026
मध्यप्रदेश

भोपाल में रिटायर्ड IAS की हत्या, गले पर धारदार हथियार के निशान; दो दिन पहले रखा नौकर लापता

30 Sept 2026
देश

लिव-इन कपल ने एक महीने के बच्चे को 1.2 लाख में बेचा, कई हाथों से गुजरकर 3.5 लाख तक पहुंची कीमत

30 Sept 2026
देश

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, एक जवान शहीद; 4 घायल

29 Sept 2026

हमारे साथ जुड़ें

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Instagram और Facebook पेज को फॉलो करें!

Instagram पर जुड़ेंFacebook पर जुड़ें