हाइलाइट्स
- अंतिम मतदाता सूची में 5,39,81,065 वोटर्स शामिल
- एसआईआर के बाद करीब 34 लाख नाम कम हुए
- 2.89 करोड़ पुरुष, 2.60 करोड़ महिला और 904 थर्ड जेंडर मतदाता
- दावे-आपत्ति प्रक्रिया के बाद सूची का आधिकारिक प्रकाशन
MP voter list 2026 : मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है।
फाइनल सूची के अनुसार अब राज्य में कुल 5 करोड़ 39 लाख 81 हजार 65 मतदाता दर्ज हैं। पहले यह संख्या 5 करोड़ 74 लाख 6 हजार 143 थी। यानी प्रक्रिया पूरी होने के बाद करीब 34 लाख नाम सूची से कम हुए हैं।
Indore protest clash : इंदौर में भाजयुमो और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, पथराव में एसआई घायल
दावे-आपत्ति के बाद तैयार हुई सूची
प्रकाशित जानकारी के अनुसार कुल 5,74,06,143 मतदाताओं में से 5,31,31,983 मतदाताओं से गणना पत्र प्राप्त हुए थे। इन सभी आंकड़ों को डिजिटल रूप से अपडेट किया गया। दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम रूप से 5,39,81,065 मतदाताओं को सूची में शामिल किया गया।
पुरुष, महिला और थर्ड जेंडर मतदाता
नई मतदाता सूची के अनुसार:
- 2,89,04,975 पुरुष मतदाता
- 2,60,75,186 महिला मतदाता
- 904 थर्ड जेंडर मतदाता
Indore protest clash : इंदौर में भाजयुमो और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, पथराव में एसआई घायल
सभी के सहयोग से पूरी हुई प्रक्रिया
प्रशासन ने कहा कि इस प्रक्रिया को सफल बनाने में अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया और राजनीतिक दलों का सहयोग मिला। मतदाता सूची का आज आधिकारिक रूप से प्रकाशन किया गया।
राज्य में मतदाता सूची के इस अपडेट को आगामी चुनावों की तैयारी के लिहाज से अहम माना जा रहा है।