Gas Cylinder Black Marketing : एमपी में गैस सिलेंडर की किल्लत, रीवा में ब्लैक में 2000 रुपए तक बिक रहा सिलेंडर

हाइलाइट्स एमपी में 3 दिन से कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित रीवा में 900 का सिलेंडर 1700–2000 रुपए में बेचने के आरोप होटल, मैरिज गार्डन और कारोबारियों को सिलेंडर नहीं मिल रहे छिंदवाड़ा में शादियों में डीजल भट्टी पर बन रहा खाना Gas Cylinder Black Marketing : भोपाल। मध्य प्रदेश में पिछले तीन दिनों से कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित होने से कई शहरों में परेशानी बढ़ गई है। घरेलू गैस सिलेंडर की भी वेटिंग 5 से 7 दिन तक पहुंच गई है। Milk Sellers License MP : मध्य प्रदेश में दूध बेचने के लिए लाइसेंस जरूरी, मिलावट रोकने के लिए सरकार की सख्ती ऑयल कंपनियों के मुताबिक फिलहाल केवल करीब 15 प्रतिशत गैस की ही सप्लाई हो पा रही है, जिसे मुख्य रूप से इमरजेंसी सेवाओं और घरेलू उपयोग के लिए दिया जा रहा है। रीवा में कालाबाजारी के आरोप रीवा में उपभोक्ताओं ने सिलेंडर की कालाबाजारी के आरोप लगाए हैं। गैस एजेंसी के बाहर सुबह से कतार में लगे उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें घंटों इंतजार के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। Sehore News : सीहोर के गुड़भेला में खेत में लगी आग, डेढ़ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख उपभोक्ता उमेश शुक्ला के मुताबिक 900 रुपए का सिलेंडर दलाल 1700 से 2000 रुपए तक में बेच रहे हैं, जिससे लोगों को मजबूरी में महंगे दामों पर सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है। इमरजेंसी सेवाओं को ही मिलेंगे कमर्शियल सिलेंडर सप्लाई कम होने के कारण फिलहाल कमर्शियल सिलेंडर अस्पताल, सेना-पुलिस कैंटीन, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और बस स्टैंड स्थित भोजनालयों को ही दिए जाएंगे। वहीं होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज गार्डन और अन्य व्यवसायिक संस्थानों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। Raisen Fort News : रायसेन किले से दागी जाने वाली तोप पर विवाद, NOC नहीं मिलने पर प्रियंक कानूनगो ने उठाए अनुमति पर सवाल होटल और शादियों पर असर भोपाल होटल एसोसिएशन के अनुसार राजधानी में ही करीब 1500 से अधिक होटल और रेस्टोरेंट हैं, जहां रोजाना 2 से ढाई हजार सिलेंडर की खपत होती है। कई जगह स्टॉक केवल 48 घंटे तक ही चल पाएगा, इसके बाद होटल-रेस्टोरेंट बंद होने की स्थिति बन सकती है।छिंदवाड़ा में कुछ कैटरर्स ने बताया कि शादियों में गैस भट्टी की जगह अब डीजल भट्टी पर खाना बनाया जा रहा है। Jawahar Chowk Bhopal : भोपाल के जवाहर चौक में 5 दुकानों के छज्जे गिरे, मेट्रो निर्माण कार्य पर उठे सवाल घरेलू सिलेंडर पर भी लंबी वेटिंग हालांकि अधिकारियों का दावा है कि घरेलू सिलेंडर की सप्लाई सामान्य है, लेकिन भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत कई शहरों में लोगों को लंबी वेटिंग का सामना करना पड़ रहा है। एजेंसियों के बाहर भीड़ देखी जा रही है। मार्च में 20 हजार से ज्यादा शादियां प्रदेश में मार्च के महीने में 20 हजार से ज्यादा शादियां होना हैं। ऐसे में कमर्शियल सिलेंडर की कमी से कैटरिंग और होटल व्यवसाय पर असर पड़ रहा है।
Milk Sellers License MP : मध्य प्रदेश में दूध बेचने के लिए लाइसेंस जरूरी, मिलावट रोकने के लिए सरकार की सख्ती

हाइलाइट्स एमपी में दूध बेचने वालों के लिए लाइसेंस अनिवार्य मिलावटी दूध पर रोक लगाने के लिए सरकार की सख्ती दूध संग्रह और परिवहन उपकरणों की नियमित जांच होगी कामधेनु योजना के तहत 25 गायों पर 10 लाख तक प्रोत्साहन Milk Sellers License MP : भोपाल। मध्य प्रदेश में अब डेयरी सहकारी समितियों को छोड़कर सभी दूध उत्पादकों और विक्रेताओं के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। राज्य सरकार जल्द ही ऐसे सभी लोगों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। Sehore News : सीहोर के गुड़भेला में खेत में लगी आग, डेढ़ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख सरकार का मानना है कि इस फैसले से दूध और दुग्ध उत्पादों में मिलावट पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। दूध संग्रह और परिवहन की होगी निगरानी सरकार ने दूध के संग्रह, परिवहन और भंडारण में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की जांच के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही ऐसे दूध उत्पादकों और विक्रेताओं की पहचान की जाएगी जो अभी तक पंजीकृत नहीं हैं। दूध से जुड़ी गतिविधियों की निगरानी के लिए मासिक रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी। Raisen Fort News : रायसेन किले से दागी जाने वाली तोप पर विवाद, NOC नहीं मिलने पर प्रियंक कानूनगो ने उठाए अनुमति पर सवाल मध्य प्रदेश देश के प्रमुख दुग्ध उत्पादक राज्यों में मध्य प्रदेश देश के प्रमुख दूध उत्पादक राज्यों में शामिल है। यहां देश के कुल दूध उत्पादन का करीब 9 प्रतिशत यानी लगभग 213 लाख टन दूध का उत्पादन होता है। प्रदेश में सांची दूध प्रमुख डेयरी ब्रांड है। ग्रामीण क्षेत्रों में दूध संग्रह को बढ़ावा देने के लिए 381 नई सहकारी समितियां भी काम कर रही हैं। दूध उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में दूध उत्पादन को 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। इस दिशा में पिछले वर्ष नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) के साथ भी अनुबंध किया गया था। Jawahar Chowk Bhopal : भोपाल के जवाहर चौक में 5 दुकानों के छज्जे गिरे, मेट्रो निर्माण कार्य पर उठे सवाल कामधेनु योजना से मिलेगा प्रोत्साहन दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना शुरू की है। इस योजना के तहत 25 गायों की यूनिट स्थापित करने पर 10 लाख रुपए तक की प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है। FSSAI ने जारी की एडवाइजरी केंद्र सरकार की संस्था भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने भी दूध उत्पादकों और विक्रेताओं के लिए पंजीकरण या लाइसेंस अनिवार्य करने संबंधी एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि डेयरी सहकारी समितियों के सदस्यों को छोड़कर सभी को खाद्य सुरक्षा मानकों के तहत लाइसेंस लेना होगा।
Sehore News : सीहोर के गुड़भेला में खेत में लगी आग, डेढ़ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

हाइलाइट्स सीहोर के गुड़भेला गांव में खेत में अचानक लगी आग करीब डेढ़ एकड़ गेहूं की फसल जलकर नष्ट ग्रामीणों ने ट्रैक्टर और पानी से आग बुझाई जिले में एक हफ्ते में कई खेतों में आग की घटनाएं Sehore News : सीहोर। जिले के ग्राम गुड़भेला में गुरुवार को वेयरहाउस के पीछे स्थित एक खेत में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण करीब डेढ़ एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। घटना के बाद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। Raisen Fort News : रायसेन किले से दागी जाने वाली तोप पर विवाद, NOC नहीं मिलने पर प्रियंक कानूनगो ने उठाए अनुमति पर सवाल ग्रामीणों ने मिलकर बुझाई आग ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए पानी का छिड़काव किया और ट्रैक्टर की मदद से खेत की जुताई कर आग को फैलने से रोका। काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। हालांकि तब तक खेत में खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान हो चुका था। जिले में बढ़ रही खेतों में आग की घटनाएं बताया जा रहा है कि जिले में गर्मी बढ़ने के साथ ही खेतों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पिछले एक सप्ताह में आठ से अधिक खेतों में आग लगने के मामले सामने आ चुके हैं। Jawahar Chowk Bhopal : भोपाल के जवाहर चौक में 5 दुकानों के छज्जे गिरे, मेट्रो निर्माण कार्य पर उठे सवाल कई गांवों में हो चुकी हैं घटनाएं हाल के दिनों में निपानिया खुर्द, मोहाली, बडबेली, नोनी खेड़ी, डाबोटी, चार मंडली और इछावर के आसपास भी खेतों में आग लगने की घटनाएं हुई हैं। झागरिया रोड पर भी एक खेत में आग लगी थी, जिसे फायर ब्रिगेड ने समय रहते बुझा दिया था। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं गुड़भेला और झागरिया रोड पर लगी आग के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। आग लगने से किसानों की गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। प्रशासन और ग्रामीणों को आशंका है कि गर्मी और सूखी फसल के कारण ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं।
Raisen Fort News : रायसेन किले से दागी जाने वाली तोप पर विवाद, NOC नहीं मिलने पर प्रियंक कानूनगो ने उठाए अनुमति पर सवाल

हाइलाइट्स रायसेन किले की तोप को लेकर नया विवाद मानवाधिकार आयोग सदस्य प्रियंक कानूनगो ने किया निरीक्षण पुरातत्व विभाग NOC नहीं दिखा पाया बिना अनुमति तोप चली तो कलेक्टर पर कार्रवाई की चेतावनी Raisen Fort News : रायसेन। रमजान के दौरान रायसेन किले से दागी जाने वाली तोप को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गुरुवार को मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो किले की पहाड़ी पर पहुंचे और तोप चलाने की व्यवस्था का निरीक्षण किया। Jawahar Chowk Bhopal : भोपाल के जवाहर चौक में 5 दुकानों के छज्जे गिरे, मेट्रो निर्माण कार्य पर उठे सवाल निरीक्षण के दौरान उन्होंने बिना अनुमति तोप चलाने पर कड़ी आपत्ति जताई और चेतावनी दी कि यदि आवश्यक अनुमति नहीं दिखाई गई तो शाम के बाद तोप चलाने पर कार्रवाई की जाएगी। पुरातत्व विभाग NOC नहीं दिखा पाया निरीक्षण के दौरान कानूनगो ने पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से तोप चलाने के लिए जारी एनओसी (NOC) की कॉपी मांगी। हालांकि मौके पर मौजूद अधिकारी कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर उन्होंने कहा कि बिना अनुमति इस तरह की गतिविधि नियमों के खिलाफ है। Betul Suicide Case : बैतूल में मानसिक रूप से कमजोर युवक ने कुएं में कूदकर दी जान, चचेरे भाई ने बचाने की कोशिश की कलेक्टर की अनुमति पर भी उठे सवाल प्रियंक कानूनगो ने कहा कि कलेक्टर द्वारा दी गई अनुमति भी नियमों के अनुरूप नहीं लगती। उनके अनुसार कलेक्टर को जिस तरह के हथियारों के लाइसेंस देने का अधिकार है, उसमें 70 एमएम या उससे बड़े तोप के बैरल का लाइसेंस शामिल नहीं है। इसके लिए केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय और पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन (PESO) से अनुमति लेना जरूरी होता है। Bhopal Suicide news : भोपाल में क्रेन ऑपरेटर ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड से पहले पत्नी को ठहराया जिम्मेदार बारूद और सुरक्षा व्यवस्था पर मांगी जानकारी कानूनगो ने प्रशासन से यह भी स्पष्ट करने को कहा कि तोप चलाने में किस तरह के बारूद और केमिकल का उपयोग किया जा रहा है और यह सामग्री कहां से लाई जा रही है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठाए गए। भड़काऊ नारे लगाने की शिकायत मानवाधिकार आयोग को रायसेन से एक शिकायत भी मिली थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि तोप चलाने के दौरान भड़काऊ नारे लगाए जाते हैं। Harda News : हरदा में गणगौर उत्सव की शुरुआत, नौ दिनों तक गांवों में होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हाल ही में कुछ युवकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें तोप के साथ नारेबाजी दिखाई गई थी। इसके बाद यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया। हिंदू संगठनों ने भी उठाई आपत्ति इस विवाद के बीच रायसेन के कुछ हिंदू संगठनों ने भी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर इस परंपरा को बंद करने की मांग की है। संगठनों ने प्रशासन को कार्रवाई के लिए 7 दिन का समय दिया है। Mahakumbh viral Girl Monalisa : “महाकुंभ से स्टार बनी नीली आंखों वाली मोनालिसा ने फरमान खान से की केरल के मंदिर में शादी, मांगी पुलिस सुरक्षा” बताया जाता है कि रमजान के दौरान इफ्तार और सेहरी के समय की सूचना देने के लिए रायसेन किले से तोप दागने की परंपरा करीब 200 साल पुरानी है। Raisen Fort News, , , Madhya Pradesh News, ,, Human Rights Commission India, , ,
Jawahar Chowk Bhopal : भोपाल के जवाहर चौक में 5 दुकानों के छज्जे गिरे, मेट्रो निर्माण कार्य पर उठे सवाल

हाइलाइट्स भोपाल के जवाहर चौक में 5 दुकानों के छज्जे अचानक गिरे हादसे के बाद दुकानदारों में दहशत, लोग दुकान छोड़कर बाहर निकले दुकानदारों ने मेट्रो निर्माण कार्य को बताया वजह मौके पर विधायक भगवान दास सबनानी और पार्षद पहुंचे Jawahar Chowk Bhopal : भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक क्षेत्र में गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक साथ पांच दुकानों के छज्जे अचानक धंसकर गिर गए। घटना के बाद दुकानदारों और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। दुकानदार तुरंत जान बचाकर दुकानों से बाहर निकल आए। Sagar Breaking News : सागर में मां ने चार बेटियों को बावड़ी में फेंका, फिर खुद फांसी लगाकर दी जान मेट्रो निर्माण के कारण हादसे की आशंका बताया जा रहा है कि जहां दुकानें धंसी हैं, उससे कुछ दूरी पर मुख्य सड़क पर मेट्रो निर्माण का काम चल रहा है। दुकानदारों का कहना है कि निर्माण कार्य के चलते ही यह स्थिति बनी है और इसी वजह से दुकानों के छज्जे कमजोर होकर गिर गए। Betul Suicide Case : बैतूल में मानसिक रूप से कमजोर युवक ने कुएं में कूदकर दी जान, चचेरे भाई ने बचाने की कोशिश की 40 साल पुरानी हैं दुकानें दुकानदारों के मुताबिक ये दुकानें नगर निगम की करीब 40 साल पुरानी हैं। जिन दुकानों के छज्जे गिरे हैं उनमें दो फोटो फ्रेम की दुकानें, एक ऑटोमोबाइल की दुकान, एक कपड़े की दुकान और एक स्पोर्ट्स आइटम की दुकान शामिल हैं। Harda News : हरदा में गणगौर उत्सव की शुरुआत, नौ दिनों तक गांवों में होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम मौके पर पहुंचे विधायक और पार्षद घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक भगवान दास सबनानी और पार्षद जगदीश यादव मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। दुकानदारों ने प्रशासन से इस मामले में जांच कराने और नुकसान की भरपाई की मांग की है।
Sagar Breaking News : सागर में मां ने चार बेटियों को बावड़ी में फेंका, फिर खुद फांसी लगाकर दी जान

हाइलाइट्स सागर के केसली क्षेत्र में महिला ने चार बेटियों को बावड़ी में फेंक दिया इसके बाद महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली बावड़ी से तीन बच्चियों के शव बरामद, एक की तलाश जारी घटना के समय पति मजदूरी के लिए बाहर गया हुआ था Sagar Breaking News : सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। केसली थाना क्षेत्र के नन्ही देवरी खमरिया गांव में एक महिला ने अपनी चार मासूम बेटियों को बावड़ी में फेंकने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। Betul Suicide Case : बैतूल में मानसिक रूप से कमजोर युवक ने कुएं में कूदकर दी जान, चचेरे भाई ने बचाने की कोशिश की घटना गुरुवार दोपहर सामने आई, जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। तीन बच्चियों के शव मिले, एक की तलाश जारी जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान सविता बाई (28) और उनकी बेटियों अंशिका (7), रक्षा (5) और दीक्षा (3) के रूप में हुई है। तीनों बच्चियों के शव गांव के पास स्थित बावड़ी से बरामद किए गए हैं, जबकि 5 महीने की मनीषा की तलाश जारी है। पुलिस और ग्रामीण आसपास के इलाके में उसकी खोजबीन कर रहे हैं। Harda News : हरदा में गणगौर उत्सव की शुरुआत, नौ दिनों तक गांवों में होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम मजदूरी के लिए बाहर गया था पति परिजनों के अनुसार महिला का पति चंद्रभान लोधी मजदूरी के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। घर में उस समय उसकी सास और ननद मौजूद थीं, जो घटना के समय सो रही थीं। सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों और पड़ोसियों को शक हुआ। घर में फंदे से लटका मिला शव जब दरवाजा खोलकर देखा गया तो घर के अंदर महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, जबकि बच्चियां घर में नहीं थीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास तलाश शुरू की। इसके बाद बावड़ी में तीन बच्चियों के शव मिले। Singrauli murder news : सिंगरौली में 15 वर्षीय छात्र की हत्या, भीड़ ने थाने के बाहर किया हंगामा पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल महिला के इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की असली वजह सामने आएगी।
Betul Suicide Case : बैतूल में मानसिक रूप से कमजोर युवक ने कुएं में कूदकर दी जान, चचेरे भाई ने बचाने की कोशिश की

हाइलाइट्स बैतूल के ग्राम घाना में 21 वर्षीय युवक ने कुएं में कूदकर आत्महत्या की बचाने के लिए चचेरा भाई रस्सी बांधकर कुएं में उतरा ग्रामीणों और पुलिस की मदद से कुएं से शव निकाला गया परिजनों के अनुसार युवक बचपन से मानसिक रूप से कमजोर था Betul Suicide Case : बैतूल। जिले के पाढर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम घाना में गुरुवार सुबह एक 21 वर्षीय युवक ने खेत में बने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। Bhopal Suicide news : भोपाल में क्रेन ऑपरेटर ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड से पहले पत्नी को ठहराया जिम्मेदार सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। खेत में बने कुएं में लगाई छलांग जानकारी के अनुसार ग्राम घाना निवासी 21 वर्षीय सुरेश पिता दिनेश कुमरे गुरुवार सुबह करीब 9 बजे अपने खेत की ओर गया था। इसी दौरान उसने खेत में बने कुएं में छलांग लगा दी। उस समय उसका चचेरा भाई अनिल भी खेत में काम कर रहा था। Harda News : हरदा में गणगौर उत्सव की शुरुआत, नौ दिनों तक गांवों में होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम बचाने के लिए कुएं में उतरा चचेरा भाई कुएं से आवाज आने पर अनिल मौके पर पहुंचा और देखा कि सुरेश पानी में गिर चुका है। उसे बचाने के लिए अनिल ने अपनी कमर में रस्सी बांधी और खुद भी कुएं में उतर गया। हालांकि दोनों भाइयों को तैरना नहीं आता था। काफी प्रयास के बाद अनिल किसी तरह बाहर निकल आया और तुरंत परिजनों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों की मदद से निकाला गया शव घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से सुरेश को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक पानी में डूबने से उसकी मौत हो चुकी थी। Mahakumbh viral Girl Monalisa : “महाकुंभ से स्टार बनी नीली आंखों वाली मोनालिसा ने फरमान खान से की केरल के मंदिर में शादी, मांगी पुलिस सुरक्षा” बचपन से मानसिक रूप से कमजोर था युवक परिजनों के मुताबिक सुरेश दो भाइयों में बड़ा था। उसकी मां का निधन बचपन में ही हो गया था, जबकि करीब दस साल पहले उसके पिता भी घर छोड़कर चले गए थे। उसका छोटा भाई बेंगलुरु में मजदूरी करता है। सुरेश भी मजदूरी कर अपना गुजारा करता था और परिजनों के अनुसार वह बचपन से ही मानसिक रूप से कमजोर था।
Bhopal Suicide news : भोपाल में क्रेन ऑपरेटर ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड से पहले पत्नी को ठहराया जिम्मेदार

हाइलाइट्स भोपाल के ईंटखेड़ी इलाके में 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की सुसाइड से पहले भाई और पत्नी को मैसेज भेजकर पत्नी को ठहराया जिम्मेदार परिजनों ने पत्नी, सास और बड़ी सास पर प्रताड़ना के आरोप लगाए पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की, ऑडियो क्लिप भी जांच में शामिल Bhopal Suicide news : भोपाल। राजधानी के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक क्रेन ऑपरेटर ने बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पत्नी से विवाद के चलते युवक ने यह कदम उठाया। सुसाइड से पहले उसने अपने भाई और पत्नी को मैसेज भेजकर अपनी पत्नी को ही मौत का जिम्मेदार बताया। Harda News : हरदा में गणगौर उत्सव की शुरुआत, नौ दिनों तक गांवों में होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम कमरे में फांसी के फंदे पर मिला शव जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय केशव धानक, पिता घिसीलाल धानक, जगदीशपुर ईंटखेड़ी क्षेत्र का निवासी था और क्रेन ऑपरेटर का काम करता था। गुरुवार सुबह करीब 5:45 बजे परिजनों ने उसे घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका देखा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। Mahakumbh viral Girl Monalisa : “महाकुंभ से स्टार बनी नीली आंखों वाली मोनालिसा ने फरमान खान से की केरल के मंदिर में शादी, मांगी पुलिस सुरक्षा” चार साल पहले हुई थी शादी परिजनों के अनुसार केशव की शादी करीब चार साल पहले कृष्णा नाम की युवती से हुई थी। मृतक के चाचा विनोद का आरोप है कि शादी के बाद भी उसकी पत्नी का किसी दूसरे युवक से प्रेम प्रसंग था। केशव ने एक बार उसे दूसरे युवक से बात करते हुए पकड़ लिया था, जिसके बाद से पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। Gas supply crisis MP : एमपी में LPG संकट, केवल 15% गैस उपलब्ध, घरेलू सिलेंडर के लिए 5–7 दिन की वेटिंग, भोपाल-इंदौर मेट्रो और होटल प्रभावित प्रताड़ना के आरोप मृतक के चाचा का कहना है कि बहू अक्सर मायके चली जाती थी और कई-कई दिन तक वापस नहीं आती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पत्नी, उसकी मां और बड़ी बहन केशव को फोन पर गालियां देती थीं और झूठे केस में फंसाने की धमकी भी देती थीं। लगातार हो रही इस प्रताड़ना से परेशान होकर केशव ने यह कदम उठाया। Bhopal Kavi Sammelan 2026 : अटल पथ पर सजेगी काव्य संध्या, हिंदू नववर्ष पर भोपाल में होगा भव्य कवि सम्मेलन, कुमार विश्वास भी आएंगे पुलिस को दी गई ऑडियो रिकॉर्डिंग परिजनों ने पुलिस को चार ऑडियो क्लिप भी सौंपी हैं। इन क्लिप में कथित तौर पर पत्नी, उसकी मां और बड़ी बहन केशव को गालियां देते और धमकी देते सुनाई दे रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि इन सभी ऑडियो को जांच में शामिल कर लिया गया है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Harda News : हरदा में गणगौर उत्सव की शुरुआत, नौ दिनों तक गांवों में होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम

हाइलाइट्स भुआणा क्षेत्र में खड़ा स्थापना के साथ गणगौर उत्सव की शुरुआत हरदा समेत कई गांवों में नौ दिनों तक होंगे कार्यक्रम पंडालों में गीत, झालरे और स्वांग जैसे पारंपरिक आयोजन महिलाएं और कन्याएं शिव-पार्वती की पूजा और गौरा आराधना करेंगी Harda News : हरदा। जिले के भुआणा क्षेत्र में गुरुवार को खड़ा स्थापना के साथ पारंपरिक गणगौर उत्सव की शुरुआत हो गई है। चैत्र माह में मनाया जाने वाला यह उत्सव अगले नौ दिनों तक क्षेत्र के कई गांवों में धूमधाम से मनाया जाएगा। Mahakumbh viral Girl Monalisa : “महाकुंभ से स्टार बनी नीली आंखों वाली मोनालिसा ने फरमान खान से केरल के मंदिर में शादी, मांगी पुलिस सुरक्षा” उत्सव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और आयोजक परिवारों ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कई गांवों में हो रहे आयोजन जिला मुख्यालय हरदा के साथ-साथ टिमरनी, रन्हाई, बाजनिया, सोडलपुर, नोसर, चारखेड़ा और उड़ा सहित कई गांवों में गणगौर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। गांवों में आकर्षक विद्युत सज्जा और भव्य पंडाल तैयार किए गए हैं। Gas supply crisis MP : एमपी में LPG संकट, केवल 15% गैस उपलब्ध, घरेलू सिलेंडर के लिए 5–7 दिन की वेटिंग, भोपाल-इंदौर मेट्रो और होटल प्रभावित इन पंडालों में प्रतिदिन रात के समय धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल होंगे। लोक संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम नौ दिवसीय इस उत्सव के दौरान हर दिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। पंडालों में पुरुष मंडलियों द्वारा गीत, झालरे और स्वांग जैसे पारंपरिक लोक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। Fake Kidnapping Case : रायसेन में नाबालिग ने गढ़ी अपहरण की झूठी कहानी, बिना बताए भोपाल जाने के डर से पुलिस को किया गुमराह इन कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्र की लोक संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखा जाता है। ग्रामीण परिवार भी बढ़-चढ़कर इस आयोजन में भाग लेते हैं और सामूहिक रूप से उत्सव को सफल बनाते हैं। शिव-पार्वती की आराधना का पर्व गणगौर पर्व भारतीय संस्कृति में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना से जुड़ा हुआ है। मान्यता है कि इस पर्व पर गौरा माता और भगवान महादेव की आराधना करने से दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। लोक परंपरा के अनुसार गौरा मैया रनुबाई के रूप में और महादेव धनियर राजा के रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं। Cyber Fraud Bhopal : भोपाल में साइबर ठगी का अनोखा मामला, बिना OTP और लिंक के खाते से निकले 3.17 लाख महिलाओं और कन्याओं की विशेष भागीदारी इस उत्सव में गांवों की महिलाएं और कन्याएं पारंपरिक वेशभूषा में पूजा, गीत और नृत्य के माध्यम से माता गौरा की आराधना करती हैं। धार्मिक आस्था और लोक परंपराओं से जुड़ा यह पर्व मालवा, निमाड़ और भुआणा क्षेत्र की साझा संस्कृति को भी दर्शाता है। यही कारण है कि हर साल यह उत्सव पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।
Mahakumbh viral Girl Monalisa : “महाकुंभ से स्टार बनी नीली आंखों वाली मोनालिसा ने फरमान खान से की केरल के मंदिर में शादी, मांगी पुलिस सुरक्षा”

हाइलाइट्स मोनालिसा ने महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष माला बेचते हुए सोशल मीडिया पर पहचान बनाई। नीली आंखों वाला वीडियो वायरल, फोटो वाली टी-शर्ट भी बिकी। फिल्म “द डायरी ऑफ मणिपुर” में डेब्यू और शूटिंग के दौरान फरमान खान से प्यार। केरल के मंदिर में शादी, पुलिस से सुरक्षा मांगी, परिवार ने विरोध जताया। Mahakumbh viral Girl Monalisa : मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली मोनालिसा भोंसले ने अपनी पहचान प्रयागराज महाकुंभ 2025 में बनाई। वह वहां रुद्राक्ष की माला बेचने गई थीं। उसी दौरान उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। Singrauli murder news : सिंगरौली में 15 वर्षीय छात्र की हत्या, भीड़ ने थाने के बाहर किया हंगामा लोगों को मोनालिसा की नीली आंखों वाली मुस्कान, खुला अंदाज और आत्मविश्वास इतना पसंद आया कि वीडियो तेजी से फैल गया। उनकी फोटो वाली टी-शर्ट तक बिकने लगी। भीड़ और लगातार घेराव के कारण मोनालिसा परेशान हो गईं और माला बेचने का काम छोड़कर घर लौट गईं। फिल्म की दुनिया में कदम सोशल मीडिया की पहचान के बाद डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को अपनी डेब्यू फिल्म “द डायरी ऑफ मणिपुर” में काम करने का मौका दिया। फिल्म की शूटिंग के लिए वह केरल गईं। Gas supply crisis MP : एमपी में LPG संकट, केवल 15% गैस उपलब्ध, घरेलू सिलेंडर के लिए 5–7 दिन की वेटिंग, भोपाल-इंदौर मेट्रो और होटल प्रभावित शूटिंग के दौरान प्यार केरल में फिल्म की शूटिंग के दौरान मोनालिसा की मुलाकात फरमान खान से हुई। फिल्म में साथ काम करते हुए बातचीत शुरू हुई और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। मोनालिसा ने पहले फरमान को प्रपोज किया, जिसे उन्होंने मना किया। लेकिन छह महीने बाद दोनों का रिश्ता और मजबूत हो गया। मंदिर में शादी और सुरक्षा हाल ही में मोनालिसा और फरमान ने केरल के मंदिर में शादी की। शादी से पहले दोनों तिरुवनंतपुरम के थंपानूर पुलिस स्टेशन पहुंचे। मोनालिसा ने पुलिस से सुरक्षा मांगी और बताया कि उनके पिता उन्हें जबरन घर वापस ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि वह बालिग हैं और अपनी मर्जी से फरमान के साथ रहना चाहती हैं। Fake Kidnapping Case : रायसेन में नाबालिग ने गढ़ी अपहरण की झूठी कहानी, बिना बताए भोपाल जाने के डर से पुलिस को किया गुमराह डायरेक्टर और परिवार की प्रतिक्रिया फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे “लव जिहाद” बताया और फेसबुक पर लिखा कि इसके पीछे साजिश हुई। उन्होंने कहा कि फिल्म बनाने के लिए 10 करोड़ रुपए का कर्ज लिया गया था और मोनालिसा ने सब बर्बाद कर दिया। मोनालिसा के परिजन भी नाराज दिखे। महेश्वर में मीडिया से बात करने पर उन्होंने वीडियो और फोटो बनाने से मना किया और कुछ वीडियो डिलीट करवाने की कोशिश भी की।
Singrauli murder news : सिंगरौली में 15 वर्षीय छात्र की हत्या, भीड़ ने थाने के बाहर किया हंगामा

हाइलाइट्स सिंगरौली में 15 वर्षीय पवन शाह की हत्या, शव जंगल में मिला। मोरवा थाने के बाहर उग्र भीड़ ने हंगामा किया, पुलिस वाहन में आग लगाई। पुलिस ने सुधांशु गुप्ता और मोहम्मद इरशाद को गिरफ्तार किया, SIT गठित। प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाई, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन। Singrauli murder news : सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक 15 वर्षीय छात्र की हत्या से इलाके में तनाव फैल गया है। मोरवा थाना क्षेत्र में लापता छात्र पवन शाह का शव जंगल में मिलने के बाद लोग भड़क उठे और थाने के बाहर हंगामा कर दिया। Gas supply crisis MP : एमपी में LPG संकट, केवल 15% गैस उपलब्ध, घरेलू सिलेंडर के लिए 5–7 दिन की वेटिंग, भोपाल-इंदौर मेट्रो और होटल प्रभावित भीड़ ने एक पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया। घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, साईं नगर वार्ड क्रमांक 8 निवासी पवन शाह 9 मार्च की रात घर से बाहर निकला था और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने मोरवा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। कुछ समय बाद पुलिस को जंगल में पवन शाह का शव मिला। प्रारंभिक जांच में पता चला कि छात्र की बेरहमी से हत्या की गई थी और शव को साक्ष्य मिटाने के लिए जंगल में फेंका गया। Bhopal Kavi Sammelan 2026 : अटल पथ पर सजेगी काव्य संध्या, हिंदू नववर्ष पर भोपाल में होगा भव्य कवि सम्मेलन, कुमार विश्वास भी आएंगे पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने मामले की जांच में दो संदिग्धों सुधांशु गुप्ता और मोहम्मद इरशाद को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है, जो तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर गहन जांच करेगा। भीड़ का आक्रोश हत्या की खबर फैलते ही देर रात बड़ी संख्या में लोग मोरवा थाने के सामने जमा हुए। भीड़ ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस वाहन में आग लगा दी। पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल कर स्थिति को काबू में किया और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। Fake Kidnapping Case : रायसेन में नाबालिग ने गढ़ी अपहरण की झूठी कहानी, बिना बताए भोपाल जाने के डर से पुलिस को किया गुमराह प्रशासन की स्थिति प्रशासन ने कहा कि हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं, लेकिन सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि हत्या के इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी कीमत पर उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
Gas supply crisis MP : एमपी में LPG संकट, केवल 15% गैस उपलब्ध, घरेलू सिलेंडर के लिए 5–7 दिन की वेटिंग, भोपाल-इंदौर मेट्रो और होटल प्रभावित

हाइलाइट्स एमपी में LPG की केवल 15% गैस उपलब्ध घरेलू सिलेंडर के लिए 5–7 दिन लंबी वेटिंग होटल, रेस्टोरेंट और मेट्रो प्रभावित दाल, मसाले और ड्राई फ्रूट्स के दाम बढ़े Gas supply crisis MP : मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में LPG की कमी अब किचन तक पहुंच गई है। ऑयल कंपनियों के अनुसार, प्रदेश में सिर्फ 15% गैस ही उपलब्ध है, जो केवल इमरजेंसी सेवा और घरों के लिए इस्तेमाल की जा सकेगी। Bhopal Kavi Sammelan 2026 : अटल पथ पर सजेगी काव्य संध्या, हिंदू नववर्ष पर भोपाल में होगा भव्य कवि सम्मेलन, कुमार विश्वास भी आएंगे 3 दिन से कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप है, वहीं घरेलू सिलेंडर के लिए 5 से 7 दिन की लंबी वेटिंग लग रही है। भोपाल और इंदौर मेट्रो, होटल, रेस्टोरेंट और शादियों पर इसका सीधा असर पड़ा है। कमर्शियल सिलेंडर अब केवल अस्पताल, सेना-पुलिस कैंटीन, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट स्थित कैंटीन को ही मिलेंगे। होटल और रेस्टोरेंट में संकट भोपाल होटल एसोसिएशन के तेजकुल पाल सिंह पाली के अनुसार, राजधानी में डेढ़ हजार से अधिक होटल हैं, जहां रोजाना 2–2.5 हजार सिलेंडर इस्तेमाल होते हैं। Fake Kidnapping Case : रायसेन में नाबालिग ने गढ़ी अपहरण की झूठी कहानी, बिना बताए भोपाल जाने के डर से पुलिस को किया गुमराह स्टॉक मात्र 48 घंटे के लिए पर्याप्त है। इससे बाद होटल और रेस्टोरेंट का संचालन प्रभावित होगा। घरेलू सिलेंडर की लंबी वेटिंग जिम्मेदार दावा कर रहे हैं कि घरेलू सिलेंडर की सप्लाई सामान्य है, लेकिन हकीकत में लंबी वेटिंग है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में सिलेंडर के लिए लंबी कतारें लगी हैं। TT नगर इलाके में तो सिलेंडर के लिए लोगों की भाग-दौड़ भी देखी गई। Flood Rescue Mock Drill : नर्मदापुरम में बाढ़ बचाव की मॉकड्रिल, खाली बोतलों से लाइफ जैकेट बनाकर दिया प्रशिक्षण शादियों और व्यावसायिक उपयोग पर असर मार्च में प्रदेश में 20,000 से अधिक शादियां आयोजित हो रही हैं। इन कार्यक्रमों में कमर्शियल सिलेंडर की भारी जरूरत है, लेकिन सप्लाई ठप होने के कारण खाना बनाने में मुश्किलें बढ़ रही हैं। भोपाल के 3,000 आभूषण कारीगरों को भी महीने में लगभग 9,000 सिलेंडर की जरूरत होती है। खाद्य सामग्री और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी ईरान-इजरायल के युद्ध का असर अब बाजार में दिखाई दे रहा है। दाल, मसाले और ड्राई फ्रूट्स के दाम बढ़े हैं। मूंग, चना, मसूर और तूअर दाल के भाव 100–300 रुपए प्रति क्विंटल तक बढ़ गए हैं। सोयाबीन और मूंगफली तेल के दाम भी बढ़े हैं। Vidisha News : विदिशा में पंचकल्याणक महामहोत्सव की शुरुआत, हाथी-घोड़े के साथ निकली भव्य शोभायात्रा सरकार का दावा और आवश्यक वस्तु अधिनियम मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक में पेट्रोल, डीजल और गैस की निगरानी के निर्देश दिए। सरकार का कहना है कि घरेलू गैस की सप्लाई सामान्य है। केंद्र सरकार ने गैस और जरूरी वस्तुओं की जमाखोरी रोकने के लिए आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 लागू किया है। गैस को चार कैटेगरी में बांटा गया है: पूरी सप्लाई – घर की रसोई गैस और CNG खाद कारखाने – 70% गैस बड़े उद्योग – 80% गैस छोटे बिजनेस और होटल – 80% गैस