MP Legislative Assembly Special Session : भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 17 दिसंबर बुधवार का आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में मध्यप्रदेश को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में सरकार की योजनाओं और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय ने जानकारी दी है कि राज्य की 16वीं विधानसभा का एक दिवसीय अष्टम सत्र बुधवार, 17 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। सत्र सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इसके लिए राज्यपाल की मंजूरी के बाद आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।