हाइलाइट्स
- नर्मदापुरम में सिम कार्ड धोखाधड़ी का मामला
- एक ही व्यक्ति ने अलग-अलग नामों से लिए 5 से ज्यादा सिम
- आधार डॉक्यूमेंट का किया दुरुपयोग
- आरोपी पहले से एक अन्य मामले में जेल में बंद
Narmadapuram Crime News : नर्मदापुरम। नर्मदापुरम में सिम कार्ड से जुड़ी धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। राज्य पुलिस साइबर सेल की जांच में खुलासा हुआ कि एक ही व्यक्ति ने अलग-अलग नामों और पहचान का इस्तेमाल कर कई सिम कार्ड हासिल कर लिए।
कैनोपी लगाकर करता था सिम बिक्री
पुलिस के अनुसार आरोपी जय भाटिया, लश्कर चौक ग्वालटोली का निवासी है और कैनोपी लगाकर सिम बेचने का काम करता था। वह ग्राहकों से आधार कार्ड लेकर उनके दस्तावेजों के आधार पर सिम जारी करता था।
आधार कार्ड का किया दुरुपयोग
जांच में सामने आया कि आरोपी उन आधार कार्ड को चुनता था जिनमें फोटो स्पष्ट नहीं होती थी। इसके बाद उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर दूसरी सिम जारी कर लेता था, लेकिन इस बार अपनी फोटो का उपयोग करता था। इस तरीके से उसने पांच से अधिक सिम कार्ड हासिल किए।
टेलीकॉम कंपनी को हुआ संदेह
एक ही चेहरे के साथ अलग-अलग आधार नंबर पाए जाने पर टेलीकॉम कंपनी को संदेह हुआ। इसके बाद मामला साइबर सेल तक पहुंचा, जहां जांच में धोखाधड़ी की पुष्टि हुई और स्थानीय पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
पहले से दर्ज है एक और मामला
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ इसी तरह का एक मामला पहले से बुधनी थाने में दर्ज है। फिलहाल वह सीहोर जिले के भेरूंदा जेल में बंद है।
कोतवाली पुलिस आरोपी को पूछताछ के लिए नर्मदापुरम लाएगी। पूछताछ के बाद यह स्पष्ट होगा कि इन सिम कार्ड का इस्तेमाल किन गतिविधियों में किया गया।
है। पूछताछ के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि इन सिम कार्ड का इस्तेमाल किन गतिविधियों में किया गया।