Latest

Sand Mafia Exposed : नर्मदापुरम में बड़ा खुलासा, ED ने पकड़ा रेत माफिया गिरोह, फर्जी ETP से 30 करोड़ की कमाई

Sand Mafia Exposed

Narmadapuram Sand Mafia Exposed : नर्मदापुरम। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में एक बड़े संगठित रेत माफिया गिरोह का खुलासा हुआ है। किराए के मकान में रहने वाला अजय उर्फ बबलू अग्रवाल और उसका साथी राहुल खन्ना फर्जी इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजिट परमिट (ETP) बनाकर अवैध रेत की सप्लाई कर रहे थे। ED के अनुसार, इस फर्जीवाड़े से दोनों ने 30 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है।

Nitin Gadkari Vidisha Visit : अब MP के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, गडकरी ने दी 4400 करोड़ की सड़क परियोजना की सौगात

6,000 से 10,000 रुपए प्रति परमिट

बबलू और राहुल वैध रेत घाटों के नाम पर फर्जी ETP तैयार करते थे और इन्हें नागपुर के रेत माफिया को 6,000 से 10,000 रुपए प्रति परमिट के हिसाब से बेचते थे।

जांच में पता चला कि ETP में दर्ज वाहन कभी मध्य प्रदेश के रेत घाटों पर नहीं पहुंचे। जीपीएस डेटा एनालिसिस से साफ हुआ कि ये वाहन सिर्फ नागपुर और आसपास के अवैध रेत घाटों के चक्कर लगाते रहे।

Rahul Gandhi on Contaminated Water : लोगों को साफ पानी मिले ये मेरी जिम्मेदारी… इंदौर में बोले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

1.34 करोड़ रुपए फ्रीज

ED ने 9 जनवरी को मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के 16 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इसमें नर्मदापुरम, बैतूल, नागपुर और भंडारा जिले शामिल थे। कार्रवाई में कुल 38.43 लाख रुपए नकद, 1.34 करोड़ रुपए की बैंक जमा राशि फ्रीज की गई। इसके अलावा 8 वाहन जब्त किए गए, जिनमें 1 BMW, 2 फॉर्च्यूनर, 1 थार, 2 जेसीबी और 2 पोकलैंड मशीनें शामिल हैं।

कोई फर्जी ETP नहीं बनाया

छापेमारी के दौरान बबलू अग्रवाल ने खुद को साधारण व्यक्ति बताया। उसने आगे कहा, “मैं 15 हजार की नौकरी करता हूं। मैंने कोई फर्जी ETP नहीं बनाया। राहुल खन्ना को नहीं जानता।

राहुल बाड़ीवा को जानता हूं। 2022 में हम दोनों धनलक्ष्मी और आरकेटीसी कंपनी में काम करते थे। राहुल ने मेरे खाते में कई बार पैसे डलवाए, जो मैंने वापस कर दिए।”

Union Carbide Factory : भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर CM मोहन यादव का पहला दौरा, राहुल गांधी से माफी की मांग

ED की जांच जारी

ED की टीम ने नर्मदापुरम में बबलू के घर पर 14 घंटे तक जांच की और रात 8:30 बजे टीम रवाना हुई। इसके अलावा बैतूल जिले के ग्राम डहरगांव में भाजपा नेता जुबेर पटेल के फार्महाउस पर भी छापा पड़ा।

यह कार्रवाई महाराष्ट्र के नागपुर और भंडारा जिले के अवैध रेत घाटों से जुड़ी है। ED की जांच जारी है और जल्द ही गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है। यह मामला मध्य प्रदेश में रेत माफिया की गहरी जड़ों को उजागर कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *