हाइलाइट्स
- भोपाल के 35 इलाकों में बिजली कटौती
- मेंटेनेंस कार्य के चलते सप्लाई प्रभावित
- ऐशबाग, ओम नगर, महाबली नगर समेत कई क्षेत्र शामिल
- 1 से 6 घंटे तक अलग-अलग समय पर कटौती
Electricity Update : भोपाल। भोपाल में मंगलवार को बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते शहर के करीब 35 इलाकों में 1 से 6 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी।
इन प्रमुख इलाकों में असर
कटौती से ऐशबाग, नयापुरा, ओम नगर, सांईनाथ कॉलोनी, महाबली नगर, कुंदन नगर, फतेहगढ़ सहित कई प्रमुख इलाके प्रभावित होंगे। लोगों को सलाह दी गई है कि जरूरी काम पहले ही निपटा लें।
Vidisha Mandi News : विदिशा मंडी में नीलामी बंद, किसानों का हंगामा; किसानों ने किया चक्काजाम
समयानुसार बिजली कटौती शेड्यूल
सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक:
नयापुरा, बरेला गांव, राजीव रोसरी, काजी वजदुल कॉलोनी, ओम शिव नगर, मुंशी प्रेम कॉलोनी एवं आसपास।
सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक:
महाबली नगर, सांईनाथ कॉलोनी, मां पार्वती नगर एवं आसपास।
सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक:
7 नंबर स्टॉप, ई-1, ई-2, 1100 क्वार्टर, संत आसाराम नगर, ओम नगर, शंकराचार्य नगर, कुंदन नगर, शिक्षक कांग्रेस कॉलोनी, लक्ष्य होम एवं आसपास।
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक:
बाग उमराव दूल्हा, इंद्रा कॉलोनी, ऐशबाग, महामाई का बाग, बरखेड़ी फाटक, खेजड़ा, बैंक कॉलोनी एवं आसपास।
Petrol Diesel Update : MP में ईंधन की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों से बचें, ऑयल कंपनियों का संयुक्त बयान
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक:
फतेहगढ़, नगर निगम ऑफिस, इमामी गेट चौराहा, लाऊखेड़ी पंप एवं आसपास।
दोपहर 12 से 1 बजे तक:
सिग्नेचर 360, पवित्र परिसर, कृष्णा हाइट, कस्तूरी रॉयल, इंद्रप्रस्थ हाइट एवं आसपास।
पहले से करें तैयारी
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्य पहले से पूरा कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
Raisen Bank Fraud : रायसेन सहकारी बैंक में 55 लाख के गबन का खुलासा, कर्मचारी सस्पेंड