हाइलाइट्स
- पकड़े गए ट्रेक्टर को गन पॉइंट से छुड़ाकर ले गए आरोपी।
- दो आरोपी तस्कर वन कर्मियों की गिरफ्त में।
Sehore Mafia Attack : मध्य प्रदेश। सीहोर के भेरूंदा ब्लॉक के लाड़कुई परिक्षेत्र अंतर्गत निमोटा बीट के गादल्या सुआपानी वन क्षेत्र में वन माफिया की गुंडागर्दी सामने आई है। माफियाओं ने रिवॉल्वर की नोक पर वन अमले से जब्त ट्रैक्टर-ट्राली छुड़ा ली और भागने के दौरान पीछा कर रहे वनकर्मी को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की।
गनीमत रही कि वनकर्मी बाल-बाल बच गए, लेकिन उनकी मोटरसाइकिल का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से दो आरोपी तस्कर गिरफ्तार कर लिए गए। यह घटना वन माफिया के बढ़ते हौसलों को उजागर कर रही है।
ये है पूरा मामला
वन परिक्षेत्र लाड़कुई में इन दिनों वन माफिया सक्रिय हैं। गादल्या सुआपानी वन क्षेत्र से अवैध कटाई कर ट्रैक्टर-ट्राली में लकड़ी ले जा रहे माफिया को वन अमले ने पकड़ा। जब्ती के दौरान माफियाओं ने रिवॉल्वर निकालकर वनकर्मियों को धमकाया और ट्रैक्टर छुड़ा लिया।
Congress Meeting : MP कांग्रेस की बड़ी बैठक शुरू, विधानसभा चुनाव 2028 की रणनीति पर चर्चा
भागते समय पीछा कर रहे वनरक्षक पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की गई। वनकर्मी ने सूझबूझ से जान बचाई, लेकिन मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची टीम ने दो आरोपियों को पकड़ लिया।
वन अधिकारियों का बयान
वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रकाश चंद उईके ने बताया कि माफिया हौसले बुलंद हैं। रिवॉल्वर दिखाकर जब्त ट्रैक्टर छुड़ाया और जानलेवा हमला किया। हमने दो आरोपियों को पकड़ा है, बाकियों की तलाश जारी है।
बीट गार्ड नरेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की गई, लेकिन हम बच गए। मोटरसाइकिल पूरी तरह टूट गई। विभाग सख्त कार्रवाई करेगा।
पुलिस और विभाग की कार्रवाई
पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट, सरकारी कार्य में बाधा और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया जा रहा है। वन विभाग ने ट्रैक्टर जब्त करने की कोशिश की, लेकिन माफिया फरार हैं। जांच में अवैध हथियार और तस्करी का नेटवर्क खंगाला जा रहा है।