Latest

Raisen Temple Robbery : रायसेन में हिंगलाज माता मंदिर चोरी का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार

Raisen Temple Robbery

हाइलाइट्स

  • रायसेन के हिंगलाज माता मंदिर में चोरी का आरोपी गिरफ्तार

  • आरोपी: जितेंद्र उर्फ जतिन उर्फ कान्हा सिकलीगर, 33 वर्ष

  • चोरी गए चांदी के आभूषण और नकदी बरामद

  • आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में 15 से अधिक मामले दर्ज

 

Raisen Temple Robbery :  रायसेन। जिले के बाड़ी स्थित प्रसिद्ध हिंगलाज माता मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जितेंद्र उर्फ जतिन उर्फ कान्हा सिकलीगर (33) के रूप में हुई, जिसके खिलाफ मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में चोरी, नकबजनी, लूट और मारपीट के कुल 15 मामले दर्ज हैं।

Patwari Crime Viral Video : पटवारी ने नाबालिग छात्रा का नहाते हुए वीडियो बनाया, ग्रामीणों ने किया विरोध

22–23 फरवरी 2026 की दरमियानी रात, अज्ञात चोरों ने मंदिर के गेट का ताला तोड़कर प्रवेश किया और दान पेटी से नकदी के साथ माता जी के चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। मंदिर के गुरुजी रविंद्र कुमार चौबे की शिकायत पर बाड़ी थाने में मामला दर्ज किया गया था।

तकनीकी साक्ष्यों से खुला मामला

पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देश और एसडीओपी नीलम चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेश तिवारी के नेतृत्व में जांच की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार किया गया।

Peoples University Bomb Threat : भोपाल की पीपुल्स यूनिवर्सिटी को उड़ाने की धमकी फर्जी निकली, तलाशी में नहीं मिला कुछ

आरोपी की जानकारी

आरोपी इंदौर के द्वारिकापुरी आकाश नगर का निवासी है और वर्तमान में देवास जिले के सतवास में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया चांदी का मुकुट और नकदी बरामद की है।

Religious Conversion Update : धर्म परिवर्तन गिरोह की जांच में नए खुलासे, अहमदाबाद के स्पा से जुड़ रहे तार

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय बरेली में पेश किया गया। आरोपी के खिलाफ पहले से कई राज्यों में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेश तिवारी, संजय यादव, विनीता विश्वकर्मा और देवेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *