Latest

Vidisha Accident : विदिशा में ट्राला पलटने से 13 वर्षीय बालक की मौत, बहन घायल, ड्राइवर गिरफ्तार

हाइलाइट्स

  • विदिशा के लटेरी में सुबह 8:30 बजे हादसा
  • गाय को बचाने के प्रयास में पाइप से भरा ट्राला पलटा
  • 13 वर्षीय आयन की मौत, बहन साहिबा घायल
  • ट्राला चालक गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी

Vidisha Accident : विदिशा।  विदिशा जिले के लटेरी के मुरवास क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुजरात से बीना की ओर जा रहा पाइप से भरा एक ट्राला अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जब ट्राला मुरवास के पास पहुंचा, तभी अचानक सड़क पर एक गाय आ गई। चालक ने गाय को बचाने के लिए वाहन को मोड़ा, लेकिन संतुलन बिगड़ने से ट्राला पलट गया।

Child labour MP : रायसेन में अवैध ईंट भट्टे पर छापा, नाबालिग सहित तीन परिवार बंधुआ मजदूरी से मुक्त

पाइप गिरने से बालक की गई जान

ट्राले में बड़ी मात्रा में लोहे के पाइप लदे हुए थे। जैसे ही ट्राला पलटा, पाइपों को बांधने वाले पट्टे टूट गए और भारी पाइप सड़क पर बिखर गए। उसी समय 13 वर्षीय आयन पिता कदिर खान अपनी बहन साहिबा के साथ पैदल जा रहा था।

गिरे हुए पाइप की चपेट में आने से आयन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास के लोग कुछ समझ ही नहीं पाए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

MP highway accident : नर्मदापुरम-पिपरिया हाईवे पर सीमेंट से भरे ट्रक में भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

अस्पताल में तोड़ा दम

स्थानीय लोगों की मदद से आयन को तुरंत लटेरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना में उसकी बहन साहिबा को भी चोटें आईं। उसका इलाज किया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

चालक गिरफ्तार, जांच जारी

मुरवास थाना प्रभारी लक्ष्मण डाबर ने बताया कि पुलिस ने ट्राला चालक को गिरफ्तार कर लिया है। ट्राला को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है।

Murder Suspected Case : भोपाल के गोविंदपुरा में जंगल के पास मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, हत्या की आशंका

बताया गया है कि मृतक आयन के पिता कदिर खान के चार बच्चे हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *