Latest

Petrol Diesel Theft : जबलपुर में पेट्रोल-डीजल चोरी का खुलासा, टैंकर चालक समेत दो आरोपी गिरफ्तार

petrol

Petrol Diesel Theft : जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में पेट्रोल-डीजल सप्लाई से जुड़ी चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच और भेड़ाघाट थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो ऑयल प्लांट से निकलने वाले टैंकरों से रास्ते में ही ईंधन चोरी कर लेता था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को उस समय पकड़ा गया, जब वे एक सुनसान इलाके में टैंकर से पेट्रोल और डीजल निकाल रहे थे।

Betul Crime Today : बैतूल में शादी समारोह में चाकूबाजी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, डीजे पर नाचने को लेकर विवाद

पेट्रोलिंग के दौरान मिली सूचना

भेड़ाघाट थाना प्रभारी कमलेश चौरिया के अनुसार, पुलिस टीम इलाके में नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम पडुआ के पास एक इंडियन ऑयल का टैंकर संदिग्ध हालत में खड़ा है और उससे ईंधन निकाला जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कार्रवाई की।

रंगे हाथों पकड़े गए आरोपी

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति टैंकर के ऊपर चढ़कर उसका ढक्कन खोल रहा था, जबकि दूसरा नीचे गैलनों में तेल भर रहा था। दोनों को मौके से पकड़ लिया गया।

Bhopal Crime : भोपाल में एकतरफा गुस्से का खौफनाक अंजाम, पूर्व प्रेमिका और उसकी बहन पर हमला

टैंकर चालक ही निकला मास्टरमाइंड

पूछताछ में आरोपियों की पहचान रीवा जिले के सिरमौर निवासी 35 वर्षीय राजेश यादव और अधारताल निवासी 34 वर्षीय मुकेश सेन के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि राजेश यादव उसी टैंकर का चालक था, जिसमें पेट्रोल और डीजल भरा हुआ था।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह शहपुरा-भिटौनी ऑयल प्लांट से ईंधन लेकर रानीताल चौक स्थित पेट्रोल पंप के लिए निकला था। रास्ते में वह अपने साथी के साथ सुनसान जगह पर टैंकर रोकता और ईंधन निकालकर चोरी करता था।

औजारों की मदद से निकालते थे ईंधन

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी टैंकर का ढक्कन खोलने के लिए विशेष औजारों का इस्तेमाल करते थे। इसके बाद कुप्पियों और गैलनों में पेट्रोल-डीजल भर लिया जाता था। मौके से पुलिस को पांच गैलन मिले, जिनमें करीब 50 लीटर पेट्रोल और 85 लीटर डीजल भरा हुआ था।

Bhopal Hotels : भोपाल के 1000 होटल बिना अपडेटेड फायर NOC के संचालित, सुरक्षा पर उठे सवाल

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान इंडियन ऑयल का टैंकर, ईंधन से भरे गैलन, चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार, मोबाइल फोन और अन्य सामान जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *