Bhopal News : भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जर्मनी में दिए बयान पर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कड़ा हमला बोला है। सारंग ने राहुल गांधी पर देश की संविधान व्यवस्था और मान-सम्मान पर कोठारा घात करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेश जाकर गैरजिम्मेदाराना तरीके से भारत के खिलाफ बोलते हैं, जो विदेशी षड्यंत्र और साजिश का हिस्सा लगता है।
मंत्री ने यहां तक कहा कि राहुल गांधी को भारत के खिलाफ बोलने के लिए विदेशी फंड मिलता है या नहीं, यह जांच का विषय है। सारंग ने राहुल पर देशद्रोह का आरोप लगाते हुए कहा कि वे विरोधी देशों के पैसों पर भारत विरोधी अभियान चला रहे हैं।
मंत्री सारंग के ने कही ये बात
विश्वास सारंग ने राहुल गांधी पर खुलकर हमला बोलते हुए कहा कि वे विदेश जाकर भारत की संविधान व्यवस्था पर कोठारा घात करते हैं। सारंग के अनुसार, राहुल गांधी को जर्मनी में मंच मिला तो वे भूल गए कि वे भारत के चुने हुए जनप्रतिनिधि हैं।
मंत्री ने सवाल उठाया कि राहुल पर कोई पाबंदी क्यों नहीं है कि उनका इंटरव्यू वहां हो रहा है। सारंग ने राहुल पर दुश्मनों को संरक्षण देने की बात करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राहुल गांधी विरोधी देशों के पैसों पर भारत के खिलाफ अभियान चला रहे हैं, जो देशद्रोह की श्रेणी में आता है।
विदेशी फंड और षड्यंत्र का इल्जाम
सारंग ने राहुल गांधी से पूछा कि क्या उन्हें भारत के खिलाफ बोलने और कोठारा घात करने के लिए विदेशी फंड मिलता है। उन्होंने इसे जांच का विषय बताया और कहा कि राहुल की विदेश यात्राओं का मकसद भारत को बदनाम करना लगता है।
MP Cold Update : एमपी में कड़ाके की ठंड का दौर जारी, 25 शहरों में 10°C से नीचे पारा
मंत्री ने राहुल गांधी को गैरजिम्मेदार बताते हुए कहा कि वे विदेशी साजिश का हिस्सा बन रहे हैं। सारंग का कहना था कि राहुल गांधी देशद्रोह का काम कर रहे हैं और जनता सब देख रही है।
राहुल गांधी का जर्मनी बयान क्या था?
राहुल गांधी ने जर्मनी में एक कार्यक्रम के दौरान भारत की राजनीतिक स्थिति पर टिप्पणी की थी, जिसे भाजपा ने भारत विरोधी बताया। राहुल ने वहां लोकतंत्र, संस्थाओं और अल्पसंख्यक अधिकारों पर सवाल उठाए थे।
राहुल 17 से 19 दिसंबर तक जर्मनी दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान 18 अक्टूबर को उन्होंने बर्लिन स्थित हर्टी स्कूल में छात्रों को संबोधित किया था। कांग्रेस ने सोमवार रात इस बातचीत का एक घंटे लंबा वीडियो जारी किया।
वीडियो में राहुल ने कहा- बीजेपी राज्यों की समानता, भाषाओं की समानता और धर्मों की समानता के विचार को खत्म करने की बात कर रही है। बीजेपी ने देश की संस्थाओं पर भी पूरा कब्जा कर लिया है
Bhopal News : रानी कमलापति स्टेशन के सामने लूटे महंगे फोन बरामद, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
राहुल ने कहा- लोकतांत्रिक संस्थाएं स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर पा रही हैं। CBI और ED जैसी एजेंसियों का राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। एजेंसियां सिर्फ विपक्षी नेताओं पर केस दर्ज कर रही हैं, भाजपा नेताओं पर कोई दर्ज नहीं किया जाता। हम सिर्फ बीजेपी से नहीं लड़ रहे, हम उनके भारतीय संस्थागत ढांचे और एजेंसियों पर कब्जे के खिलाफ भी लड़ रहे हैं।