Latest

Crime Branch Police Accident : भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम का वाहन हादसे का शिकार, 6 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

Crime Branch Police Accident

हाइलाइट्स

  • भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम का वाहन हादसे का शिकार
  • मेरठ में आरोपी पकड़ने जा रही थी टीम
  • एटा में हुआ सड़क हादसा, 6+ पुलिसकर्मी घायल
  • घायलों को आगरा रेफर, इलाज जारी

 

Crime Branch Police Accident : भोपाल।   भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम का वाहन मेरठ जाते समय सड़क हादसे का शिकार हो गया। टीम श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में डॉक्टर से लूट के मामले में फरार आरोपी को पकड़ने के लिए जा रही थी।

जानकारी के अनुसार, आरोपी की लोकेशन मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल कार्रवाई करते हुए मेरठ के लिए रवाना हुई थी।

Bhopal crime today : भोपाल में युवक पर जानलेवा हमला, कस्तूरबा नगर में चाकुओं से गोदा, गंभीर हालत में AIIMS में भर्ती

एटा में हुआ सड़क हादसा

रास्ते में एटा जिले में पुलिस वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में आधा दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया।

Road Accident Bhopal : गोविंदपुरा में डिस्पेंसरी के सामने गड्ढा बना ‘हादसा स्पॉट’, रोज गिर रहे लोग

पहले स्थानीय अस्पताल, फिर आगरा रेफर

घायल पुलिसकर्मियों को पहले नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया।

फिलहाल सभी घायलों का इलाज आगरा के अस्पताल में जारी है।

इस हादसे के बाद पुलिस विभाग में चिंता का माहौल है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है, वहीं घायल पुलिसकर्मियों की हालत पर नजर रखी जा रही है।

Anganwadi Workers Protest : आंगनवाड़ी न्याय पदयात्रा भोपाल में रोकी गई, छात्र नेता रामकुमार नागवंशी को पुलिस ने आगे बढ़ने से रोका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *