Latest

Santosh Verma Controversy : विवादित IAS संतोष वर्मा का नया वीडियो – खुद को माई के लाल बताया…

Santosh Verma Controversy

हाइलाइट्स

  • अपने अजाक्स संगठन पर खड़े किये IAS संतोष वर्मा ने सवाल
  • IAS संतोष वर्मा बोले आज अजाक्स के बड़े बड़े लोग गैरजिम्मेदार

Santosh Verma Controversy : भोपाल। विवादों से घिरे IAS अधिकारी संतोष वर्मा का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वर्मा ने खुद को ‘माई का लाल’ बताया और अपने संगठन AJAKS (अजाक्स) के बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि 2016 में वे ‘माई के लाल’ बने थे, लेकिन आज उन्हें तोड़ा जा रहा है।

MP Road Accident : असुरक्षित परिक्रमावासी ! नर्मदा प्रकिमा पथ की जरूरत, डिंडोरी में हुआ दर्दनाक हादसा

वायरल वीडियो में क्या

वीडियो में संतोष वर्मा ने कहा कि AJAKS के बड़े-बड़े लोग गैरजिम्मेदार हैं। जब मौका मिला तब उन्होंने बहाने बनाकर काम नहीं किया। अब रिटायरमेंट के बाद अगर ये लोग चुनाव लड़ेंगे तो उन्हें जवाब देना चाहिए और रोड़ा बनना चाहिए। वर्मा ने आरोप लगाया कि उनके साथ हमेशा बदले की भावना से काम किया गया है।

संगठन से जुड़े लोग बयान से नाराज

यह वीडियो ऐसे समय में आया है जब वर्मा पहले से ही विवादों में हैं। ब्राह्मण बेटियों पर टिप्पणी और अन्य बयानों के कारण वे सुर्खियों में रहे हैं।

Bhopal IAS Service Meet : भोपाल IAS सर्विस मीट शुभारंभ करेंगे सीएम मोहन यादव, 4 कैटेगरी में मिलेंगे अवार्ड

अब AJAKS संगठन पर निशाना साधकर उन्होंने नया विवाद खड़ा कर दिया है। संगठन से जुड़े लोग इस बयान से नाराज हैं और इसे व्यक्तिगत हमला बता रहे हैं।

पुरानी लड़ाई का किया जिक्र

संतोष वर्मा ने वीडियो में अपनी पुरानी लड़ाई का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वे हमेशा समाज और संगठन के लिए लड़े, लेकिन बदले में उन्हें तोड़ने की कोशिश की गई।

MP Cabinet Expansion : मध्यप्रदेश को मिल सकते हैं नए मंत्री! नए साल में कैबिनेट विस्तार के संकेत

रिटायरमेंट के बाद संगठन के नेताओं के चुनाव लड़ने पर सवाल उठाकर उन्होंने सीधा हमला बोला है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

यहां देखिये वायरल वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *