Latest

Betul News : बैतूल में ओलावृष्टि से फसल बर्बाद, प्रशासन ने शुरू किया सर्वे

Betul News

हाइलाइट्स

  • बैतूल में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान
  • अधिकारियों ने गांवों में पहुंचकर किया निरीक्षण
  • किसानों को राहत का आश्वासन
  • CM डॉ. मोहन यादव का दौरा निरस्त

 

Betul News : बैतूल।   बैतूल जिले में शनिवार को हुई ओलावृष्टि के बाद फसल नुकसान को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के बाद अधिकारी लगातार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं।

Petrol Diesel Update : MP में ईंधन की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों से बचें, ऑयल कंपनियों का संयुक्त बयान

संभागायुक्त-कलेक्टर ने किया निरीक्षण

सोमवार को संभागायुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी और कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने मुलताई क्षेत्र के गांवों—सेमझिरा, जमबाड़ी और धारणी—का दौरा कर खेतों में पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।

फसल पूरी तरह बर्बाद, किसानों की मांग

निरीक्षण के दौरान गेहूं, चना, टमाटर और अन्य फसलों में भारी नुकसान सामने आया। कई जगह फसलें पूरी तरह खराब हो चुकी हैं। किसानों ने अधिकारियों से जल्द मुआवजा देने की मांग की।

CM का प्रस्तावित दौरा निरस्त

इस बीच मुख्यमंत्री का मुलताई दौरा प्रस्तावित था, जिसके लिए तैयारियां भी की जा रही थीं, लेकिन भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम के चलते दौरा अंतिम समय में निरस्त कर दिया गया।

Raisen Bank Fraud : रायसेन सहकारी बैंक में 55 लाख के गबन का खुलासा, कर्मचारी सस्पेंड

बीमा क्लेम और सर्वे के निर्देश

संभागायुक्त ने बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि फसल नुकसान का पंजीकरण समय पर किया जाए, ताकि किसानों को क्लेम मिलने में दिक्कत न हो। वहीं कलेक्टर ने सर्वे टीमों को निर्देश दिए कि कोई भी प्रभावित किसान सर्वे से छूटे नहीं।

अन्य व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा

दौरे के दौरान संभागायुक्त ने सेमझिरा के आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एचपीवी टीकाकरण की समीक्षा भी की।

फिलहाल, प्रभावित किसानों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। अब सभी की नजर सर्वे रिपोर्ट और सरकार द्वारा घोषित किए जाने वाले मुआवजे पर टिकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *