Road accident MP : बड़वानी। बड़वानी जिले के जुलवानिया टोल प्लाजा के पास मंगलवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार टैंकर ने सामने से आ रही बारातियों से भरी टीयूवी कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 6 युवकों की जान चली गई।
Road accident MP : बड़वानी। बड़वानी जिले के जुलवानिया टोल प्लाजा के पास मंगलवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार टैंकर ने सामने से आ रही बारातियों से भरी टीयूवी कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 6 युवकों की जान चली गई।
शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं
जानकारी के अनुसार, सभी युवक एक शादी समारोह से लौट रहे थे। रास्ते में डीजल खत्म होने पर कुछ दोस्त दूसरी गाड़ी से डीजल लेने गए थे। लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया, जिसने पूरे समूह की जिंदगी बदल दी।
MP heatwave alert : एमपी में फिर बढ़ी भीषण गर्मी, 43°C पार पहुंचा पारा; कई जिलों में लू का अलर्ट
टक्कर इतनी तेज कि कार के उड़े परखच्चे
टक्कर इतनी भयानक थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे युवक अंदर फंस गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला।
3 की मौके पर मौत, 3 ने अस्पताल में तोड़ा दम
हादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक युवक गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
मृतकों की पहचान
इस हादसे में सचिन वास्कले (25), प्रद्युम्न सहते (25), पप्पू (29), आकाश (25), यशवंत सुपड़िया (30) और सोहन बघेल (28) की मौत हुई है। सभी दोस्त एक साथ इस सफर पर निकले थे।
Bhopal Loot Case : भोपाल में बेखौफ बदमाश, घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से लूट, सिर पर हमला
हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे की खबर जैसे ही गांवों में पहुंची, हर ओर सन्नाटा छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरा इलाका शोक में डूबा है।