हाइलाइट्स
- तलैया थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर रोड पर हुई चाकू बाजी।
- पहले विवाद हमीदिया अस्पताल की पार्किंग में हुआ था।
- पुरानी रंजीश के चलते हुआ विवाद।
Bhopal Stabbing Case : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुरानी रंजिश के चलते चाकूबाजी का एक खौफनाक मामला सामने आया है। इब्राहिमपुर रोड पर हुए इस विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साथ मौजूद युवती बाल-बाल बच गई।
Sehore Child Labor : सरकारी निर्माण कार्य में बच्चे कर रहे मजदूरी, वीडियो वायरल होने के बाद जांच शरू
हमीदिया अस्पताल की पार्किंग में हुआ था विवाद
पुलिस के मुताबिक, आरोपी और फरियादी दोनों ही ऐशबाग थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। विवाद की शुरुआत हमीदिया अस्पताल की पार्किंग में हुई थी, जहां दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हो गई।
बात बढ़ने पर चाकू निकल आया और युवक पर हमला कर दिया गया। युवती ने किसी तरह खुद को बचाया, लेकिन युवक को कई जगह चाकू के घाव आए।
घटना के तुरंत बाद घायल युवक को हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन घाव गहरे होने से खतरा बना हुआ है।
इलाके में तनाव
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी रंजिशें अक्सर छोटी-छोटी बातों से भड़क जाती हैं और जानलेवा हमले तक पहुंच जाती हैं।
पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने की कोशिश कर रही है ताकि मामला और न बिगड़े। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर भोपाल में पुरानी रंजिशों से जुड़े हिंसक मामलों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।