Bhopal IAS Service Meet 2025 : भोपाल। मध्यप्रदेश के IAS अफसरों का सालाना जमावड़ा शुक्रवार से शुरू हो रहा है। 19 से 21 दिसंबर तक तीन दिनी IAS सर्विस मीट में सहायक कलेक्टर से मुख्य सचिव तक सभी अफसर शामिल होंगे। पूर्व IAS और उनके परिवार भी इसमें हिस्सा लेंगे। यह मीट प्रशासनिक काम से हटकर मस्ती, प्रतिभा और एकता का मंच बनेगी।
Harda News : अय्याश अधिकारी की मनमर्जी! तनखा बढ़ाने के नाम पर मेड का किया शारीरिक शोषण
मीट की शुरुआत 19 दिसंबर को प्रशासन अकादमी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उद्बोधन से होगी। इसके बाद अरेरा क्लब में दिनभर और देर रात तक कार्यक्रम चलेंगे। अफसरों को 4 हाउस में बांटा गया है – रेड, ग्रीन, ब्लू और यलो। हर हाउस के कैप्टन और वाइस कैप्टन तय हैं। तीन दिन प्रतिस्पर्धा होगी और आखिरी दिन अवार्ड दिए जाएंगे।
Online Marriage Certificate : अब घर बैठे मिलेगा मैरिज सर्टिफिकेट, ऑफिस आने की जरूरत नहीं
अवार्ड कैटेगरी: मोस्ट क्रिएटिव, बेस्ट प्रजेंटेशन, बेस्ट एंटरटेनमेंट वैल्यू और बेस्ट कोऑर्डिनेशन। अफसरों के 18 साल तक के बच्चों को बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट और सीनियर आर्टिस्ट अवार्ड मिलेंगे।
IAS ऑफिसर्स एसोसिएशन अध्यक्ष मनु श्रीवास्तव ने कहा कि मीट से फील्ड अफसरों की भागीदारी बढ़ेगी और समन्वय मजबूत होगा। ग्रुप्स में प्रतिस्पर्धा से उत्साह दोगुना हो जाएगा। आयोजन समिति चेयरपर्सन पी नरहरि ने कहा कि 2010 से शुरू यह मीट यादगार बन रही है। इससे परिवार जैसे बंधन मजबूत होते हैं और नई मित्रताएं बनती हैं।
MP Cold Update : मध्यप्रदेश में कड़ाके की सर्दी, कई जिलों में विजिबिलिटी कम, ट्रेनें 5 घंटे तक लेट
कार्यक्रमों की झलक
19 दिसंबर: उद्घाटन, पैनल डिस्कसन, रिले रेस, वॉलीबाल, बैडमिंटन, चेस, कैरम, ट्रेजर हंट, कल्चरल इवेंट।
20 दिसंबर: बोट रेस, टी-20 फुटबॉल, कुकिंग कॉम्पिटिशन, पतंगबाजी, जस्ट ए मिनट, फन गेम्स, पेंटिंग, अंताक्षरी, DJ नाइट।
21 दिसंबर: साइक्लिंग, क्विज, डंब चैराड्स, टग ऑफ वार, क्लोजिंग सेरेमनी और अवार्ड्स।
सीएम की आज की व्यस्तताएं
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। मध्यप्रदेश IAS एसोसिएशन सर्विस मीट 2025 का शुभारंभ करने के बाद सीएम दोपहर 1:35 बजे भोपाल से मुंबई के लिए रवाना होंगे।
- 1:50 बजे वे होटल ग्रैंड हयात, सांताक्रुज पहुंचेंगे और ‘वर्ल्ड हिंदू इकोनॉमिक फोरम कॉन्फ्रेंस 2025’ में शामिल होंगे। यह कॉन्फ्रेंस हिंदू अर्थव्यवस्था और वैश्विक मुद्दों पर फोकस करेगी।
- शाम 5 बजे सीएम मुंबई से भोपाल के लिए वापस रवाना होंगे और 6:35 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।