Latest

Bhopal Press Conference : MP सरकार के 2 साल, PWD विभाग ने जनता के सामने रखा रिपोर्ट कार्ड

Public Works Minister Rakesh Singh

Bhopal Press Conference : भोपाल। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विभाग की दो साल की उपलब्धियां गिनाईं है। मंत्री ने कहा कि पिछले दो साल में 17,284 करोड़ रुपये की लागत से 10,000 किलोमीटर सड़कें बनाई गई हैं। इसके साथ ही 6,627 करोड़ रुपये से 739 भवनों का निर्माण पूरा हुआ है।

4 रोपवे प्रोजेक्ट भी प्रगति पर

मंत्री ने बताया कि प्रदेश में बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट तेजी से चल रहे हैं। एलिवेटेड कॉरिडोर, उच्च स्तरीय पुल और 111 रेलवे ओवरब्रिज कुल 5,621 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे हैं। प्रदेश में 4 रोपवे प्रोजेक्ट भी प्रगति पर हैं।

Bhopal Illegal Arms Factory : घर के अंदर चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री, पुलिस ने ऐसे किया भांडाफोड़

राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास पर जोर देते हुए मंत्री ने कहा कि 989 किलोमीटर लंबाई के 55 NH प्रोजेक्ट 14,918 करोड़ रुपये से बन रहे हैं। इसके अलावा 345 किलोमीटर की 5 प्रमुख सड़क और बायपास परियोजनाएं 12,676 करोड़ रुपये से स्वीकृत हो चुकी हैं।

 4 दिन में 11 हजार शिकायतों का निराकरण

लोकपथ मोबाइल ऐप की सफलता पर मंत्री ने कहा कि इस ऐप से 11 हजार शिकायतों का निराकरण सिर्फ 4 दिन में हुआ। जल्द ही लोकपथ 2.0 लॉन्च होगा, जो न केवल सड़क की दूरी बताएगा बल्कि रास्ते में पड़ने वाले प्रमुख स्थानों की जानकारी देगा और ब्लैक स्पॉट भी अलर्ट करेगा।

MP Viral Video : बदमाशों के हौसले बुलंद, 17 साल के लड़के को मार- मार कर उतारा मौत के घाट

पर्यावरण संरक्षण पर मंत्री ने बड़ा ऐलान किया कि अब प्रदेश में सभी सरकारी भवन ग्रीन बिल्डिंग के मानकों पर बनेंगे। NHAI के साथ टाइगर कॉरिडोर भी बनाए जा रहे हैं ताकि वन्यजीवों की सुरक्षा हो।

जनता की सुविधा और विकास प्राथमिकता

ये उपलब्धियां मोहन यादव सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर पेश की गई हैं। मंत्री ने कहा कि विभाग जनता की सुविधा और विकास को प्राथमिकता दे रहा है। सड़कें और भवन मजबूत बनाने से प्रदेश की कनेक्टिविटी और सुविधाएं बढ़ रही हैं।

Bhopal Beef Incident : भोपाल में मांस लदे ट्रक पर बवाल, हिंदू संगठनों ने PHQ के सामने घेरा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री ने आंकड़ों के साथ विभाग का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। सरकार की अन्य योजनाओं की तरह PWD भी तेजी से काम कर रहा है। आने वाले समय में और बड़े प्रोजेक्ट शुरू होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *