Latest

Betul Crime News : बैतूल में चले चाक़ू, दो लोगों ने युवक पर किए ताबड़तोड़ वार

Betul Crime News

हाइलाइट्स

  • बैतूल शहर में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना।
  • दो लोगों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए।
  • चिकन शॉप में रखे चाकू से किया गया वार।

Betul Crime News : बैतूल, मध्य प्रदेश। बैतूल के सदर इलाके में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना ने लोगों में दहशत फैला दी है। शुक्रवार शाम को कोतवाली थाना क्षेत्र में दो लोगों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। हमलावरों ने पास की चिकन शॉप में रखे चाकू का इस्तेमाल किया। रुपयों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के चलते यह वारदात हुई। घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Vivekananda Jayanti 2026 : CM ने किया सूर्य नमस्कार, युवाओं से कहा जंक फूड छोड़ें और पढ़ने की आदत डालें

ये है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने युवक को पहले घेरा और फिर चाकू से कई बार वार किए। हमले में युवक के शरीर के कई हिस्सों पर गहरे घाव आए हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने हंगामा किया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। अभी तक आरोपियों की पहचान हो चुकी है, लेकिन वे फरार हैं। पुलिस की टीमें उन्हें तलाश रही हैं।

Bhopal Pipeline Burst : 10 नंबर मार्केट के पास फटी पाइपलाइन, सड़क पर बना 20 फीट ऊंचा फव्वारा

चिकन शॉप से चाकू उठाकर…

पुलिस के अनुसार, विवाद रुपयों के लेन-देन को लेकर शुरू हुआ। युवक ने आरोपियों से कुछ राशि मांगी थी, जिस पर बहस हुई और बात चाकूबाजी तक पहुंच गई।

हमलावरों ने चिकन शॉप से चाकू उठाकर युवक पर हमला किया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोग कह रहे हैं कि शहर में चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोग डरे हुए हैं।

युवक की हालात गंभीर

जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि युवक के हालत गंभीर है। उसे कई जगहों पर गहरे घाव हैं और ऑपरेशन किया गया है। फिलहाल वह खतरे से बाहर नहीं है। पुलिस ने मौके से चाकू बरामद किया है और फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

Betul Saffron Flags Burned : बैतूल में दो युवकों ने जलाया भगवा झंडा, कलेक्टर के ऑर्डर पर मौके पर पहुंचे SP- SDM

आरोपियों की तलाश जारी

कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से इलाके में लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। कई लोग कह रहे हैं कि बाजारों और सड़कों पर चाकू लेकर घूमने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *