Latest

Rajgarh News Today : राजगढ़ में विवाद की आग में जली 4 बीघा गेहूं की फसल, किसान ने CM से लगाई गुहार

Rajgarh News Today

हाइलाइट्स

  • राजगढ़ के नरवेपुरा गांव में फसल जलने का मामला
  • 4 बीघा गेहूं की कटी फसल जलकर राख
  • किसान ने वीडियो बनाकर CM डॉ. मोहन यादव से न्याय मांगा
  • पंचायत में 1 लाख मुआवजे का फैसला, बाद में मुकर गए आरोपी

 

Rajgarh News Today : राजगढ़।   राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र के नरवेपुरा गांव में चार बीघा गेहूं की कटी हुई फसल में आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया। किसान बिरम सिंह सौंधिया की सालभर की मेहनत कुछ ही देर में जलकर राख हो गई।

Narmadapuram Crime News : नर्मदापुरम में सिम कार्ड फ्रॉड का खुलासा, एक ही व्यक्ति ने कई नामों से लिए कनेक्शन

किसान ने वीडियो बनाकर लगाई गुहार

घटना के बाद किसान ने जले खेत से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से न्याय की मांग की। वीडियो में किसान ने नुकसान दिखाते हुए सख्त कार्रवाई की अपील की है।

कर्ज लेकर बोई थी फसल

किसान के अनुसार, उसने कर्ज लेकर चार बीघा जमीन में गेहूं की फसल बोई थी। हाल ही में करीब 24 हजार रुपए मजदूरी देकर फसल कटवाई थी और खेत में ही ढेर बनाकर रखी थी। 3 अप्रैल की रात आग लगने से पूरी फसल जल गई।

Vishwas Sarang Bungalow Theft : भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग के बंगले में चोरी, स्टोर रूम में सेंध, सम्मान की ट्रॉफियां चोरी

पंचायत का फैसला, फिर मुकर गए

घटना के बाद तीन गांवों की पंचायत में 1 लाख रुपए मुआवजा देने का फैसला हुआ। इसमें 40 हजार रुपए तुरंत और 60 हजार बाद में देने की बात तय हुई थी, लेकिन बाद में आरोपी पक्ष पैसे देने से मुकर गया।

गांवों के विवाद से जुड़ा मामला

किसान का आरोप है कि यह घटना दो गांवों के बीच चल रहे विवाद से जुड़ी है। सगाई को लेकर शुरू हुए विवाद की वजह से आसपास आगजनी की घटनाएं हो रही हैं, जिसकी चपेट में उसका खेत आ गया।

फिलहाल किसान प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।

Bhopal Artist Protest : संस्कृति मंत्रालय के फैसले पर कलाकारों का विरोध, 7 अप्रैल को दिल्ली में प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *