Latest

CM Mohan Yadav Schedule : सीएम मोहन यादव आज करेंगे PHQ में डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस, कानून व्यवस्था पर चर्चा

CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav Schedule भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। सुबह 11 बजे वे पुलिस मुख्यालय (PHQ) में स्टेट लेवल कॉन्फ्रेंस ऑन इम्प्लीमेंटेशन फॉर डिसेमिनेशन ऑफ आउटकम्स ऑफ डीजी/आईजी कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। इस कॉन्फ्रेंस में डीजी, आईजी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे। यहां कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस सुधारों पर चर्चा होगी।

Bhopal Beef Incident : भोपाल में मांस लदे ट्रक पर बवाल, हिंदू संगठनों ने PHQ के सामने घेरा

दोपहर 2 बजे सीएम हाउस में अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित है। इसके बाद मुख्यमंत्री यादव शाम 3 बजे सीएम हाउस में ही जनजातीय क्षेत्र आरोग्य सेवा संकल्प सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन में जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर फोकस रहेगा।

MP Cold Update : मध्यप्रदेश में ठंड से फिलहाल राहत नहीं…भोपाल, इंदौर, ग्वालियर में कड़ाके की ठंड

ये कार्यक्रम प्रदेश की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं। डीजी/आईजी कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय स्तर की बैठकों के नतीजों को राज्य में लागू करने पर विचार होगा। जनजातीय सम्मेलन में आदिवासी बहुल इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं की चुनौतियों और समाधान पर चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *