Latest

Bhopal IPS Meet 2026 : MP DGP कैलाश मकवाना का जुदा अंदाज, मंच से गुनगुनाया मैं निकला गड्डी लेकर…

DGP Kailash Makwana song IPS meet Bhopal

Bhopal IPS Meet 2026 : भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस के आईपीएस मीट में डीजीपी कैलाश मकवाना ने अपना अलग ही जुदा और दिलचस्प अंदाज दिखाया। दो दिवसीय आईपीएस मीट के दौरान भोपाल के ऑफिसर्स मेस में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में डीजीपी खुद मंच पर पहुंचे और फिल्म ‘गदर’ के सुपरहिट गाने “मैं निकला गड्डी लेकर…” को गुनगुनाया। उनका यह उत्साही और मजेदार अंदाज देखकर सभी आईपीएस अधिकारी, उनके परिवार और स्टाफ झूम उठे। पूरा माहौल खुशियों और हंसी-मजाक से भर गया।

Phool Singh Baraiya Statement : खूबसूरत लड़कियां करती हैं दिमाग विचलित… दो बेटियों के पिता फूल सिंह बरैया का विवादित बयान

फैशन शो में मकवाना ने किया परिवार संग रैंप वॉक

कार्यक्रम में पूर्व डीजीपी सुधीर सक्सेना भी मौजूद थे। दोनों ने मिलकर मंच साझा किया और गाने पर जमकर मजा लिया। आईपीएस मीट के दूसरे दिन खेलकूद के बाद शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सबको बांधे रखा।

आदिवासी नृत्य, मालवा की लोक धुनें, फैशन शो और विभिन्न प्रस्तुतियां देखने को मिलीं। फैशन शो में डीजीपी कैलाश मकवाना ने अपने परिवार के साथ रैंप वॉक भी किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

Vidisha News : केंद्रीय मंत्री गडकरी देंगे सौगात, 4400 करोड़ की 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास आज

IPS अमित सिंह की शानदार प्रस्तुति

आईपीएस अधिकारी अमित सिंह ने आदिवासी वेशभूषा में तीर-कमान लेकर मंच पर शानदार प्रस्तुति दी। विभिन्न भारतीय संस्कृतियों को दर्शाती ये प्रस्तुतियां काफी यादगार रहीं।

शाम को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने आईपीएस अधिकारियों की मेहनत, टीम स्पिरिट और जनसेवा के प्रति समर्पण की खूब सराहना की।

Bhopal Dowry Harassment Case : रोज-रोज की दहेज प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने दी जान, मां बोलीं- सास ने किया मजबूर!

मकवाना के पद संभालने के बाद पहला बड़ा आयोजन

यह आईपीएस मीट डीजीपी कैलाश मकवाना के पद संभालने के बाद पहला बड़ा आयोजन था। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य जनता की सुरक्षा और सेवा है, और ऐसे कार्यक्रम परिवारों के बीच बेहतर तालमेल बढ़ाते हैं।

IPS एसोसिएशन के सदस्यों ने भी अपनी खास प्रस्तुतियां दीं। पूरा कार्यक्रम अनुशासन के साथ-साथ मस्ती, एकता और खुशी से भरा रहा। यह मीट पुलिस परिवारों के बीच उत्साह और एकजुटता बढ़ाने का शानदार मौका साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *