Latest

Petrol Diesel Update : MP में ईंधन की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों से बचें, ऑयल कंपनियों का संयुक्त बयान

Petrol Diesel Update

हाइलाइट्स

  • भोपाल में ऑयल कंपनियों की प्रेस ब्रीफिंग
  • LPG और पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य
  • 95% LPG बुकिंग डिजिटल माध्यम से
  • धांधली पर कार्रवाई: 2485 रेड, 3500 सिलेंडर जब्त

 

Petrol Diesel Update : भोपाल।  भोपाल में इंडियन ऑयल सहित ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग कर स्पष्ट किया कि राज्य और देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है। कंपनियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Vishwas Sarang Bungalow Theft : भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग के बंगले में चोरी, स्टोर रूम में सेंध, सम्मान की ट्रॉफियां चोरी

सप्लाई पूरी तरह सामान्य

इंडियन ऑयल मध्यप्रदेश के सीजीएम अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य और केंद्र सरकार के बीच लगातार समन्वय बना हुआ है। डोमेस्टिक LPG सप्लाई को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि कमर्शियल LPG का वितरण केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार किया जा रहा है।

डिजिटल बुकिंग को बढ़ावा

उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में 95% LPG बुकिंग डिजिटल माध्यम से हो रही है। उपभोक्ताओं से भी अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक डिजिटल विकल्पों का उपयोग करें। साथ ही 5 किलो सिलेंडर की सप्लाई भी शुरू कर दी गई है, जो छात्रों और युवा प्रोफेशनल्स के लिए लाभदायक है।

OBC Creamy Layer update : ग्वालियर बेंच का अहम फैसला, क्रीमीलेयर निर्धारण में नया स्पष्टिकरण

धांधली पर सख्त कार्रवाई

OMC (ऑयल मार्केटिंग कंपनियों) ने अनियमितताओं पर नियंत्रण के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। प्रदेश में अब तक 2485 छापे मारे गए हैं, जिनमें 3500 सिलेंडर जब्त किए गए और 10 FIR दर्ज की गई हैं।

पर्याप्त स्टॉक और सप्लाई

कंपनियों के अनुसार, मध्यप्रदेश में LPG, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। राज्य में 7147 रिटेल आउटलेट्स, 4 टर्मिनल और 13 बल्क डिपो सक्रिय हैं।

हर दिन करीब 8000 KL पेट्रोल और 16000 KL डीजल की सप्लाई की जा रही है, जो पहले की तुलना में अधिक है।

Satpura Tiger Reserve : सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में फिर बाघ शावक की मौत, 9 महीने में पांचवीं घटना

कंपनियों ने साफ किया कि बढ़ती मांग के बावजूद किसी प्रकार की कमी नहीं है। लोगों से पैनिक बाइंग न करने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *