Latest

Sagar Breaking News : सागर में मां ने चार बेटियों को बावड़ी में फेंका, फिर खुद फांसी लगाकर दी जान

Sagar Breaking News

हाइलाइट्स

  • सागर के केसली क्षेत्र में महिला ने चार बेटियों को बावड़ी में फेंक दिया

  • इसके बाद महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

  • बावड़ी से तीन बच्चियों के शव बरामद, एक की तलाश जारी

  • घटना के समय पति मजदूरी के लिए बाहर गया हुआ था

Sagar Breaking News : सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। केसली थाना क्षेत्र के नन्ही देवरी खमरिया गांव में एक महिला ने अपनी चार मासूम बेटियों को बावड़ी में फेंकने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Betul Suicide Case : बैतूल में मानसिक रूप से कमजोर युवक ने कुएं में कूदकर दी जान, चचेरे भाई ने बचाने की कोशिश की

घटना गुरुवार दोपहर सामने आई, जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

तीन बच्चियों के शव मिले, एक की तलाश जारी

जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान सविता बाई (28) और उनकी बेटियों अंशिका (7), रक्षा (5) और दीक्षा (3) के रूप में हुई है।

तीनों बच्चियों के शव गांव के पास स्थित बावड़ी से बरामद किए गए हैं, जबकि 5 महीने की मनीषा की तलाश जारी है। पुलिस और ग्रामीण आसपास के इलाके में उसकी खोजबीन कर रहे हैं।

Harda News : हरदा में गणगौर उत्सव की शुरुआत, नौ दिनों तक गांवों में होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम

मजदूरी के लिए बाहर गया था पति

परिजनों के अनुसार महिला का पति चंद्रभान लोधी मजदूरी के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। घर में उस समय उसकी सास और ननद मौजूद थीं, जो घटना के समय सो रही थीं। सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों और पड़ोसियों को शक हुआ।

घर में फंदे से लटका मिला शव

जब दरवाजा खोलकर देखा गया तो घर के अंदर महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, जबकि बच्चियां घर में नहीं थीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास तलाश शुरू की। इसके बाद बावड़ी में तीन बच्चियों के शव मिले।

Singrauli murder news : सिंगरौली में 15 वर्षीय छात्र की हत्या, भीड़ ने थाने के बाहर किया हंगामा

पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल महिला के इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की असली वजह सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *